राहु अरिष्टनिवारक श्री नेमिनाथ जिन पूजा | Rahu Arishtnivarak Shri Neminath Jin Puja

(अडिल्ल छन्द)
गोचर में जब आय राहु पीड़ा करे,
नेमिनाथ जिनराज तब पूजा करे।
आठ द्रव्य ले शुद्धभाव हि आनके,
श्याम पुष्प मन लाय भक्तिको ठानके॥

पूजों नेमि जिनेश भव्य चित्त लायके,
राहु देय दुख दुष्ट राशिमें आयके।
कर आह्वानन तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः उचरों,
होय सन्निधि शक्ति भक्ति पूजा करों॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारक श्रीनेमिनाथजिन अत्र अवतर अवतर संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्। परिपुष्पांजलिं क्षिपेत्।

(अष्टक)

(गीतिका छन्द)
कनकझारी मणिजडित ले, शीत उदक भरायके,
प्रभु नेमि जिनके चरन आगे, धार दे मन लायके।
जब राहु गोचर समय दुख दे, देव दुष्ट स्वभावसों,
तब नेमि जिनके भावसेती, चरन पूजों चावसों॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय जलं नि०।

श्रीखण्ड मलय मिलाय केशर, कदलिमुत तामें घिसौं।
जिन चरण चरचत भाव धरके, पाप ताप सबै नसौं॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय चन्दनं नि०।

अक्षत अनुपम सालिसम्भव, कनक भाजन लेइये।
जिन अग्रपुंज चढ़ाय भविजन, एक चित मन देइये॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अक्षतं नि०।

कमल कुन्द गुलाब गुंजा, केतकी करना भले।
सुमन लेके सुमन सेती, पूजते जिन, अघ टले॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय, पुष्पं०।

विंजन विविधरस जनित मनहर क्षुधादूषणको हरे।
भर थार कंचन भावसेती, नेमि जिन आगे धरे॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय नैवेद्यं नि०।

मणिमई दीप अनूप भरके चन्द्रज्योति सु जगमग।
निज हाथ लै प्रभु आरती कर, मोहतम तब ही भगै॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय दीपं।

कृष्णागरु लोभान लेके, और द्रव्य सुगन्धमय।
जिन चरण आगे अगिनपर धर, धूप धूम बिनशमय॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय धूप० नि०।

अम्बा बिजोरा नारियल, श्रीफल सुपारी सेबकी।
फल ले मनोहर सरस मीठे, पूजले जिनदेवकी॥
जब राहु गोचर०॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय फलं नि०।

जल गन्ध अक्षत पुष्प सुरभित, चरु मनोहर लीजिये।
दीप धूप फलौघ सुन्दर, अर्घ जिन पद दीजिये॥
जब राहु गोचर०।

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०।

(अडिल्ल छन्द)
आठ द्रव्य ले सार नेमि प्रभु पूजिये,
राहु होय ग्रह शान्ति पाप सब धूजिये।
मनवांछित फल पाय होय बड़भाग सो,
जो पूजे जिनदेव बड़े अनुराग सों॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०।

(जयमाला)
श्री नेमि जिनेश्वर, जगपरमेश्वर, जीवदया जु धुरंधरनं।
मै शरणा आयो, शीश नमायो, सिन्धुसुत दूषण हरनं॥

(पद्धरी छन्द)
जय जय नेमि सुनेमि धार,
करुणा कर जग जन जलधि तार।
जय कातिक सुदि छटमी प्रधान,
शिवदेवी उर अवतरे आन॥

जय जय सावन सुदि छट सुदेव,
इन्द्रादि न्हवनविधि करहि सेव।
जय जय यदुकुलमण्डित दिनेश,
सुर नर खग स्तुति करत शेष॥

जय जय शुचिशुक्ल उदास होय,
छठको तप कर जिन आत्म जोय।
जय जय निर्मल तन निर्विकार,
भामंडल छवि शोभा अपार॥

जय जय आश्विन सुदि ज्ञान भान,
तिथि प्रथम पहर जग सुख निधान।
जय जय भवि जन उपदेश देय,
मुनि पंचम गति साधन करेय॥

जय जय सावन शुक्ल पच्छ,
सब लोकलोक कियो प्रत्यक्ष।
जय जय वसु विधि विधि मकल नास,
लहि सुख अनन्त शिव लोक वास॥

जय जय अजरामर पद प्रधान,
हा त्रिभुवनपति लोकाग्र थान।
जय जय छाया-सुत परिहरान,
मनसुख ममुद्र जु मझिये शरान॥

ॐ ह्रीं राहुअरिष्टनिवारकश्रीनेमिनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०।

(घत्ता छन्द)
भवि जन सुखदाई, होउ सहाई, मन वच काय नमावत हों।
सब दूषण जाई, पाप नसाई, नेमि सहाई ध्यावत हों॥

(आशीर्वादः)

(राहु ग्रहनिवारण का जाप)
ॐ ह्रीं श्री नेमिनाथजिनेन्द्राय नमः।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३६७ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)