सलूना (रक्षाबन्धन) पर्व | Saluna (Raksha Bandhan) Parv

सलूना (रक्षाबन्धन) पर्व

स्रोत: वीर सेवा मन्दिर, दिल्ली (पुरातन प्रकाशन)


प्रस्तावना
सलूनो (रक्षाबन्धन) पर्व भारतके एक कोनेसे लेकर दूसरे
कोने तक सर्वत्र मनाया जाता है और प्रायः सभी भारतीयजन
उसे मनाते हैं। यह पर्व जितना उल्लासमय और आनन्दप्रद
है उतना शायद ही दूसरा भारतीय पर्व हो। इस दिन बहिनें
अपने भाइयोंके हाथोंमें रक्षासूत्र बांधती हैं और उन्हें मिष्टान्न
भेंट करती हैं। इसके सिवाय, इस दिन प्रत्येक घरमें सिम-
इयोंकी खीर भी विशेषतौर से बनाई जाती है, जिसे घरके बच्चे-
बूढ़े सभी बड़े उल्लास और प्रेमसे खाते हैं। इस तरह इस
पर्वके दिन बड़ा ही आनन्द प्रकट किया जाता है। यहाँ यह
भी कह देना उचित जान पड़ता है कि कहीं-कहीं गृहद्वारोंकी
दीवालोंपर मनुष्याकृतिके चित्र बनाकर उन्हें उस दिन बनाये
हुए भोज्यान्न (सिमइयोंकी खीर आदि) भी चढ़ाये जाते हैं
और ब्राह्मण (वामन) लोग घर-घर जाकर रक्षासूत्र बांधते हैं।
अब देखना यह है कि यह पर्व कैसे और कबसे प्रचलित
हुआ और उक्त बातोंका इस पर्वके साथ क्या सम्बन्ध है ?
यद्यपि इसके बारेमें हिन्दू और जैन दोनों संस्कृतियोंमें विभिन्न
कथाएँ और विचार पाये जाते हैं किन्तु जितना ऐतिहासिक
तथ्य और जनसाधारणमें प्रचलित उपरोक्त बातोंका मेल जैन
शास्त्रोंकी कथा और विचारोंसे खाता है उतना दूसरी कथाओं
एवं विचारोंसे नहीं खाता। जैनोंकी मान्यता है कि सलूनो
(रक्षाबन्धन) उस पावन दिनकी स्मृति है, जब महर्द्धिक श्री-
विष्णुकुमार महामुनिने अपने तपोबल और विद्याबलसे महान्
अहिंसाके धारी श्रीअकम्पन आदि सात-सौ साधुओंके विशाल
संघकी, जिसपर हस्तिनापुरके राज्यसिंहासनपर अल्पकाल के
लिये आसीन हुए राजा बलिने हिंसापूर्ण घोर एवं घृणित उप-
सर्ग कर रखा था और संघने यह प्रतिज्ञा की हुई थी कि जबतक
यह उपसर्ग दूर न होगा तबतक अनशनपूर्वक अहिंसक उपा-
योंसे इस उपसर्गेको सहन किया जायगा, रक्षा की थी और
साधु-संघने एक माह के उपसर्गके उपरान्त श्रावकजनोंके घरोंपर
नरम आहार, जो खासतौर से उनके लिये तैयार किया गया था,
ग्रहण किया था। सात-सौके अतिरिक्त जिन घरोंपर साधुजन
आहारोंके लिये नहीं पहुँचे थे उन घरोंपर गृहद्वारोंकी दीवालों-
पर उनके चित्र बनाकर उन्हें आहारोंको देनेकी कल्पना
की गई थी । महामुनि विष्णुकुमारने अपने ऋद्धि (शरीर-
को छोटा-बड़ा बना लेने रूप) बलसे वामन (वौना या
ब्राह्मण) का वेष धारण करके राजा बलिको प्रभावित किया
था और उससे तत्काल उपसग दूर करवाया था। उपसर्ग दूर
होने और सात-सौ साधु-सन्तोंकी अथवा महान् अहिंसाधर्मकी
रक्षा होनेसे सारे नगरने खुशियाँ मनाई थीं और परस्परमें इसी
तरह एक-दूसरेकी रक्षा करनेका दृढ संकल्प किया था तथा उसकी
स्मृतिमें रक्षासूत्र बांधा था। तभीसे यह पर्व प्रचलित हुआ और
धीरे-धीरे सारे भारत में मनाया जाने लगा ।
इन सब वातोंसे मालूम होता है कि यह पर्व धर्मरक्षाके
उपलक्ष्य में प्रचलित हुआ है और उसका अहिंसाप्रधान जैन-
संस्कृतिसे विशेष सम्बन्ध है।
इस पर्व के मुख्य घटक, अपार वात्सल्यके धारक और
अहिंसाके अनुपम उपासक महामुनि विष्णुकुमार हस्तिनापुरके
राजा महापद्मके लघुपुत्र थे और लघुवयमें ही पिताके साथ
साधु हो गये थे। कठोर तपश्चर्याद्वारा इन्होंने अनेक ऋद्धियों
को प्राप्त किया था। स्वामी समन्तभद्र जैसे महान् आचार्योंने
इन्हें सम्यग्दर्शनके वात्सल्य नामक सातवें अङ्गके धारकोंमें
अग्रणीरूपमें उल्लेखित किया है।
हस्तिनापुर प्राचीन नगरोंमें प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नगर
है। यहाँ वाइसवें तीर्थकर अरिष्टनेमिके समकालीन पाण्डवों
और कौरवोंकी राजधानी रही है। प्रसिद्ध महाभारतकी लड़ाई
इसीके अंचल (कुरुक्षेत्र) में हुई थी। इससे पूर्व प्रथम तीथङ्कर
ऋषभदेवको राजा श्रेयांसने इक्षुरसका आहारदान भी इसी प्रख्यात
नगरमें दिया था। शान्ति, कुन्थु और अरह इन तीन तीर्थंकरोंके
जन्म, गर्भ, तप और ज्ञान ये चार कल्याणक भी यहीं हुए हैं।
इन सब विशेषताओंके कारण हस्तिनापुरका जैनधर्ममें महत्व-
पूर्ण स्थान है और यह एक पवित्र क्षेत्रके रूपमें माना जाता है।
प्रस्तुत रक्षाबन्धन कथाकी विषयभूत घटनाका सम्बन्ध इसी
नगरसे है और इसलिये प्रस्तुत पुस्तकका महत्व और अधिक
बढ़ जाता है।
अपार वात्सल्य और अहिंसाकी साक्षात्मूर्ति महामुनि
विष्णुकुमार तथा अपनी अहिंसक साधनासे नहीं डिगनेवाले
आचार्य अकम्पन आदि सात-सौ मुनियोंके प्रति इस अवसरपर
कृतज्ञतापूर्ण हार्दिक श्रद्धाञ्जलि समर्पित है।
आशा है श्रीकुमरेशकी यह उत्तम कृति पाठकों के लिये
विशेषतया पसन्द आवेगी।

  • दरबारीलाल ।