जो प्रज्ञा-श्रेष्ठी, दृष्टि-उत्तम, वृत्ति-महिमावान हैं,
जो मोक्षमार्ग-प्रकाश कर्तृ, आत्महित वरदान हैं।
जो तत्त्वज्ञानी, निरभिमानी, शास्त्र के विस्तार हैं,
सिद्धांत के सादर नरोत्तम, आद्य टीकाकार हैं।
जिनवर-प्रदायी तत्त्व-रथ के, प्रतिभाशाली सारथी,
अधर्म की क्रिया भी जिनसे कोटि कोसों पार थी।
आपने जो भी किया वह धन्य है, अनुकरण हो,
जैनमात्र को न आपके बलिदान का विस्मरण हो।
हो धर्म न जिनमें कभी, कोई कदा न पल हुए,
जयपुर निवासी महामना श्री प्राज्ञ टोडरमल हुए।
रचनाकार: निखिल जैन (Nikhil Jain), फिरोजाबाद
Instagram: @nikhil.panaa
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=j3iQOZ-FhdY&list=PLXcBKWNnm5zU&index=23