(हरिगीतिका छन्द।)
सहसकूट जिनचैत्य परमसुन्दर सुखकारी।
पावनपुन्यनिधान दरस है जग अघहारी॥
रोगशोकदुख हरै विपति दारिद्र नसावैं।
जो जन प्रीति लगाय नियमसे नित गुन गावैं॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयानि! अत्र अवतर अवतरत संवौषट्
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयानि! अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः।
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयानि! अत्र मम सन्निहितानि भवत भवत वषट्।
नीरगंगको सुचि ल्यायकै, कनक कुम्भनमें सु भरायके।
धार दे जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यः जलं निर्वपामीति स्वाहा।
जगतमें जे गध सुहावनी ल्यायकै ले अति मन भावनी
तापहर जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यश्चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
अमल तन्दुल श्वेत मंगाइये, जामतैं अक्षयपद पाइये।
थालभर जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यः अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
कल्पवृक्षनके अतिमोहने, फूल करमें ले मनमोहने।
मदनहर जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यः पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
निज सु आतमके हितकारनै, भूखकी बाधा सु बिडारनै।
चरु सु ले जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जगत जीवन मोह भरा हिये, तासुके तम नाशनके लिये।
दीप ले जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यो दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धूप ले धूपायन डारने, अष्ट कर्मनके अघ जारने।
कर्म हर जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यो धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
मधुरफल उत्तम संसारमे, शिवप्रियाहित भरकर थारमें।
शिवपतिके सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यः फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल सु आदिक द्रव्य सुधामई, सुखदपद कर धर ले सही।
शुद्ध मन जिन सम्मुख हूजिये, सहसकूट जिनालय पूजिये॥
(हरिगीतिका छन्द।)
वसुविधि द्रव्य मिलाय, परमसुन्दर सुखदाई।
पूजैं श्रीजिनसहसकूट, मंगलमय भाई॥
ऋद्धि सिद्धि दातार, और भव रोग मिटावे।
श्रद्धा भक्तिसहित, पूर्ण जो अर्घ चढ़ावे॥६॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यः पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला।
(दोहा।)
सहसकूट जिनभवनकी, भक्ति हियेमें धार।
सुनौं सरम जयमाल यह, तज मन सकल विकार॥१॥
(पद्धरी छन्द।)
सहसकूट जिनभवन सार, हैं मध्यलोकके जे मझार।
कृत्रिम सु अकृत्रिम दो प्रकार, भाषे जिनवर जगमें निहार॥
जिनमें जिन प्रतिमाको प्रमाण, है सहस एक वसु अधिक जान
पाषान धातुमइ अति पवित्र, रचना है सुखदायक विचित्र॥
जिस नाम लेत सब हरे ताप, भवभवके नाशें सकल पाप।
है तीन लोक आनन्ददाय, सुर नर खग पूजन आय आय॥
कोटीभट राजा श्रीपाल, और अनेकन नृप निहाल।
सहसकूट जिनभवन बंद, कर्मनके काटे अमित फंद॥५॥
सोहै रचना अद्भुत अटूट, श्रीजिनवर आलय सहसकूट।
है बनौ अनपम अति विशाल, ताको कछु वर्णन करहिं लाल॥
है भरत क्षेत्रके मध्य धाम, इक आय बुन्देला खण्ड धाम।
ताको जु केन्द्रअति विशदगात, है झाँसीनगर सुजग विख्यात
तहां श्रीजिन मन्दिर है महान, तामें वेदी सोभै प्रधान।
वर सहसकूट जिन भवनसार, है धातु मई रचना अपार॥
तहां स्तुतिवन्दन कर हिं भव्य, अरचैं नित लै कर अष्ट द्रव्य
हमहू तिनकी पूजन रचाय, कर रहे सकल मन बचन काय॥
(घत्ता।)
सहसकूट जिनभवन हैंअनूपम, जाकी सेव करे मन ध्याय।
ताके मन अति सुमति प्रकाशै, दुर्गति जगकी जाय पलाय॥
बुद्धि होय नित सम्पति गृहमें, तातैं धर्म बुद्धि हुलशाय।
पात्र धर्मका बन “वसन्त” जग, अनुक्रम करके शिवसुख पाय॥
ॐ ह्रीं सहस्रकूटजिनचैत्यालयेभ्यो महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ४२८ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)