सम्यग्दर्शन की सरल परिभाषा
-प्रो. वीरसागर जैन
सही को सही और गलत को गलत मानना ही सम्यग्दर्शन है। वीतराग रहना सही बात है और राग करना गलत बात है, क्योंकि राग करना आत्मा का स्वभाव नहीं है और राग करने योग्य वस्तु भी इस विश्व में कोई नहीं है। अतः जो जीव वीतराग रहने को ही सही मानता है और किंचित् भी राग करने को गलत मानता है, वह सम्यग्दृष्टि है। भले वह अभी राग करता हो, परंतु यदि राग करने को गलत मानता है तो वह सम्यग्दृष्टि है। इसके विपरीत जो जीव राग करने को सही मानता है वह पक्का मिथ्यादृष्टि है। राग करना दोष है, पर राग को सही मानना (उपादेय मानना) अपराध है, मिथ्यात्व है।