पूजा पीठिका (हिन्दी), सहज शान्ति विधान | Puja Peethika (Hindi), Sahaj Shanti Vidhan

ॐ जय जय जय! नमोऽस्तु नमोऽस्तु नमोऽस्तु!
णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आइरियाणं।
णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं॥
ॐ ह्रीं अनादिमूलमन्त्रेभ्यो नमः पुष्पांजलिं क्षिपामि/क्षिपेत्

(वीरछन्द)
नमस्कार हो अरहन्तों को, सिद्धों को आचार्यों को।
नमूँ उपाध्यायों को, वन्दूँ जग के सब मुनिराजों को॥1॥

मंगल चार जगत में श्री अरहन्त सिद्ध प्रभु मंगल हैं।
साधू मंगल और केवली-भाषित धर्म सुमंगल हैं॥2॥

उत्तम चार लोक में हैं अरहन्त सिद्ध प्रभु उत्तम हैं।
साधु लोक में उत्तम जिनवर-कथित धर्म सर्वोत्तम है॥3॥

शरण चार हैं मुझे, श्री अरहन्त सिद्ध की शरण गहूँ।
साधु-शरण मैं पाऊँ, केवलि-कथित धर्म की शरण लहूँ॥4॥

ॐ नमोऽर्हते स्वाहा पुष्पांजलिं क्षिपामि/क्षिपेत्

मंगल विधान

तन-मन होवें स्वस्थ तथा अस्वस्थ अपावन या पावन।
पंच प्रभु के पद-पंकज का ध्यान करे अघ-प्रक्षालन॥1॥

सुख दुख हों या अन्य कोइ भी हों प्रसंग इस नर-भव में।
यदि परमात्मा की छवि मन में बाह्यान्तर शुचि जीवन में॥2॥

अहो मन्त्र यह अपराजित है सब विघ्नों का करे विनाश।
सर्व मंगलों में यह पहला मंगल करता पूर्ण विकाश॥3॥

अहो पंच यह नमस्कार है सब पापों का करे विनाश।
सर्व मंगलों में पहला मंगल सुखदायक अघ-क्षयकार॥4॥

आत्मब्रह्म का वाचक अथवा परमेष्ठी पद का वाचक।
सिद्धचक्र के बीजभूत अर्हं अक्षर का मैं ध्यायक॥5॥

अष्ट कर्म से मुक्त हुए जो मुक्तिश्री के भव्य सदन।
सम्यक्त्वादि गुणों से भूषित सिद्धचक्र को करूँ नमन॥6॥

विघ्न-समूह, शाकिनी एवं भूत सर्प हों नष्ट सभी।
विष भी हो जाता है निर्विष स्तुति करें जिनेश्वर की॥7॥

पुष्पांजलिं क्षिपामि/क्षिपेत्


स्रोत: श्री सहज शान्ति विधान, पृष्ठ १ (श्री सहज शान्ति विधान | Shri Sahaj Shanti Vidhan)