रक्षाबंधन क्या-क्यों-कैसे?
पर्व का सामान्य स्वरूप
पर्व किसे कहते हैं? पर्व कितने प्रकार के होते हैं? पर्व कैसे मनाते हैं? पर्व कैसे मनाना चाहिए? पर्व क्यों मनाना चाहिए?
जहाँ खाना पीने खेलना कूदने की बात आये तो उसे पर्व कहते हैं।
परंतु आगम के अनुसार जहाँ आत्मा के कल्याण की बात आये तो उसे पर्व कहते हैं।
मंगल अवसर को पर्व कहते हैं।
पर्वों के प्रकार।
पर्व के दो प्रकार होते हैं।
- तात्कालिक पर्व
- शाश्वत पर्व
तात्कालिक पर्व में भी दो प्रकार होते हैं।
पहला व्यक्ति विशेष से संबंधित और दूसरा घटना विशेष से संबंधित।
व्यक्ति विशेष संबंधित - व्यक्ति विशेष से संबंध रखने वाले पर्वों को व्यक्ति विशेष से सम्बंधित पर्व कहते है।
जैसे दीपावली, महावीर जयंती, आदि पर्व।
घटना विशेष से सम्बंधित - प्रसिद्ध पौराणिक घटनाओंसे संबंध रखने वाले पर्व को घटना विशेष से सम्बंधित पर्व कहते है।
इसमे रक्षाबंधन, अक्षयतृतीया, होली, आदि पर्व।
त्रिकालिक या शाश्वत पर्व के बारे में समझे तो उसमें न तो व्यक्ति विशेष से सम्बंधित न तो घटना विशेष से सम्बंधित वे तो अध्यमतिक भावो के संबंधित होता है।
जैसे दशलक्षण महापर्व त्रैकालिक. या शाश्वत पर्व हैं।
घटनाओं और व्यक्ति विशेष से संबंधित पर्व निश्चित स्प से अनादि नहीं हो सकते क्योंकी वे संबंधित घटन या व्यक्ति से एव संभव नही है। वे अनन्त भी नहीं होसकते क्योंकि जब भविष्य में कोई इनसे भी महत्वपुर्ण व्यक्ति उत्पन्न हो जायेगा या घटना घट जायेगी तो जगत् उसे याद रखे लगेगा, फिर अगले तीर्थकर उत्पन्न होंगे और भविष्य में उनकी जयंती और निवाण दिवस मनाया जायेगा।
घटनाएँ और व्यक्ति बिशेष से संबंधित जो पर्व होते हे? वे कितने भी महत्वपुर्ण क्यों न हो वे तो सार्वभौमिक और सार्वकालिक नहीं हो सकते।
जो किसी व्यक्ति विशेष या घटना विशेष से संबंधित न होकर सभी जीवों से उनके भावों से सामान रूप से सम्बंधित हो उसे सार्वभौमिक और सर्वकालीक कहलाते हैं।
पर्व मनाने से हमारे मन में विशुध्दि बड़ जाती हैं। प्रथमानुयोग की कहानी सुनकर प्रेरणा मिलती हैं। पर्वों में व्रत, तप, संयम का पालन होता हैं। धर्म की प्रतिभावनाएँ दृड़ होती हैं। इन पर्वों में श्रावकधर्म लाभ लेते हैं। जिससे सम्यक्त्व की प्राप्ति के मिमित्त बहुत मिलते है।
मुनि श्रुतसागर तथा विपरीत परिस्थितियों में
मुनियों की प्रवृत्ति-
खाद खोद पृथ्वी सहे, काट कूट वनराये।
कटुक वचन साधू सहे, और से सहे ना जाए।।
सर्व प्रथम देखते हैं कि मुनि श्रुत सागर पर क्या परिस्थिति आन पड़ी थी तथा उसमें क्या हुआ। कहानी से सभी परिचित हैं इसलिए कहानी पर ना जाते हुए मात्र परिस्थिति स्पष्ट कर दूँ:-
मुनि श्रुतसागर आहार लेकर वापस लौट रहे थे तथा सामने से चार मंत्री तथा राजा आ रहे थे। द्वेष बुद्धि के कारण उन मंत्रियों ने मुनिश्री पर आक्षेप किया कि “देखो एक और बैल पेट भर के आ रहा है” परंतु तब वे शांत रहे तथा मंत्रियों ने आगे बढ़ते हुए पूरे मुनि संघ या कहें कि पूरे मुनि धर्म पर आक्षेप करते हुए कहा कि “ये भी शान्ति से चले जा रहे हैं वहां भी सब शांत बैठे थे आखिर बोलेंगें कैसे कुछ आता हो तो बोले न ““मौनं मूर्खस्य भूषणं’”” अर्थात मौन ही मूर्ख का आभूषण है” तथा ये बात मुनि श्रुत सागर से सही न गयी तथा वे उनके विरोध में बोल पड़े। अब ये तो थी परिस्थिति परंतु इसमें मुनिश्री की क्या प्रवृत्ति रही तो सर्व प्रथम तो उन्होंने अपना आदर्श प्रस्तुत किया कि चाहे कोई उनके निंदा में कुछ भी बोले उससे कदापि प्रभावित नहीं होना। परंतु बाद में मुनि संघ की तथा पूरे जैन धर्म की प्रभावना के कारण वे अपनी भाषा समिति खंडित कर बैठे। इस तरह हम देख सकते हैं कि कुछ मायनों में तो वे सही थे तथा कुछ मायनों में गलत। परंतु कई लोग उनके पक्ष में बोलते हैं कि उन्हें तो आचार्य श्री का आदेश पता ही नहीं था तथा इस वजह से वे वहां बोल पड़े परंतु इस संबंध में मैं चाहता हूँ की उन्हें उस वक्त का तात्कालिक आदेश ही तो नहीं पता था परंतु पहले का आदेश? पहले का आदेश अर्थात जब उन्होंने मुनि दीक्षा ली थी उसी वक्त उन्होंने 28 मूलगुण भी धारण किये थे तथा सत्य महाव्रत तथा भाषा समिति भी उसमे सम्मिलित थी उसका क्या। किसी भी राह चलते की बात को सुनकर प्रभावित होकर उससे वाद विवाद नहीं करना चाहिए तथा सदा हित-मित-प्रिय वचन ही बोलने चाहिए, ये अब भाषा समिति तथा सत्य महाव्रत में आता है। तथा उस वक्त अगर वे इस बात को याद रखते तो शायद आगे की घटना घटित ही न होती।
चलिये ये तो हुई मुनि श्रुत सागर की बात अब बढ़ते हैं अपने दुसरे बिंदु की ओर जो है " विपरीत परिस्थितियों में मुनियों की प्रवृत्ति" इस सन्दर्भ में सबसे पहले दौलतराम जी की छठवीं ढाल की पंक्तियाँ याद करना चाहूंगा-:
“अरि मित्र महल मसान कंचन, कांच निन्दन थुतिकरण।
अर्घावतारण असि प्रहारण, में सदा समता धरण।।”
तथा इसी तरह से प्रवचनसार की 241वीं गाथा में आचार्य कुन्दकुन्द भी लिखते हैं-:
“समसत्तुबंधुवग्गो समसुहदुख्खो पसंसणिदसमो।
समलोठ्ठकंचणो पुण जीविदमरणे समो समणो।।”
अर्थात चाहे शत्रु हो या मित्र, महल हो या मसान, कांच हो या कंचन, सुख हो या दुःख, सबमे साम्य भाव धारण करते हैं तथा चाहे कोई उनकी स्तुति कर उनपे अर्घ्य समर्पित करे या कोई उनपे तलवार से प्रहार करे वे सभी में साम्य रहते हैं। तथा इससे हम समझ सकते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में मुनिराजों की प्रवृत्ति कैसी रहती है।
अंत में एक परिस्थिति और भी रखना चाहूंगा-: यदि हम आज की परिस्थिति लें तो वैसे तो कोई करता नहीं परंतु अगर कोई किसी मुनिराज की निंदा करने लगे तो क्या मुनि श्री को उस व्यक्ति विशेष से प्रभावित होकर उसका व्यक्तिगत रूप से नामोल्लेख कर उसपर व्यंग करना चाहिए क्या उस वक्त भी उनकी भाषा समिति यथावत पलेगी, क्या उस वक्त भी उनका सत्यमहाव्रत यथावत पलेगा ये भी एक विचारणीय बिंदु है तथा हम सब भी समता को उर में धार शीघ्र ही मोक्ष लक्ष्मी का वरण करें इसी मंगल भवना के साथ अपनी बात यही पूर्ण करता हूँ।
700 मुनिराज और प्सर्ग की उतपत्ति में
मुनिराजों की दशा
इतिहास साक्षी रहा है कि अच्छे दिवस का प्रारंभ बुरे दिवस के अंत से होता है ऐसा ही रक्षाबंधन कहानी में परिलक्षित होता है रक्षाबंधन रूप पर्व के पीछे 700 मुनिराज पर उपसर्ग तथा अविस्मरणीय भयावह कहानी का अंत जुड़ा हुआ है अब विपरीत परिस्थिति में मुनिराज का वर्णन करते हैं।
जय अकंपनाचार्य आदि सात सौ साधु मुनि व्रत धारी
बाली ने किया नर मेघ यज्ञ उपसर्ग किया भीषण भारी ।।
एक बार विहार करते हुए अकंपन आचार्य आदि 700 मुनिराज विहार करते हुए हस्तिनापुर नामक नगरी में पहुंचे, वहां के राजा पद्मराय थे वहां पर मंत्री बली ने मुनियों को देख राजा पद्मराय से 7 दिन के लिए राज्य मांग लिया और उन पर भीषण उपसर्ग किया, उनके चारों और सूखे पत्ते जलाएं फिर भी मुनिराज अपने आत्म ध्यान मे अडिग रहे और सावधिक सन्यास धारण कर कायोत्सर्ग में लीन रहे ।
अब आगम के अनुसार इस विपरीत परिस्थिति में मुनि की क्या स्थिति होती है उसका वर्णन करते हैं
तत्पश्चात् रत्नकरंड श्रावकाचार के सल्लेखना अधिकार श्लोक क्रमांक 122 मे आचार्य समंतभद्र लिखते हैं =
उपसर्गे दुर्भिक्षे जरसि रुजायाम च निः प्रतिकारे।
धर्माय तनु विमोचन माहूः सल्लेखना मार्याः ।।
अर्थात उपसर्ग होने पर दुर्भिक्ष आ जाने पर, वृद्धावस्था आ जाने पर, रोग के काल में भी धर्म की रक्षा के लिए, 28 मूलगुण पालन करने के लिए, पता है जो शरीर का त्याग होता है उसे गणधर देव सल्लेखना कहते हैं
तत्पश्चात् मूलाचार जी की 863 वी गाथा मैं आचार्य वृत्ति नामक टीका में आचार्य देव लिखते है
जो उपसर्ग होने पर चलायमान नहीं होते अपने आत्म हित के लिए ज्ञानावरण, दर्शनावरण, मोहनिय और अंतराय इन चारों कर्मों का अभाव करने के लिए रत्नत्रय को प्रकट करने के लिए निरंतर आत्म हित में तल्लीन रहते हैं अर्थात आत्मा को भाते रहते हैं
तत्पश्चात् मूलाचार जी की 871 गाथा में आचार्य देव लिखते हैं - जदि वी या करेन्ति पावम् एदे जीणवयणबाहिरा पुरिसा ।
तम सव्वम् सहिदव्वम् कम्माण खयम् करन्तेण ।।
अर्थात जिनमत से बहिरभूत कोई भी मनुष्य यदि उपसर्ग करता है तो कर्मों का उदय समझकर तो उसका क्षय करने के लिए मुनि निरंतर आत्मा को भाते रहते हैं। तत्पश्चात् अष्टाध्यायी के श्लोक क्रमांक 673 वी श्लोक में आचार्य देव लिखते हैं
~ परीषहोपसर्गाद्य रैजय्यौ जितमन्मथः ।
अर्थात मुनिराज पर उपसर्ग परिषह आने पर समता भाव धारण कर सदा विजयी रहते हैं अर्थात उपसर्ग आदि को औदयिक भाव जानकर क्षणभंगुर समझकर निरंतर पारिणामिक भाव की ओर उन्मुख रहते हैं
तुलनात्मक दृष्टि में-
अभी हमने आगम के अनुसार इस विपरीत परिस्थिति में मुनि की क्या स्थिति होती है उसका वर्णन समझा और धर्म की रक्षा के लिए 28 मूलगुण पालन करने के लिए निरंतर आत्मा में तल्लीन रहते हैं उसी प्रकार अकंपन आचार्य आदि 700 मुनिराज की विपरीत परिस्थिति में भी निरंतर आत्मा में तल्लीन रहे और सावधिक सन्यास धारण कर कायोत्सर्ग में खड़े हो गए और पारिणामिक भाव की ओर दृष्टि रखी।
तत्पश्चात् रक्षाबंधन पूजन की चार पंक्तियां कह कर अपनी बात समाप्त करना चाहूंगा -
रक्षाबंधन पर्व धर्म का रक्षा का त्यौहार महान्,
रक्षाबंधन पर्व ज्ञान का रक्षा का त्यौहार प्रधान ।
रक्षाबंधन पर्व चरित्र का रक्षा का त्यौहार महान्,
रक्षाबंधन पर्व आत्म का रक्षा का त्योहार प्रधान ।।
उसी प्रकार मुनिराज ने उपसर्ग आदि को क्षणभंगुर औदयिक भाव समझकर उसको छोड़कर पारिणामिक भाव की ओर दृष्टि की और उसी में लीन हो गए …।
जय जिनेंद्र
अकंपन आदि आचार्य की वृत्ति वात्सल्य के संदर्भ में
इस कथा में वात्सल्य की व्याख्या दो जगह प्राप्त होती है 1- आकम्पनाचार्य और श्रुतसागर मुनि के बीच 2- विष्णु कुमार मुनि की 700 मुनियों के प्रति ।
सर्वप्रथम हम वात्सल्य का अर्थ समझेंगे वात्सल्य अर्थार्थ एक सा धर्मी का दूसरे सा धर्मी के प्रति स्नेह भाव को वात्सल्य कहते हैं इसी प्रकार की व्याख्या आचार्य सम अंत भद्र अपने ग्रंथ रत्नकरणड श्रावकाचार मैं कहते हैं कि = स्वयुथ्यान्पृतीसद्भाव सानाथा पेत कैतवा। प्रतीपत्तिर यथा योग्यं वात्सल्यम आभिलप्यते ।। आपने समूह मे रहने वाले लोगो के प्रती सरलता सहित मायाचार रहित उन्के यथा योग्य विनय आदर करना वात्साल्य आंग है।
राज्वार्तिककार कहते है की जिन प्रणीत धर्म रुपी आमृत का नित्य रसास्वादन जो कर्ता हैं उसके वात्सल्य आंग है मुनि की वृत्ति सदा वात्सल्यमय ही रहती है। इसलिये तोह वे पिछि लिये होते है। तीव्र वात्सल्य भाव के कारण वे शास्त्र लिख्ते है। मुनि का वात्सल्य मात्र इतना है की उनके निमित्त से किसी दुसरे जीव की हिंसा ना हो। मुनिराज के उपसर्ग निवारण का आधिकारि कौन = एक मुनि पर जब उपसर्ग आता है तोह उनकी रक्षा श्रावककर्ता है। मुनि दुसरे मुनि की रक्षा नही करते है। पृथ्मनुयोग मे देशभूषण और कुलभूषण मुनिराज का उपसर्ग राम लक्ष्मण ने दूर किया था । विश्नुकुमार मुनि के जो रक्षा का भाव था वह उचित था कि आनुचित इसे हम 4 आनुयोग के माध्यम से समझेंगे । 1• पृथ्मनुयोग की दृष्टि से देखे तो 700 मुनियो को बचाने का भाब आया उसे वात्सल्य आंग के कारण उत्तम बताया है।
2. करणानुयोग की दृष्टी से देखे तो जब वे मुनि थे तब वे 6-7 गुणस्थान मे थे। लेकिन जब वे वाबनिया के भेष मे थे तोह गुणस्थानगिर गिरगये । 3• दृव्यनुयोग कि दृष्टी से देखे तो जब वे मुनि थे तब उनके उकषाय के आभाव रुप शुद्धता है। वाबनिया के भेष मे शुद्धता के हो गयी । 4• चरणानुयोग की द्रष्टि से विचार करे तो जब वे मुनि थे तो 28 मूलगुण का निरतिचार पालन होता था और निवारक कि भुमिका में 28 मूलगुण का पालन नही हो रहा था, इस कारण वे आपनी भुमिका से गिर गये इस पृकर हमने देखा कि 3 अनुयोग इस कार्य को गलत सिद्ध कर रहे है। पण्डित टोडरमल इस विसय मे कहते है कि - विस्नुकुमर मुनि ने जो कार्य किया वह धर्म अनुराग के बस होकर किया है, परन्तु मुनि पैड छोड कर ऐसा कार्य करना उचित नही। अब एक प्रश्न यह उठता है कि अगर विष्णु कुमार मुनि ना होते तो 700 मुनियों का क्या होता, जिस प्रकार गज कुमार मुनि का उपसर्ग किसी ने दूर नहीं किया था उनका तो अंत में क्या हुआ केवल ज्ञान होना था सो हुआ इसी प्रकार 700 मुनियों के भवितव्य मैं जो लिखा था वह ही होना था अब दूसरे जो श्रुतसागर मुनि और अकंपन आचार्य के बीच जो वात्सल्य था उसको हम इस बात से समझ सकते हैं कि वात्सल्य का अर्थ होता है जिसमें जिसका हित है उसको उसी में लगाना सूरत सागर मुनि का हित जिस जगह उनका वाद विवाद उन चार मंत्रियों से हुआ था उसी स्थान पर जाकर रात्रि में ध्यान मग्न हो ना इसलिए आचार्य ने अपनी स्वीकृति दी।
कथानायक कौन और क्यों
लौकिक क्षेत्र में कथाओं एवं नाटकों में तो हम देखते ही हैं कि एक नायक होता है और एक खलनायक होता है नायक जो होता है वह अपने बल बुद्धि व सामर्थ्य से खलनायक पर विजय प्राप्त करता है लेकिन आज मैं उन्हें नायक सिद्ध करना नहीं चाहता हूँ बल्कि आज तो मैं उन्हें नायक सिद्ध करना चाहता हूँ जो ७०० मुनिराजों के संघ पति थे संघनायक थे वह जैन निर्मंथ वादी थे जो अपनी मर्यादाओं में रहने वाले थे तथा अपने नाम को सार्थक पदवी देने वाले थे ऐसे धर्म मार्ग से अकंपित न होने वाले
अकम्पनाचार्य इस कथा के नायक हैं तथा उनके संघ के ७०० मुनिराज जिन पर जितनी भी प्रतिकूलता आयी फिर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की और अपने आत्म ध्यान में लीन रहे क्योंकि ईंट का जवाब पत्थर से देना यह जैन निर्ग्रथ वादी का काम नहीं है ।
अब बात करते हैं कि नायक कहते किसे हैं ??-----
" जो अनंत गणों को साथ लेकर कर्म रूपी सेना को पराजित कर स्वयं पर विजय प्राप्त करें उसे नायक कहते हैं।"
नायक के भेदों को स्पष्ट करते हुए काव्यशास्त्र के प्रतिष्ठित आचार्य विश्वनाथ अपने साहित्य दर्पण में लिखते हैं कि —
धीरोदात्तो धीरोद्धतस्तथा धीरललितश्च ।
धीरप्रशांत इत्ययमुक्तः प्रथमश्चचतुर्भेदः ।।
अकम्पनाचार्य तो धीरोदात्त नायक थे जो क्षमाशील, अति गंभीर स्वभाव वाले, अपनी प्रशंसा नहीं करने वाला, महासत्व अर्थात हर्ष शोकादि से अपने स्वभाव को नहीं बदलने वाले, स्थिर प्रकृति, विनय से युक्त गौरव वन, द्रणव्रती, अपनी बात के पक्के ऐसे थे अकम्पनाचार्य।
अब बात करते हैं धीरोद्धत नायक की ----
मायावी, प्रचंड, चपल, घमंडी, शूर, अपनी प्रशंसा के पुल बांधने वाले, बली आदि चारों मंत्री धीरोद्धत नायक थे निश्चिन्त, अति कोमल स्वभाव वाले, किसी एक विशेष गुण से पहचाने जाने वाले श्रुतसागर मुनिराज धीर ललित नायक थे ।
त्यागी, कृत्य, कुलीन, तेजस्वी, विनय वन, शीलवान संस्कारों से संपन्न नायक ही धीर प्रशांत नायक हैं तथा कथानुसार ऐसी प्रवृत्ति विष्णु कुमार मुनिराज में थी।
महाकवि धनंजय विरचित दस रूपक के द्वितीय प्रकाश में कहा गया है कि –
“उक्त चारों प्रकार के नायकों में धीरोदात्तनायक ही सर्वश्रेष्ठ है ।”
और प्रस्तुत कथा में धीरोदात्त नायक अकम्पनाचार्य हैं अतः वे ही सही मायने में नायक हैं।
अब एक मुख्य मुद्दा खड़ा होता है कि विष्णु कुमार मुनिराज और अकम्पन आचार्य में से श्रेष्ठ कौन ???
तो हमारे अंदर की जो लड़ाकू प्रवृत्ति है उससे हमने संघर्ष में उलझे मुनिराज को तो पसंद किया अथवा मुख्य किया लेकिन उन मुनि राजो को पसंद नहीं किया जो ज्ञान ध्यान तप में लवलीन थे, जिन पर जितना भी उपसर्ग हुआ फिर भी वह अपने आत्म स्वभाव से नहीं चिगे। मैं उन मुनि राजों के मुनिपने में शंका नहीं कर रहा हूँ वे तो महान् मुनि थे ।
समंत भद्राचार्य ने तो उन्हें रत्नकरण्डश्रावकाचार मे वात्सल्य अंग में याद किया है।
गुरुदेव श्री की भाषा में कहें तो हम तो उनके दासानुदास हैं।
वे तो हमारे लिए परम पूज्य हैं बस बात तो इतनी है कि रक्षाबंधन कहानी के आधार पर महान् कौन ??? तो वो है अकम्पनाचार्य ! जिन्होंने अपनी मर्यादाओं का पालन किया इसलिए वे महान् हैं।
ध्यान दें आज मैं उन मुनिराज की गलतियां नहीं बता रहा हूँ अपितु मैं तो अपने मन की गलतियां बता रहा हूँ कि हमने उन्हें किस काम से पसंद किया जिस काम को वह स्वयं पसंद नहीं करते थे ??
इसके लिए आचार्य प्रवर कल्प पंडित टोडरमल जी अपने मौलिक ग्रंथ मोक्षमार्ग प्रकाशक में लिखते हैं कि —
“छल से औरों को ऊंचा धर्म छोड़कर नीचे धर्म अंगीकार करना योग्य नहीं है ।”
सभी जीव रक्षा के भाव बंधनों में ना फंस कर मोक्ष रूपी रक्षा का बंधन करें इसी मंगल में भावना के साथ ।
रक्षाबंधन से तात्त्विक बोध
(1)- रक्षा का भाव बन्ध का कारन है :: ‘रक्षा का भाव बंधन का कारण है’ - इसका नाम है रक्षाबंधन ।
मारने का भाव तो बन्ध का कारण है ही लेकिन बचाने का भाव भी बन्ध का ही कारण है। बस मारने का भाव पापबन्ध का कारण है और बचाने का भाव पुणयबन्ध का कारण है। लेकिन है तो दोनों ही बंध के कारण के कारण।
रक्षा का भाव बंध का ही कारण है-- यह कहानी में भी कहा है कि इस से मुनिराज विष्णु कुमार को पुण्य बंध अवश्य अवश्य हुआ लेकिन उन्हें दीक्षा का छेद करना पड़ा।
जो रक्षा का भाव आया वह करुणा की वजह से आया और करुणा मोह का चिन्ह है है।
समयसार गाथा- 250 में आचार्य कुन्दकुन्द कहते है
मैं हूँ बचाता अन्य को मुझको बचावे अन्यजन ।
यह मान्यता अज्ञान है जिनवर कहे हे भव्यजन ।।
अर्थात जो जीव ऐसा मानते है कि मैं अन्य जनों को बचाता हूँ, वे मुझे बचाते है, तो वे मूढ़ है, अज्ञानी है, ऐसा जिनवर ने कहा है।
-: अब कोई कहे कि विष्णुकुमार मुनि ने मुनियों की रक्षा की तो वे अज्ञानी सिद्ध हुये। लेकिन ऐसा नही है, क्योंकि विपरीत मानना श्रद्धा संबंधी दोष है, और मारने,बचाने रूप आचरण करना वह चारित्र संबंधी दोष है, इससे सिद्ध होता है कि वे अज्ञानी नही थे।
-: रक्षा का भाव तो बंधन का कारण है ही लेकिन रक्षा रक्षा का भाव तो बंधन का कारण है ही लेकिन रक्षाक्योंकि जो कर्म बंधे वे तो बंधे ही, लेकिन सबसे पहले रत्नत्रय की संपत्ति लुट गयी, गुणस्थान गिर गया। रक्षा करने का भाव भी मुनिराजों को बन्ध का कारन है। जिसके कारण विष्णु कुमार मुनि को मुनिपद छोड़ना पड़ा, वस्त्रादि ग्रहण करने पड़े, राजा के समक्ष दानादि मांगना पड़ा, और प्रायश्चित लेना पड़ा। इससे सिद्ध होता है कि रक्षा का भाव तो बंधन का कारण है ही लेकिन रक्षा करने के लिए भी बंधन में पड़ना पड़ता है ।
(2) ऋद्धियों की असारता – जैसा की हमनें कथा में भी देखते है की विष्णु कुमार मुनि को ऋद्धियाँ प्रकट हो जाती है और उन्हें कुछ ख्याल ही नहीं रहता है। अन्य व्यक्ति द्वारा बताए जाने पर उन्हें पता चलता है। इससे यह पता चलता है कि मुनिराजों को आत्मा ख् प्रति कितनी रूचि है, और बाह्य शरीर आदि से कोई राग नही होता है। वैसे तो मुनिराज ऋद्धियों का प्रयोग करते नही है, और करते है तो वे शुध्दोपयोग भूमिका से शुभोपयोग भूमिका में आ जाते है।
-: यहाँ एक प्रश्न उत्पन्न होता है कि ऋद्धियाँ 6वें, 7 वें गुणस्थान में प्रकट होती है और प्रयोग कि जाती है, तब विष्णु कुमार मुनि ने बामनिया के रूप में उनका प्रयोग कैसे किया? तो कुछ ऋद्धियों का प्रभाव कुछ काल (समय) तक रहता है, और उसी काल में उन्होंने उस रिद्धि का प्रयोग किया। एवं चौथे, पांचवे गुणस्थान में ऋद्धियाँ नहीं विद्ययाएँ प्रगट होती है।
(3) निमित्त-नैमित्तिक – निमित्त अर्थात जो आरोपित कथन हो और नैमित्तिक अर्थात जो कार्य हुआ हो।
टोडरमल जी ने भी मोक्षमार्ग प्रकाशक ग्रन्थ में कहा है:: एक कार्य के होने में अनेक कारन निमित्त होते है।
-जैसे की कथा में भी हमने देखा जो मंत्री थे वे जैन धर्म को नही मानते थे, फिर भी राजा के साथ मुनिराजों के दर्शन के लिए गये, और मुनिराजों के कुछ न बोलने पर वे वहाँ से क्रोधित होकर लौट आए और रास्ते में श्रुतसागर मुनि के मिलने पर उनसे वाद विवाद किया।
-: तो जो वाद विवाद (निमित्त) हुआ, और उपसर्ग कार्य (नैमित्तिक) हुआ। ये कथन उपचार से है, क्योंकि निमित्त- नैमित्तिक एक ही समय में होते हैं।
"निमित्त से कार्य नही होते, कार्य स्वयं अपनी योग्यता से होते है। उस समय कि योग्यता ही वैसी थी इसलिए वाद-विवाद हुआ।
(5) कोई किसी की रक्षा नहीं कर सकता-- जैसे की कथा में ही देखते है कि जब श्रुतसागर मुनि पर उपसर्ग हुआ तब उनकी रक्षा देवों ने की। और जब अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की आयु शेष थी तो उन्हें वैसे संयोग मिलते चले गये, वैसे ही एक और कथा आती है जिसमें 500 मुनिराजों को घानी में पेल दिया था, उनकी आयु शेष नही थी, तो उन्हें बाह्य में भी कोई संयोग नही मिला।
-: दोनों कथाओं में देखा जाये तो आयु को 3 भागों में विभाजित कर सकते है, 1- जिनकी आयु शेष थी वे बच गये, 2- जिनकी आयु शेष नही थी वे मरण को प्राप्त हुये, 3- और जिन्होंने उपसर्ग के काल में आयु नाम कर्म को ही नष्ट कर दिया वे मुक्ति को प्राप्त हुए अर्थात मोक्ष गये।
(6) वात्सल्य अंग-- विष्णु कुमार ने मुनियों का उपसर्ग दूर किया तो वह धर्मानुराग से किया। परन्तु मुनिधर्म को छोड़कर ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा कार्य गृहस्थ धर्म में संभव है। उच्च मुनिधर्म छोड़कर गृहस्थ धर्म ग्रहण करना अयोग्य है, परंतु वात्सल्य अंग की प्रधानता से विष्णु कुमार मुनि की प्रशंसा की।
(7) समताभाव-- मेरी भावना में कहा भी है --:
रहे अडोल-अकंप निरंतर, यह मन दृढ़तर बन जाये।
इष्ट-वियोग-अनिष्ट योग में, सहनशीलता दिखलाये।
अर्थात कितनी भी अनुकूलता-प्रतिकूलता आये, लेकिन जो अपने पद-मर्यादायों से न कँपे और न उनका उल्लंघन करें, कोई कितना भी उत्तेजित करे, पर उत्तेजित न हो, इसका नाम समताभाव है। प्रतिनिधि आचार्य अकम्पन और उनके 700 शिष्य थे, जिन्होंने इतनी अधिक प्रतिकूलता में भी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की और आत्मसाधना में रत रहे।
-: लोक में एक कहावत भी है – ईट का जबाब पत्थर से देना, लेकिन हमारे मुनिराजों का काम ईट का जवाब पत्थर से देना भी नही है। वे सदा आत्मध्यान में लींन रहते है, और समताभाव धारण करते है। वास्तव में ऐसा समताभाव ही सच्ची वीतरागता है।
(8) तत्त्वबोध–
जीव- वह मुनिराज है।
अजीव- जो उपसर्ग हुआ (घास, अग्नि आदि)
शुभ आश्रव -विष्णुकुमार मुनि को बचाने का भाव आना।
अशुभ आश्रव- मंत्रियों को मुनिराजों पर उपसर्ग करने का भाव आना।
बन्ध- रक्षा करने से पुण्य बन्ध का होना बन्ध तत्व है।
संवर- विपरीत परिस्थियों में अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों ने आत्मानुभव किया।
निर्जरा- और उस समय भी वे आत्मा में लीं रहे।
मोक्ष- विष्णुकुमार मुनि ने आत्मध्यान में लीन होकर मोक्ष प्राप्त किया ।
इस प्रकार हम और भी विषयों के माध्यम से समझ सकते है। जैसे क्रम्बद्धपर्याय, पाँच समवाय, चार आभाव, आदि-आदि विषयों के माध्यम से।
जैन और जैनान्तर कथा एक अवलोकन
700 मुनिराज का एक संघ था। उनके आचार्य अकंपनाचार्य थे । उनका विहार उज्जैनी नगरी में हुआ। उज्जैन नगरी का राजा श्रीवर्मा था और उनके चार मंत्री थे। उनके नाम बली, प्रल्हाद, नमुचि, और बृहस्पति ।
मुनिराजों का संघ उज्जयनी में पतुचा तब ही राजा और उसके 4 मत्रि मुनिराजा के दर्सज के लिय निकल ण्डे। तब अकम्पनाचार्या ने सभी को आदेश दिया या कि उनके आने पर सभी को मौन रहना है, आचार्या श्री के आदेस के अनुसार पुरा संघ ध्यान मे मग् खा । जब वे लौटकर आ रहै ये तब एक मंत्री कह की (मौनम् मुखस्य भूषणम् )- मुखौका आभूष्ण मौन होता है। मुनिराज श्रुतसागर सामनेसे आरहे येः उन्हें यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। श्रुतसागार ने उन से वादविवाद किया और उनके ही पूर्वभव की कहानी सुना दी। आखिरकार वे बहुत गुस्से मे चले गये ।
जब उन्होने उक्त विवाद की चर्चा आचार्यश्री से कीतो उन्होने कहा कि तुम्हे उनसे चर्चा ही नहीं करनी चाहिए थी तीव्र कषायी जीवों से की गई तत्वचर्चा उनके क्रोध को ही बढती है। हो सकता है वे कषाय की तीव्रता में कोई उपसर्ग करें अतः तुम उसी स्थान पर जाकर रात को ध्यान मे रहो। रात को आकर उन्होने मुनिराज श्रुतसागर पर उपसर्ग किया तो देवता ओंने उन्हे कील दिया। प्रातः यह समाचार जब राजा और जनता ने सुना तो सब वहाँ आगये। मुनिराज की सबने स्तुति की और राजा ने चारों को देशनिकाला दे दिया। और अनेनो हस्तिनापुरं नगर मे पदमराय नामक राजा के यहाँ काम करने लगे उन मुनिखाजों का संघ भी कुछ दिनों बाद वहाँ पहुँचा। जब इस बात का पता उन मात्रियों को चला तो उन्होंने बदला लेने का विचार आगाया जरिसका अभी तक उपयोग नही किया गया था । इस अवसर पर उन्होंवे (७) 7 दिन का राज्य माँग लिया इसप्रकार बालि बामक मंत्री ७ दिन के लिए राजा बन गया ।
वह जानता था कि जैन साधु घास पर नही चलते इसलिए उसने साधुसंघ को केद करने के लिए जहाँ सघ ठहरा था। उसके चारों और गेहूँ बोदिये। चारो ओर यज्ञ करवाता हे, पशुओ की बलि देता हे
मुनिराज विष्णुकुमार ने उनका अपसर्ग दूर करने के लिए विक्रियाऋद्धि के बल से बावनिया का रूपधारणकर बलि राजा से समस्त पृथ्वी लेली। इस दिन मुनियो की सक्षा और बलि का बंधन हुआ इसलिए इस पर्व का नाम रक्षाबंधन पढ़ा।
- हिंदू धर्म कि कहानी *
बलि नामक एक राजा था। उसे 100 रिद्धियां प्राप्त थी। उसके स्वर्ग प्राप्ति की इच्छा बढ़ती गई इसी तरह उसने इंद्रा की सिहासन भी हिला डाला। तब इंद्रा और अदिदेवता भगवान् विष्णु से सहायता मांगी तब विष्णु राजा बाली के पास ब्राह्मणण रूप धारण कर गये। राजा बलि दानवीर था। उन्होंने ब्राह्मण को जो चाहिए वो मांगने के लिए कहा। तब ब्राह्मण ने तीन पेर जमीन मकनगी। उस ब्राह्मण का वैक्रियक शरीर था। उस ब्राह्मण ने अपने शरीर का आकार बढ़ाय। उन्होने अपने एक पेर से पूरे धरती को नाप लिया। दूसरे पेर से आसमान को नाप लिया। तब बली चिंतित गया। और तीसरा पाव उसके सिर पर रख दिया। उसी तरह जैनो में भी बलि नामक राजा थे और हिन्दूओ में भी बलि नामक राजा थे। जैनो में भी विष्णुकुमार नामक मुनि थे और हिन्दूओ में भी विष्णु भगवान् थे। जो भी थोड़ा बहुत अंतर दिखता है वह अपनी अपनी दार्शनिक मान्यताओ के कारण ही हुआ।
इसी प्रकार दोनो कहनियोमें दुष्ट की हार होती है और सत्य की जीत होती है।
□ जय जिनेन्द्र
कैसे मनाएं रक्षाबंधन ?
विभिन्न भारतीय पर्वों में जैनियों ने मात्र 2 पर्वों को स्वीकार किया है जो कि पूर्ण अहिंसक और राग द्वेष से रहित पर्व हैं उनमें से एक है रक्षाबंधन, यह पर्व घटना विशेष संबंधी तात्कालिक पर्व है।
रक्षाबंधन की थ्योरी (कहानी) तो आप जानते ही हैं परंतु थ्योरी से ज्यादा महत्व प्रेक्टिकल का होता है क्योंकि थ्योरी हो और प्रैक्टिकल ना हो तो उसकी ज्यादा वैल्यू नहीं होती इसीलिए मैं प्रेक्टिकल सब्जेक्ट को आपके समक्ष प्रस्तुत करता हूं।
विषय है- कैसे मनाएं रक्षाबंधन, इसको हम दो बिंदुओं के आधार से देखेंगे।
१. लौकिक - जिसमें हम, सामान्य रूप से जैसा मनाते हैं वह तो देखेंगे ही परंतु जो हमें मनाना चाहिए वह चीज़ भी देखेंगे
२. अलौकिक - इसे हम व्यवहार और निश्चय की मुख्यता से देखेंगे।
सर्वप्रथम हम लौकिक दृष्टि से विचार करें, उसके पहले हम रक्षाबंधन की परिभाषा देख लेते हैं -
रक्षाबंधन = एक ऐसा बंधन, जिस बंधन में हम किसी की किसी से रक्षा करने का वचन लेते हैं। इस दिन बहन अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है जो कि सूत्र मात्र ना होकर विश्वास की एक अटूट डोर का प्रतीक होता है, साथ ही भाई भी अपनी बहन की आजीवन रक्षा करने का संकल्प लेता है। इस दिन भाइयों को एक और संकल्प लेना चाहिए कि हम आजीवन माता और बहन के बारे में कभी भी दुर्वचन या अपशब्द नहीं बोलेंगे। यह छोटी-सी प्रतिज्ञा आपको बड़े-बड़े दुष्कर्म करने से बचा लेगी और सर्वत्र एक शांतिमय वातावरण बन जाएगा।
इस पर्व को हमें मात्र भाई-बहनों तक ही सीमित न करके, इसे थोड़ा और उच्च स्तरीय दृष्टि से देखना होगा अर्थात् जिस घर में मात्र दो भाई अथवा दो बहनें हों वे परस्पर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर, विश्वास का एक अटूट रिश्ता कायम कर सकते हैं। जिससे घर के सारे पारिवारिक कलह शांत हो जाएंगे। यही नहीं यह परंपरा गुरु-शिष्य में भी होनी चाहिए, साथ ही यह परंपरा माता-पिता और पुत्र में भी होनी चाहिए। जिससे देश में चल रहे सारे वृद्ध आश्रम बंद हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पर्व के माध्यम से हम जातिवाद, सांप्रदायिकता, और सामाजिक कुरीतियों को भी भस्म कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान का भेद मिटा सकते हैं।
जरूरत तो मात्र विश्वास की एक सच्ची और पक्की डोर की।
इस प्रकार हम देखते हैं कि रक्षाबंधन के माध्यम से परिवारों में मतभेद मिटता है। दूरियां कम होती है। सामाजिक संबंध मजबूत होता है। सर्व कलह शांत होते हैं और क्या कहें… विश्व बंधत्व व वसुदेव कुटुंबकम् जैसी भावनाओं का हमारे हृदय में जन्म होता है।
यह तो हमने लौकिक दृष्टि से देखा। जो कि एक प्रकार से हेय है। अब हम अलौकिक दृष्टि में भी पहले व्यवहार से देखते हैं कि कैसे मनाएं रक्षाबंधन???
- आप सभी जानते हैं कि बलि आदि चार मंत्रियों ने 700 मुनिराजों पर 7 दिन तक घोर उपसर्ग किया था। अतः उस उपसर्ग को याद करके हमें 7 दिन तक अपनी किसी प्रिय वस्तु का त्याग करना चाहिए।
हमें इस दिन जिनमंदिर जी जाकर मुनिराजों की विशेष रूप से पूजन करना चाहिए।
निरंतर ऐसी भावना भानी चाहिए कि हमारे मुनिराजों पर कोई भी उपसर्ग ना आवे।
आज के दिन विशेष रूप से हमें अपने घरों में मुनिराजो के लिए चौके लगाने चाहिए। आहार दान देना चाहिए और अभयदान की भावना भानी चाहिए।
2 यह तो आप सभी जानते ही हैं कि यह पर्व वात्सल्य का पर्व है अतः हमें बुद्धि पूर्वक साधर्मियों के प्रति वात्सल्य भाव रखना चाहिए। उन्हें वात्सल्य हेतु भोजन का आमंत्रण देना चाहिए। उनकी समय-समय पर मदद करनी चाहिए।
रक्षाबंधन की परिभाषा के अनुसार देखें तो इस पर्व पर हमें विशेष रूप से देव-गुरु-धर्म और जिनवाणी की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। जिनवाणी की रक्षा अर्थात् जिनवाणी को अपने हृदय में बसाना ही जिनवाणी की रक्षा करना है। - यह सारी बातें हुई व्यवहार से, अब निश्चय से देखा जाए तो कोई भी किसी की रक्षा नहीं कर सकता, न ही कोई किसी को मार सकता है। ज्ञानी के अंतर में श्रद्धान तो ऐसा ही होता है कि मैं किसी को मार जिला नहीं सकता परंतु वह बाहर से करुणा भाव, वात्सल्य भाव से ओतप्रोत होता है किंतु मानता उन भावों को हेय ही हैं। इस प्रकार दोनों नयो का बैलेंस बनाते हुए वह अपने मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करता है।
- यह सारी बात हुई गृहस्थ की, अब हम देखते हैं कि मुनिराज रक्षाबंधन कैसे बनाते हैं अर्थात् आत्मार्थियों का रक्षाबंधन कैसा होना चाहिए।
निश्चय रक्षाबंधन = राग-द्वेष-मोह और विकारी भावों से अपनी रक्षा करना अर्थात आत्मा की रक्षा करने का संकल्प लेना ही वास्तव में रक्षाबंधन है।
बहुत संक्षेप में कहें तो आत्मानुभूति करना ही रक्षाबंधन मनाने का एकमात्र उपाय है।