तीन लोक के स्वामी हैं जो स्याद्वाद विद्या नायक।
अनन्त चतुष्टय भूषित श्री जिनवर चरणों में वंदन कर॥
श्री जिनेन्द्र की पूजन विधि प्रारम्भ करूँ मन-वच-तन से।
जिससे मूलसंघ के सम्यग्दृष्टि पुण्य अर्जन करते॥1॥
तीन लोक के गुरु मुनीश जिन-भगवन्तों को स्वस्ति सदा।
स्वाभाविक महिमोदय से सुस्थित उनका कल्याण सदा॥
सहज प्रकाश सुविकसित दर्श-अनंत विभूषित जिनवर को।
सुन्दर अद्भुत वैभवशाली जिनवर स्वस्ति प्रदायक हों॥2॥
अहो उछलती ज्ञानामृत लहरों में डूब रहे जिनराज।
स्वस्ति सदा जो निज एवं पर के स्वभाव का करें प्रकाश॥
तीन लोक में व्याप्त एक चैतन्य प्रकाशक जिनवर को।
त्रैकालिक पदार्थ में व्याप्त जिनेश्वर को नित स्वस्ति हो॥3॥
देश काल अनुरूप जलादिक शुद्ध द्रव्य लेकर आया।
भाव शुद्धि मम पूर्ण प्रकट हो मात्र यही है अभिलाषा॥
दर्शन स्तवन आदि विविध गतिविधियों का ले अवलंबन।
भूतार्थ रूप से पूज्य अरहंतादिक की करता मैं पूजन॥4॥
हे अर्हन्! पुराण पुरुषोत्तम पावन परमात्मा जिनराज।
जल फलादि इन सभी वस्तुओं का अवलंबन लेकर आज॥
निर्मल केवलज्ञान अग्नि में इन सबमें सुख-बुद्धि त्याग।
होम करूँ मैं सकल पुण्य का हो एकाग्र-चित्त मैं आज॥5॥
ॐ ह्रीं यज्ञविधिप्रतिज्ञायै पुष्पांजलिं क्षिपामि/क्षिपेत्
स्रोत: श्री सहज शान्ति विधान, पृष्ठ २ (श्री सहज शान्ति विधान | Shri Sahaj Shanti Vidhan)