समुच्चय पूजन, रत्नत्रय मंडल विधान | Samuchchay Pujan, Ratnatray Mandal Vidhan

( कुण्डलिया )
रत्नत्रय निज धर्म है, महामोक्ष दातार।
जो भी इसको धारते, हो जाते भवपार॥१॥

हो जाते भव पार मुक्ति के पथ पर आकर।
यथाख्यात चारित्र प्राप्ति हित निज को ध्याकर॥२॥

धर्मध्यान फिर शुक्लध्यान का लेकर आश्रय।
पूर्ण सफलता पा लेते पाकर रत्नत्रय॥३॥

( दोहा )
भाव सहित पूजन करूँ, रत्नत्रय की आज।
रत्नत्रय की कृपा से, पाऊँ निज पद राज॥४॥

रत्नत्रय की नाव ही, करती भव से पार।
रत्नत्रय की भक्ति ही, देती सौख्य अपार॥५॥

( ताटंक )
प्रभु रत्नत्रय को आह्वानन कर अंतर में पधराऊँ।
रत्नत्रय सन्निकट होऊँ मैं पूजन कर ध्रुव सुख पाऊँ॥६॥

निरतिचार रत्नत्रय पालूँ निज स्वरूप को ही ध्याऊँ।
रत्नत्रय की निधि पाकर प्रभु आत्मशांति उर में लाऊँ॥७॥

ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्रस्वरूपरत्नत्रयधर्म अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्रस्वरूपरत्नत्रयधर्म अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्रस्वरूपरत्नत्रयधर्म अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

( वीर )
दर्शनज्ञान चरित्रमयी सम्यक् जल का जो करते पान।
जन्म-जरादिक नाश रोग त्रय हो जाते हैं वे भगवान॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरहविध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥१॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शनज्ञान चरित्रमयी रत्नत्रय जो उर में धरते।
भवातापज्वर क्षय कर देते भव-भव की पीड़ा हरते॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरहविध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥२॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शन ज्ञान चरित्रमयी अक्षत अनंत गुण के दाता।
उत्तम पद की प्राप्ति कराते जो हैं त्रिभुवन विख्याता॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरह विध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥३॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शनज्ञान चरित्रमयी पुष्पों की मृदुल सुरभि अविकार।
कामबाण पीड़ा विध्वंसक महाशील गुण की भंडार॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरह विध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥४॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शन ज्ञान चरित्रमयी अनुभव रसमय चरु सुखदायी।
क्षुधारोगज्वाला के नाशक शाश्वत सुख आनन्ददायी॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरह विध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥५॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शन ज्ञान चरित्रमयी दीपक की ज्योति प्रकाशमयी।
मिथ्यातम क्षय करती है यह देती ज्ञान विकासमयी॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरह विध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥६॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शन ज्ञान चरित्रमयी निज ध्यानधूप भवदुःखहर्त्ता।
अष्टकर्म विध्वंसक है यह परम ध्रौव्य शिवसुखकर्त्ता॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरहविध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥७॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शन ज्ञान चरित्रमयी तरुवर के फल शिवसुखदाता।
महामोक्षफल प्रदान करते भवसमुद्र दुःख के घाता॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरहविध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥८॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

दर्शन ज्ञान चरित्रमयी अर्घ्यों के पुञ्ज बनाऊँगा।
पद अनर्घ्य अविनश्वर पाकर सर्वोत्तम सुख पाऊँगा॥

अष्ट अंगयुत सम्यग्दर्शन अष्ट भेदयुत सम्यग्ज्ञान।
तेरहविध चारित्र युक्त ही रत्नत्रय है धर्म महान॥९॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

रत्नत्रय अर्घ्यावलि

( दोहा )
सम्यग्दर्शन बिन नहीं, स्वपर भेद-विज्ञान।
रत्नत्रय का मूल यह, महिमामयी महान॥१॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सम्यग्ज्ञान बिना नहीं, होता निज पर बोध।
केवलज्ञान महान को, लेता है यह गोद॥२॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्ज्ञानाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

बिन सम्यक् चारित्र के, मुक्ति असंभव मान।
तेरहविध चारित्र ही, मंगलमय शिवयान॥३॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

निज रत्नत्रयधर्म ही, परम सौख्यदातार।
मंगलमय विज्ञान यह, कर देता भवपार॥४॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शन सम्यग्ज्ञान सम्यक्चारित्रस्वरूप रत्नत्रयधर्माय अनर्घ्यपद-
प्राप्तये पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

महार्घ

( चौपई )
सम्यग्दर्शन सम्यग्ज्ञान। दृढ़ सम्यक्चारित्र महान॥
ये ही है रत्नत्रययान। दाता परम सौख्य निर्वाण॥१॥

अष्ट अंगयुत समकित शुद्ध। अष्ट भेदयुत ज्ञान विशुद्ध॥
तेरहविध चारित्र प्रधान। शुद्धभावना हो भगवान॥२॥

धर्मध्यान निज के अनुकूल। शुक्लध्यान का है यह मूल॥
ये ही है संयम का स्रोत। शुद्धभाव से ओतप्रोत॥३॥

यही स्वरूपाचरण पवित्र। ये ही यथाख्यात चारित्र॥
जो भी लेते इसको धार। वे जाते हैं भव के पार॥४॥

हम भी धारण करें महान। निज कल्याण करें भगवान॥
निश्चय पंचमहाव्रत धार। पंचसमिति पालें अविकार॥५॥

मन वच तन त्रयगुप्ति सँवार। ये तेरहविध चारित्र सार॥
मुनि बनकर पालें निर्दोष। निज स्वभाव में हो संतोष॥६॥

यह रत्नत्रय श्रेष्ठविधान। दाता उत्तम सौख्य महान॥
परम श्रेष्ठ मंगलमय भव्य। इसे न पाते कभी अभव्य॥७॥

( दोहा )
महाअर्घ्य अर्पण करूँ, रत्नत्रय को आज।
रत्नत्रय की भक्तिकर, पाऊँ निजपदराज॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

( सवैया )
पर परिणति से तो पीछा छुड़ाने के लिए,
निज परिणति को पास में बुला लिया।
पहले मिथ्यात्व मोह नष्ट किया मैंने प्रभु,
जितना था राग-द्वेष सबको गला दिया॥१॥

अब प्रभु द्वंद्व-फंद रहा नहीं कुछ शेष,
शुद्ध सम्यक्त्व लेके अपना भला किया।
जो भी संसार भाव था अनादिकाल से ही,
उसको भी ध्यानशक्ति से मैंने जला दिया॥२॥

( वीर )
पंचमहाव्रत, पंचसमिति, त्रयगुप्ति, त्रयोदशविध चारित्र।
सम्यग्दर्शन पूर्वक ही ये होते हैं परमार्थ पवित्र॥१॥

तीन चौकड़ी युत कषाय का जब अभाव हो जाता है।
तब ही मुनि निर्ग्रंथ स्वरूपी महाव्रती हो जाता है॥२॥

शेष संज्वलन ही रहती है सूक्ष्म लोभ दसवें तक ही।
इसका भी अभाव हो जाता क्षीणमोह थल पाते ही॥३॥

निश्चय रत्नत्रय बिन होता कभी नहीं सच्चा व्यवहार।
इसके बिन व्यवहाराभास कहाता है सारा व्यवहार॥४॥

जिसने रत्नत्रय को धारा उसने ही पाया शिवपंथ।
दर्शन ज्ञान चारित्र धारकर हो जाता है मुनि निर्ग्रंथ॥५॥

वही मोक्षमार्गी बन करके करता कर्मों का अवसान।
सर्व कर्म से रहित दशा पा होता परम सिद्ध भगवान॥६॥

भेद नहीं ज्ञायक में होता मात्र भेद कथनी उपचार।
ज्ञायक तो केवल ज्ञायक है ज्ञायक ही जाता भवपार॥७॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नत्रयधर्माय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

रत्नत्रय की पूजन करके हो जाऊँस्वामी अविकार।
निश्चय रत्नत्रय धारूँ मैं पालूँ रत्नत्रय व्यवहार॥

रत्नत्रयमंडल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥

( पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )
卐


स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ४ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))