पीठकादि पूजा (महावीरने जा समै गमन) | Peethakaadi Puja (Mahaaveerane Jaa Samai Gaman)

(दोहा)
महावीरने जा समै, गमन कियो शिवखेत,
सोई समय विचारिकैं, पूजौं सुधी श्वेत।
ॐ ह्रीं महावीर अतिवीर सन्मति वर्द्धमाआदिकानेकनामसंयुक्त भगवज्जिनेन्द्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्, आह्वाननम्, अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
अष्टक
(चोपाई)
मंगल निर्वानक महावीर, प्रात समै पूजौ भवि धीर,
दस अतिशय जनमत जिन पाय, केवलग्यानमांहि दस गाय।
तिनि जिनवर प्रति चरनन ओर, दे जलधार जुगल कर जोर,
मंगल निर्वानक महावीर, प्रात समै पूजौं भवि धीर।
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
जिन के सुरकृत चौदह सार, ये अतिसै चौंतीस चितार,
तिन जिनवरप्रति पूजनधारि, भ्रमर लुब्ध वर चंदन गारि। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
अष्ट प्रातिहारज जुत देव, जिनकी इन्द्र करैं सत सेव,
तिन जिनवरप्रति को अवलोक, ले वर शालि अखंडित पोख। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
जिनके नंत चतुष्टय सार, ये गुन छयालिस है जग तार,
तिन जिनवरप्रति पूजन सार, ले वर सुमन विविध परकार।
मंगल निर्वानक महावीर, प्रात समैं पूजौं भवि धीर।
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
क्षुधा तृषादि आठदस दोष, हरत सिवग वर भवदधि शोष,
तिनि जिनवर प्रतिबिंब निहार, पूजनकों भरि नेवज थार। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
लोकालोक भेद जिन गाय, जीव अजीव तत्त्व दरसाय,
तिन प्रतिबिंब निरख निज हेत, दीपक लै निर्मल भवि चेत। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
मिथ्या भ्रमकर भ्रमै अनादि, जगत जीव जगमें बहु वादि,
तिनको शिवगति सार बताय, तिनप्रति धूप दशांग चढाय। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
जिनवृष उपदेसौ हितकार, चलो जात अबतांई सार,
परमत खंडन मंडन लोक, तिनप्रति ले फल चरनन ढोक। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जिनके समोसरन में साध, चौदा सहस ओक दस बाध,
अैसे जगत प्रभु पद पाय, लै जलादि पूजौ जिनराय। मंगल०
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(राग बिलावल)
प्रकृति सात महावीर प्रभु, जिन प्रथम विदारी,
तीन आठ जे भानिके, नव छत्तीस सिधारी।
दसमें लोभ द्वादसे सोलह तहां जु टारी,
त्रेसठ प्रकृति खिपाईयो तिन जिन बलिहारी। १
(दोहा)
सैंतालीस प्रकृति हनी, कर्म घातिय कीर,
नाम तीनदस आयु त्रय, नाशि भये महावीर। २
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
पंच नामधर ते सुगुरु, पावापुर वन आय,
शेष करम रिपु जीतने, शिव मग चलन उपाय। १
(छंद मात्रिक)
आये जहँ त्रिजगपति, ध्यान दीनो महा,
त्रितिय पद शुक्ल मांडो, सु हानि तहां।
तब प्रभु दिव्यधुनि, शब्द रहिते भये,
अंतके दिवस बाकी, चतुर्दश रहे। २
प्रभु गये उलंघि, तेर गुणस्थानतैं,
चढि अजोगे शुक्ल तुरिय पद ध्यानतैं।
जोग सु निरोध करि चरन जुग समय जे,
हनि बहत्तर चरम समय त्र्योदस जजे। ३
चौदमें अंत सु अघातिया जय लई,
चेतनाशक्ति दैदीप्य परगट भई।
भांति इह अष्ट अरि कर्म दल हनि गये,
ऊर्ध्व जिन गमन कर शिवपुरी थिर भये। ४
पक्षवर भ्रमर, कार्तिक चतुर्दश दिना,
स्वातिवर नखत परभात समया गिना।
लोकके शिखर जिनदेव आरूढियो,
सुख अनन्तौ निरन्तर जहां पूरियौ। ५
मोह अरि बीसवसु प्रकृति जुत क्षय कियौ,
प्रथम क्षायकसम्यक्त्व गुन प्रगटियौ।
पंच भट सहित ज्ञानावरन चूरियौ,
तब अनंतौ दुतिय ग्यान गुन पूरियौ। ६
दरशनावरन नव प्रकृति जुत दलमलौ,
तब अनन्तौ सुदर्शन त्रितिय गुन मिलौ।
अन्तराय जु करम पंच भट जुत हनौ,
तब तुरिय वीर्य जिन अनन्तौ बनौ। ७
(पद्धरी छंद)
इक तीव्रक भट जुत नाम मार, पंचम सूक्षम गुन प्रगट सार,
चव कटक सहित कर आयु नाश, छठमा अवगाहन गुन प्रकाश। ८
हनि गोत करम को जोर ताय, सातम जु अगुरु लघु गुन उपाय,
जिन जुगल वेदनी घाति पाय, गुन अष्टम अव्याबाध थाय। ९
इन आदि अनन्ते गुन समाज, पायौ प्रभु मुक्तिपुरी स्वराज,
तब ही सुरेश बल अवधि पाय, निज सेन साज सब देव आय। १०
तादिन वह पुरी प्रकाशरूप, दीपन समूह करके अनूप,
धरती अकाश सब दिशनि मांहि, दीपकमला प्रजुलित लखाहिं। ११
तब परमोदारिक प्रभु शरीर, मंगल पंचम लखि सुर गहीर,
शुभ गंध पहुप आदिक मनोग, वसु द्रव्यनिकर पूजा नियोग। १२
फिर चन्दन अगरादिक लियाय, तब उतंग सुर सर (?) रचाय,
जिन तन मंगलमय तहं रचाय, तब अग्निकुमारन शीश नाय। १३
तिन मुकटनि करि ज्वाला उठाय, भस्मीकृत सर (?) सब हो तहांय,
सब सुर जय जय कर तासु ओर, उर आनंद परम सु भक्ति सोर। १४
तब प्रथम इन्द्र आदिक सुराय, कर भस्म वंदना सीस नाय,
कहते यह पुरुषोत्तम महान, वर धर्म तीर्थनायक सुजान। १५
सो देखो अस्त भयो दिनेश, सब मिथ्यातम भ्रम कर प्रवेश,
ये प्रानी वृषतें विमुख होय, करके निज इच्छा मार्ग सोय। १६
जगमें सु प्रवर्तेगे विसाल, इमि पश्वित (?) सुरनर भक्ति माल,
अवनी पवित्र लखि अमराय, पुनिकर पूजा निज थान जाय। १७
ता दिनतें अब या भरत खेत, दीपकमला प्रगटी उपेत,
प्रतिवर्ष भव्य पूजा कराय, निर्वाण समय उत्सव सु पाय। १८
पाछे सुनि नर नारिन समाज, कर मोदक ले परिवार साज,
अति आनंद मंगल निरत सोय, कीनो तिन अति ही कह सु कोय। १९
ते सन्मति मति दे अरज येह, तुम करुनासागर विमल मेह,
भटके बहु काल अनंत बादि, तुम बिन कृपालु जगमें अनादि। २०
(अडिल्ल)
या भव-वनके माहिं, बहुत दुःख पाईयौ,
जानो ग्यान प्रसाद, तुमहिं तट आईयौ।
तातैं कहने मांहि कछू आवे नहीं,
वांछितार्थ पद तुम कर पाऊं प्रभु सही। २१
ॐ ह्रीं निर्वाणकल्याणकप्राप्त श्रीमहावीरजिनेन्द्राय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(गीतिका छंद)
या भांति निर्वानक सु पूजन, समयकी जो विधि कही,
सो नय प्रमानके न्याय करि, भव्य तुम जानो सही।
यह समय लखि जिन पूज उत्सव, करत भक्ति जु वश सही,
दुर्गति हरन सुख हेत भवि, करिये परम रुचि करम ही। २२
(दोहा)
तीन बरस वसु मास दिन, पंद्रह रहे सु सार,
महावीर शिवपुर बसे, चौथे काल मझार। २३
(त्रिभंगी छंद)
श्री वीर जिनेश्वर नमत सुरेश्वर, वसु विधिकर जुग पद चरचं,
बहु तूर बजावैं जिनगुन गावैं, ध्यावैं पावैं मुक्ति पदं। २४
(इत्याशीर्वाद)
(जाप्यं १०८ अष्टोत्तरशतं दीयते)
॥ ॐ ह्रीं निर्वाणमंगलमंडित महावीरजिनेन्द्राय नमः॥


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ २८३ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))