(भट्टारक भुवन कीर्ति कृत)
प्रथमं जिन चौबीस के पन्च कल्याण जी, गर्भ जन्म तप ज्ञान अरु निर्वाण जी।
ताहि समुच्चय मंगल पाठ बखान जी, तजि सर्वार्थ पयान करे त्रय ज्ञानजी॥
त्रय ज्ञान धारी गर्भ आये, मात स्वप्न जु देखिये।
उठि के प्रभातहि पूछि पिउ को फल तीर्थंकर लेखिये॥
लखि इन्द्र अवधि धनद पन्द्रह मास वर्षहु रत्न सों।
छप्पन कुमारी गर्भ शोधन, शचि माता थन सों॥१॥
इह विधि उत्सव धार, इन्द्र मद सुर भये, प्रश्नोत्तर नव मास तात पुरख भये।
जन्म समय तह देव घंट हरि बाजिभो, इन्द्र चल्यो सज सैन्य, गमन तय गाजिभो।
गाजियो ऐरावत चढ़िय सुर, जन्म नगरी आइया।
इन्द्राणी माया मयि शिशु रखि, मात से प्रभु लाइया॥
जय जय करत सुर देव नाचत, मेरु गिरि पै ले गये।
इम सहस आठ सु हेम कलशा, क्षीर जल ढारत भये॥२॥
करि शृंगार सुलाय मात पितु सौंपिया, राज तिलक सुरदेव धर्म ध्वज रोपिया।
करि विवाह शुभ राजनीति मय धारिया, अन्त वैराग्य सुपाय सवस्त्र निकारिया॥
ममता निवारी धन्य प्रभु तुम आय लोकान्तिक भने।
प्रभु वार भावे भावना तहां इन्द्र जों आये वने॥
आरूढ़ हैं प्रभु पालकी में, स्यन्दन जन समभाविया।
नमः सिद्ध कह लौंच करिके तप कल्याणक पाविवा॥३॥
शैल वृक्ष गुंफ त्रय ऋतु में प्रभु तप करें, मनः पर्यय शुभ पाय भव्य जड़ता हरें॥
आहार विहार करे सु निहार करे नहीं, कर्म घातिया नाश, ज्ञान केवल लही॥
लहि ज्ञान केवल इन्द्र जानी समवशरण रचाइया।
गणधर मुमुनि अरु आर्यिका चउ देव नर पशु आइया॥
करि धर्म तत्त्व बखान से बहु भव्य जीव सम्बोधिया।
श्रुति करि इन्द्र विहार को, गिरि शिखर योग निरोधिया॥४॥
एक मास द्विय ध्यान शुक्ल मन धारिया, प्रकृति सहित जु अघातिय कर्म निवारिया।
लघु पन्चाक्षर मांहि प्रभु गंत शिव लये, रहे केश नख, तन परमाणु खिर गये॥
खिर गये जब सुर आय के मायामयि तनु निरमये।
चन्दन प्रमुख मुकुटागिनतैं शुभ क्रिया कर सब सुर गये॥
श्री पन्च कल्याणक महातम, सुनत भवि सुख पाइये।
कहि भाव सेन सुदेव यश त्रैलोक्य मंगल गाइये॥५॥
सलिल चन्दन पुष्प शुभाक्षतै-श्चरु सुदीप सुधूप फलार्घ कैः।
धवल मंगल गान रवाकुले जिन गृहे जिनराज महं यजे॥
ॐ ह्रीं श्री चतुर्विंशति तीर्थंकराणां गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पन्च कल्याणकेभ्योऽर्घ्यं
निर्वपामीति स्वाहा॥
स्रोत: श्री प्राचीन पूजन संग्रह, पृष्ठ १३ (श्री प्राचीन पूजन संग्रह | Shri Prachin Pujan Sangrah)