पर्याय बदलती है या द्रव्य | Paryay Badalati hai ya dravya

पर्याय बदलती है या द्रव्य?

-प्रो. वीरसागर जैन

आजकल एक वर्ग कहता है कि पर्याय बदलती है -ऐसा नहीं बोलना चाहिए, द्रव्य बदलता है -ऐसा ही बोलना चाहिए, क्योंकि द्रव्य का परिणमन ही तो पर्याय है और दूसरा वर्ग कहता है कि द्रव्य बदलता है -ऐसा नहीं बोलना चाहिए, पर्याय बदलती है -ऐसा ही बोलना चाहिए, क्योंकि द्रव्य तो अपरिणामी है, ध्रुव है। समाज में इन दोनों बातों को लेकर प्रायः विवाद होता रहता है, परंतु वास्तव में यहाँ किंचित् भी विवाद की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल वचन-पद्धति का खेल है। लोक में भी दोनों ही प्रकार के प्रयोग होते देखे जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि आँखें देखती हैं और ऐसा भी कहा जाता है कि पुरुष देखता है। गुण और गुणी में भेद-अभेद-व्यवहार का यह खेल साहित्य-विलास है। समझदार श्रोताओं को इसे इसी रूप में समझ लेना चाहिए, विवाद नहीं करना चाहिए।