स्थापना
( नरेन्द्र )
अचल अकम्पन आदि सात सौ,सारचन्द्र गुरु स्वामी।
वत्सल अंगों में है चर्चित, विष्णु कुंवर मुनि नामी।
उपसर्गों को जीता इनने, बतलाया था दूजे॥
दूर किया था तीजे ऋषि ने, हम तीनों में रीझे॥
( दोहा )
आह्वानन सबका करूँ, निकट करूँ उर धाम।
सन्निधि करके पूजना, सबसे उत्तम काम॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वर समूह अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वानम्।
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वर समूह अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वर समूह अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
( अष्टक )
जल तो जड़ है कैसे हमरे, जन्म मरण को नाशे।
आप सुचेतन तुमको अर्पण, करते हम गुणराशे॥
हे गुरुवरजी तुमरी पूजा, देती शिवपद मेवा।
भक्ति भाव से अर्चन करते, गुरु चरणों की सेवा॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्यो जन्म जरा मृत्यु विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
चन्दन टीका लगा देह की, सुन्दरता बढ़ जाती।
आप रहे हैं सहज सलौने, अर्पण करते पाती॥
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्यः संसार ताप विनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
चाँवल चौखे धवल आपके, धवल रहे हैं भावा।
शुद्ध भाव को पाने अक्षत, अर्पण का है चावा॥
हे गुरुवर जी तुमरी पूजा, देती शिवपद मेवा।
भक्ति भाव से अर्चन करते, गुरु चरणों की सेवा॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्योऽक्षय पद प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
काम वासना से जग सारा, पाता है हैरानी।
पुष्प भेटहूँ जीत कामना, पायें शिवरजधानी॥
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्यः काम-बाण-विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
भूख मिटी ना नैवज खा खा, हम हैं भारी दुखिया।
चरण चढ़ाकर खाजा फैनी, बन जावे शिव सुखिया॥
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्यः क्षुधा-रोग विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीपक ज्योती से फिर जल्दी, छा जाता तम काला।
मोह अंध ना बचा तभी तो, पाया पूर्ण उजाला।
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
चन्दन चूरा खुशबू वाली, धूप चरण में दीनी।
धूम उड़े अब सभी कर्म की, तुमरी शरणा लीनी॥
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्योऽष्टकर्म दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
ऐला भेला काजू किसमिस, भरकर लाया थाली।
मोक्ष मिले अब गुरुवर, मेरी, विधि होवे ना काली॥
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्यो मोक्षफल प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
धूप सुअक्षत पुष्प वारि ले, सबको साथ मिलाया।
कर्म आतमा भिन्न होय अब, तुमको आज चढ़ाया॥
हे गुरु…॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि सप्तशतक ऋषीश्वरेभ्योऽनर्घ्य पद प्राप्तयेऽर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( दोहा )
पूज समुच्चय की रही, जयमाला ये श्रेष्ठ।
गाता हूँ मैं भक्ति से, गाते हैं जग ज्येष्ठ॥1॥
हे ऋषिवर तुम हो कामजयी, तुम क्षमा मूर्ति हो पुण्यमही।
है नाम अकंपन गुरुवर का, तव शिष्यों में भी कंपन ना॥2॥
तुम पंच सून से दूर हुए, तुम पूर्ण अहिंसा पूर हुए।
तज राजमहल के वैभव को, तुम तीन रतन का वैभव औ॥3॥
है सम्यग्दर्शन ज्ञान चरण, है भव सागर में मात्र तरण।
सब राज रानियाँ छोड़ दयी, औ क्षमा क्षान्ति को मोह लयी॥4॥
फिर इनके साथे दया धृति, ये आय बनी हैं आप कृती।
है धैर्य शौर्य शम समता भी, तुम सूर वीर हो ममता नी॥5॥
शुभ धर्मध्यान में तत्पर हो, तज मूर्च्छा शिव के पथ पर हो॥
ये आर्त्त रौद्र जो भव देते, तुम उनकी शरणा नहिं लेते॥6॥
जो कर्म नाश के कारण हैं, जो भव दुख के भी वारण हैं।
उन गुप्ति समिति अनुप्रेक्षा को, नित पालन में नापेक्षा औ॥7॥
है पर की यतिवर तभी आज, तुम कहलाते हो महाराज।
तुम उपसर्गों में धीर धरी, जो मानी भव की पीर हरी॥8॥
जब उष्ण योग तुम धारत हो, तो भानु किरण भी वारत हो॥
तुम शीत योग में गगन तले, जा बसते तब तो ठंड टले॥9॥
तब हँस हँस आता चाँद वहाँ, औ बिछा चाँदनी मान महा।
वो छोड़ वहाँ से चल देता, वह शीतलता को दल देता॥10॥
रे तभी शुक्ल वह पक्ष भगे, वह कृष्ण पक्ष तह आय पगे।
पर तुम तो दोनों पक्षों में, ना रहते बस जिन पक्षों में॥11॥
तुम धारों वर्षा योग यदा, तब अघ की वर्षा होय जुदा।
जब पानी की भी लगातार, ना बूँदों का हो पारवार॥12॥
तब दंशमशक आ डंक मार, कर देते तन को छार-छार।
पर साम्य भाव की शरणा से, ना बन पाती भव करणा वे॥13॥
इन त्याग तपस्या गौरव को, कह पाये जग में कौन कहो।
यदि कहने लागे सुरगुरु भी, वे हार पड़े जो श्रुतधर भी॥14॥
फिर मैं तो अल्प अज्ञानी हूँ, कुछ पढ़ा लिखा ना मानी हूँ।
सो पूर्ण करूँ जयमाला ये, मैं चरण पडूँ शिवशाला के॥15॥
( घत्ता )
हे पूज्य ऋषीशा गुणधर धीशा, हम तो तुमरे भक्त बड़े।
हम तुमको ध्याकर शीश नमाकर, कर्म कालिमा सक्त करे॥
ले द्रव्य सुअष्टा हे गुण पुष्टा, आज चरण में भेंट करे।
दुरभाव मिटाने आनन्द पाने, तुमरी पूजा ज्येष्ठ करे॥
ॐ ह्रीं श्री अकम्पनादि-सप्त-शतक-ऋषीश्वरेभ्यो जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
आशीर्वाद
सूरि अकम्पन सहित सात सौ, मुनियों की ये अर्चा है।
भव की नाशक शिव की शासक जो करता नित चर्चा है॥
कर्म कटे तिस दुर्गति मिटती सद्गति में वो जाता है।
परम्परा से मुक्ति महल में जा बसता पा साता है॥
इत्याशीर्वादः पुष्पाञ्जलिं क्षिपामि।
Artist: आर्यिका विज्ञानमती
स्रोत: उपसर्गहर रक्षाबन्धन विधान (आर्यिका विज्ञानमती), पृष्ठ ९ (उपसर्गहर रक्षाबन्धन विधान, भाग 1 (आर्यिका विज्ञानमती) | Upsargahar Rakshabandhan Vidhan, Part 1 (Aryika Vigyanmati))