तृतीय अधिकार: कर्मस्तव
[मूलगा० १] १णमिऊण अणंतजिणे तिहुअणवरणाण-दंसणपईवे ।
बंधोदयसंतजुयं वोच्छामि *थवं †णिसामेहं ॥१॥
अर्थ: त्रिभुवनको प्रकाशित करनेके लिए उत्कृष्ट ज्ञान-दर्शनरूपी प्रदीपस्वरूप अनन्त जिनोंको नमस्कार करके कर्मोंके बन्ध, उदय और सत्त्वसे युक्त स्तवको कहूँगा, सो ( हे जिज्ञासु जनो, तुम लोग ) सुनो ॥१॥
२कंचण-रुप्पदवाणं एयत्तं जेम अणुप्पवेसो त्ति ।
अण्णोण्णपवेसाणं तह बंधं जीव-कम्माणं ॥२॥
३धण्णस्स × संगहो वा संतं जं पुव्वसंचियं कम्मं ।
४भुंजणकालो उदओ उदीरणाऽपक्कपाचणफलं च‡ ॥३॥
अर्थ (गाथा 2 से 3): जिस प्रकार कांचन (स्वर्ण) और रूपा (चाँदी) द्रव्यके प्रदेश परस्पर एक-दूसरेमें अनुप्रविष्ट होकर एकत्वको प्राप्त हो जाते हैं, उसी प्रकार जीव और कर्मोंके परस्पर एक-दूसरेमें प्रविष्ट हुए प्रदेशोंके एकमेक होकर बंधनेको बन्ध कहते हैं। धान्यके संग्रहके समान जो पूर्व-संचित कर्म हैं, उनके आत्मामें अवस्थित रहनेको सत्त्व कहते हैं। कर्मोंके फल भोगनेके कालको उदय कहते हैं। तथा अपक्व कर्मों के पाचनको उदीरणा कहते हैं ॥२-३॥
गुणस्थानोंमें मूल प्रकृतियोंके बन्धका निरूपण
¹सत्तट्ठछक्कराणा मिस्सापुव्वाणियट्टिणो सत्त ।
छह सुहुमे तिण्णेगं बंधंति अबंधओऽजोओ ॥४॥
अर्थ: मिश्रगुणस्थानको छोड़कर अप्रमत्तगुणस्थान तकके छह गुणस्थानवर्ती जीव आयुकर्मके बिना सात कर्मोंको, अथवा आयुकर्म-सहित आठ कर्मोंको बाँधते हैं। मिश्र, अपूर्वकरण और अनिवृत्तिकरण गुणस्थानवाले जीव आयुकर्मके बिना शेष सात कर्मोंको बाँधते हैं। सूक्ष्मसाम्परायगुणस्थानवर्ती जीव आयु और मोहनीय कर्मके बिना छह कर्मोंको बाँधते हैं। ग्यारहवें, बारहवें और तेरहवें ये तीन गुणस्थानवर्ती जीव केवल एक वेदनीय कर्मको ही बाँधते हैं। अयोगिकेवली जिन किसी भी कर्मका बन्ध नहीं करते हैं ॥४॥
गुणस्थानोंमें मूलप्रकृतियोंके उदयका निरूपण
¹सुहुमं ति × अट्ठ वि कम्मा खीणुवसंता य सत्त मोहूणा ।
घाइचउक्केणूणा वेयंति य केवली वि चत्तारि ॥५॥
अर्थ: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान तकके जीव आठों ही कर्मोंका वेदन करते हैं। उपशान्तकषाय और क्षीणकषाय गुणस्थानवर्ती जीव मोहकर्मके बिना सात कर्मोंका वेदन करते हैं। तेरहवें और चौदहवें गुणस्थानवर्ती केवली भगवान् घातिचतुष्कके बिना चार कर्मोंका वेदन करते हैं ॥५॥
गुणस्थानोंमें मूलप्रकृतियोंकी उदीरणाका निरूपण
¹घाइतियं खीणंता तह मोहमुदीरयंति सुहुमंता ।
तइ आउ पमत्तंता णाम² गोयं सजोगंता ॥६॥
अर्थ: क्षीणकषायगुणस्थान तकके जीव ज्ञानावरण, दर्शनावरण और अन्तराय इन तीन घातिया कर्मोंकी उदीरणा करते हैं। सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान तकके जीव मोहकर्मकी उदीरणा करते हैं। प्रमत्तसंयतगुणस्थान तकके जीव वेदनीय और आयुकर्मकी उदीरणा करते हैं। तथा सयोगिकेवली गुणस्थान तकके जीव नाम और गोत्रकर्मकी उदीरणा करते हैं ॥६॥
दशवें और बारहवें गुणस्थानमें उदीरणाका नियम
³सगुणा अद्धावलियासेसे सुहुमोदीरेइ पंचेव ।
अद्धावलियासेसे खीणो णाम-गोदे चेव उदीरेइ ॥७॥
अर्थ: सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थानवर्ती जीव अपने गुणस्थानके कालमें आवलीमात्र शेष रह जानेपर नाम और गोत्रको छोड़कर शेष पाँचों ही कर्मोंकी उदीरणा करता है। क्षीणकषायगुणस्थानवर्ती जीव अपने गुणस्थानके कालमें आवलीमात्र शेष रह जानेपर नाम और गोत्र इन दो ही कर्मोंकी उदीरणा करता है ॥७॥
गुणस्थानोंमें मूलप्रकृतियोंके सत्त्वका निरूपण
'जा उवसंता संता अड सत्त य मोहवज्ज खीणिम्मि ।
जोयम्मि अजोयम्मि य चत्तारि अघाइकम्माणि ॥८॥
अर्थ: उपशान्तकषाय गुणस्थान तक आठों ही कर्मोंका सत्त्व रहता है। क्षीणकषायगुणस्थानमें मोहकर्मको छोड़कर शेष सात कर्मोंका सत्त्व रहता है। सयोगिकेवली और अयोगिकेवलीमें चार अघातिया कर्म विद्यमान रहते हैं ॥८॥
गुणस्थानोंमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियोंका निरूपण
[मूलगा० २] २मिच्छे सोलस पणुवीस सासणे अविरए य दह पयडी ।
चउ छक्कमेयककमसो विरयाविरयाइ बंधवोच्छिण्णा १॥६॥
[मूलगा० ३ ] दुअ तीस चउरपुव्वे पंचऽणियट्ठिम्हि† बंधवुच्छेओ ।
सोलस सुहुमसराए सायं सजोइ-जिणवरिंदे ॥१०॥
अर्थ (गाथा 9 से 10): मिथ्यात्वगुणस्थानमें सोलह, सासादनमें पच्चीस, अविरतमें दश, देशविरतमें चार, प्रमत्तविरतमें छह और अप्रमत्तविरतमें एक प्रकृति बन्धसे व्युच्छिन्न होती है। अपूर्वकरणमें क्रमसे दो, तीस और चार अर्थात् छत्तीस प्रकृतियाँ, तथा अनिवृत्तिकरणमें पाँच प्रकृतियोंका बन्धसे व्युच्छेद होता है। सूक्ष्मसाम्परायमें सोलह प्रकृतियाँ बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं और सयोगि-जिनवरेन्द्रके एक सातावेदनीय बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥६-१०॥
बन्धके विषयमें कुछ विशेष नियम
सव्वासिं‡ पयडीणं मिच्छादिट्ठी दु बंधओ भणिओ।
तित्थयराहारदुगं मुत्तूण य सेसपयडीणं ॥११॥
३सम्मत्तगुणनिमित्तं तित्थयरं संजमेण आहारं ।
बज्झंति सेसियाओ मिच्छत्तादीहिं हेऊहिं ॥१२॥
अर्थ (गाथा 11 से 12): मिथ्यादृष्टि जीव तीर्थंकर और आहारकद्विक, इन तीन प्रकृतियोंको छोड़ करके शेष सभी प्रकृतियोंका बन्ध करनेवाला कहा गया है। इसका कारण यह है कि तीर्थंकर प्रकृतिका सम्यक्त्वगुणके निमित्तसे और आहारकद्विकका संयमके निमित्तसे बन्ध होता है। किन्तु शेष एक सौ सत्तरह प्रकृतियाँ मिथ्यात्व आदि कारणोंसे बन्धको प्राप्त होती हैं। ॥११-१२॥
मिथ्यात्वगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० ४] मिच्छं णउंसयवेयं णिरयाउ तह य चेव णिरयदुगं ।
इगि-वियलिंदियजाई हुंडमसंथत्तमायावं ॥१३॥
[मूलगा० ५] थावर सुहुमं च तहा साहारणयं तहेव अपज्जत्तं ।
एए सोलह पयडी मिच्छम्मि अ बंधवुच्छेओ ॥१४॥
अर्थ (गाथा 13 से 14): मिथ्यात्व, नपुंसकवेद, नरकायु तथा नरकद्विक (नरकगति-नरकगत्यानुपूर्वी) एकेन्द्रियजाति, विकलेन्द्रिय जातियाँ (द्वीन्द्रियजाति, त्रीन्द्रियजाति, चतुरिन्द्रियजाति) हुंडकसंस्थान, असंप्राप्तासृपाटिकासंहनन, आताप, स्थावर, सूक्ष्म तथा साधारण और अपर्याप्त; ये सोलह प्रकृतियाँ मिथ्यात्वगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥१३-१४॥
सासादनगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० ६] ¹थीणतियं इत्थी वि य अण तिरियाऊ तहेव तिरियदुगं ।
मज्झिमचउसंठाणं मज्झिमचउ चेव संघयणं ॥१५॥
[मूलगा० ७] उज्जोयमप्पसत्था विहायगइ दुब्भगं अणादेज्जं ।
दुस्सर णिच्चागोयं सासणसम्मदम्हि वोच्छिण्णा² ॥१६॥
अर्थ (गाथा 15 से 16): स्त्यानत्रिक (स्त्यानगृद्धि, निद्रानिद्रा, प्रचलाप्रचला) स्त्रीवेद, अनन्तानुबन्धीचतुष्क, तिर्यग्वायु तथा तिर्यग्-द्विक (तिर्यग्गति-तिर्यग्गत्यानुपूर्वी) मध्यम चार संस्थान और मध्यम ही चार संहनन, उद्योत, अप्रशस्तविहायोगति, दुर्भाग, अनादेय, दुःस्वर और नीचगोत्र; ये पच्चीस प्रकृतियाँ सासादनसम्यक्त्वमें बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥१५-१६॥ सासादनमें बन्धसे व्युच्छिन्न २५ ।
अविरतसम्यग्दृष्टिगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० ८] ²बिदियकसायचउक्कं मणुवाउ मणुयदुग विओरालं
तस्स य अंगोवंगं संघयणादी अविरदस्स³ ॥१७॥
अर्थ: द्वितीयकषायचतुष्क, अर्थात् अप्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ; मनुष्यायु, मनुष्यद्विक (मनुष्यगति-मनुष्यगत्यानुपूर्वी) औदारिकशरीर, औदारिक-अंगोपांग और प्रथम संहनन; ये दश प्रकृतियाँ अविरतसम्यग्दृष्टिके बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥१७॥ अविरतसम्यग्दृष्टिमें बन्धसे व्युच्छिन्न १० ।
देशविरतगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० ९] ³तइयकसायचउक्कं विरयाविरयम्हि बंधवोच्छिण्णा ।
अर्थ: तृतीय कषायचतुष्क अर्थात् प्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया और लोभ ये चार प्रकृतियाँ विरताविरत गुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं । देशविरतमें बन्धसे व्युच्छिन्न ४ । असातावेदनीय, अरति, शोक, अस्थिर, अशुभ और अयशःकीर्ति; ये छह प्रकृतियाँ प्रमत्तविरत गुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥१८॥ प्रमत्तविरतमें बन्धसे व्युच्छिन्न ६ ।
प्रमत्तविरतगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
साइयरमइसोयं तह चेव य अस्थिरमसुहं च॑ ॥१९॥
अप्रमत्तविरतगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
देवाउअं च एयं पमत्तइयरम्हि णायव्वो’ ॥१९॥
अर्थ: अप्रमत्तविरतनामक सातवें गुणस्थानमें एक देवायु ही बन्धसे व्युच्छिन्न होती है, ऐसा जानना चाहिए ॥१९॥
अपूर्वकरणगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० ११] ‘णिद्दा पयला य तहा अपुव्वपढमम्हि बंधवुच्छेओ ।
देवदुगं पंचिंदिय ओरालियवज्ज चदुसरीरं च’ ॥२०॥
[मूलगा० १२] समचउरस वेउव्विय आहारयअंगुवंगणामं च ।
वण्णचउक्कं च तहा अगुरुलहुयं च चत्तारि’ ॥२१॥
[मूलगा० १३] तसचउ पसत्थमेव य विहाइगइ थिर सुहं च णायव्वा ।
सुहयं णिम्माणमेव य तित्थयरमेव दुहावि पण्णत्ता ।
[मूलगा० १४] २तित्थयरमेव तीस अपुव्वछट्ठम्भाए बंधवोच्छिण्णा ।
हास रइ भय दुगुंछा अपुव्वचरिमम्हि बंधवोच्छिण्णा’ ॥२३॥
अर्थ (गाथा 20 से 23): अपूर्वकरणके प्रथम भागमें निद्रा और प्रचला, ये दो प्रकृतियाँ बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं। अपूर्वकरणके छठे भागमें देवद्विक ( देवगति-देवगत्यानुपूर्वी ) पंचेन्द्रियजाति, औदारिक-शरीरको छोड़कर शेष चार शरीर, समचतुरस्रसंस्थान, वैक्रियिक-अंगोपांग, आहारक-अंगोपांग, वर्णचतुष्क ( वर्ण, गन्ध, रस, स्पर्श ) अगुरुलघुचतुष्क ( अगुरुलघु, उपघात, परघात, उच्छ्वास ) त्रसचतुष्क, ( त्रस, बादर, प्रत्येकशरीर, पर्याप्त, ) प्रशस्तविहायोगति, स्थिर, शुभ, सुभग, सुस्वर, आदेय, निर्माण और तीर्थंकर, ये तीस प्रकृतियाँ बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं। अपूर्वकरणके अन्तिम सातवें भागमें हास्य, रति, भय और जुगुप्सा; ये चार प्रकृतियाँ बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं, ऐसा जानना चाहिए ॥२०-२३॥
अनिवृत्तिकरणगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० १५] ३पुरिसं चउसंजलणं पंच य पयडी य पंचभागम्हि ।
अणियट्टी-अद्धाए जहाकमं बंधवुच्छेओ’ ॥२४॥
अर्थ: अनिवृत्तिकरणकालके पाँचों भागोंमें यथाक्रमसे पुरुषवेद, संज्वलन क्रोध, मान, माया और लोभ; ये पाँच प्रकृतियाँ बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥२४॥ स्त्यानत्रिक ( स्यानगृद्धि, निद्रानिद्रा, प्रचलाप्रचला ) तथा आहारकद्विक ये पाँच प्रकृतियाँ प्रमत्तविरतमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं। प्रमत्तविरतमें उदय-व्युच्छिन्न ५।
सूक्ष्मसाम्परायगुणस्थानमें बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा० १६] णाणंतरायदसयं दंसणचत्तारि उच्च जसकित्ती ।
एए सोलह पयडी सुहुमकसायम्हि वोच्छेओ ॥२५॥
अर्थ: ज्ञानावरणीयकी पाँच, अन्तरायकी पाँच, दर्शनावरणकी चार ( चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन, अवधिदर्शन और केवलदर्शन ) उच्चगोत्र और यशःकीर्ति; ये सोलह प्रकृतियाँ सूक्ष्मकषायमें बन्धसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥२५॥ नोकषायषट्क अर्थात् हास्य, रति, अरति, शोक, भय और जुगुप्सा; ये छह प्रकृतियाँ अपूर्वकरणगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं। अपूर्वकरणमें उदय-व्युच्छिन्न ६।
सयोगिकेवलीके बन्धसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृति
[मूलगा० १७] उवसंत खीण चत्ता जोगिम्हि य सायबंधवोच्छेओ।
णायव्वो पयडीणं बंधस्संतो अणंतो य ॥२६॥
अर्थ: उपशान्तमोह और क्षीणमोहगुणस्थानमें कोई प्रकृति बन्धसे व्युच्छिन्न नहीं होती है, अतएव उन्हें छोड़कर सयोगीजिनके एक सातावेदनीय ही बन्धसे व्युच्छिन्न होती है। (अयोगिकेवलीके न कोई प्रकृति बँधती है और न व्युच्छिन्न ही होती है।) इस प्रकार गुणस्थानोंमें बन्धका अन्त अर्थात् व्युच्छेद और अनन्त अर्थात् बन्ध जानना चाहिए ॥२६॥ सूक्ष्मकषायगुणस्थानमें एक संज्वलनलोभ प्रकृति ही उदयसे व्युच्छिन्न होती है। सूक्ष्मसाम्परायमें उदय-व्युच्छिन्न १।
गुणस्थानोंमें उदयसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियोंकी संख्याका निरूपण
[मूलगा० १८] पण णव इगि सत्तरसं अड पंच चउर छक्क छच्चेव ।
इगि दुग सोलह तीसं बारह उदयए अजोयंता ॥२७॥
अर्थ: पहले मिथ्यात्वगुणस्थानसे लेकर चौदहवें अयोगिकेवली तक क्रमसे पाँच, नौ, एक, सत्तरह, आठ, पाँच, चार, छह, छह, एक, दो, सोलह, तीस और बारह प्रकृतियाँ उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥२७॥ निद्रा और प्रचला ये दो प्रकृतियाँ क्षीणकषायके द्विचरम समयमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं । क्षीणमोहके द्विचरमसमयमें उदय-व्युच्छिन्न २ ।
कुछ विशेष प्रकृतियोंके उदय-विषयक नियम
मिस्सं उदेइ मिस्से अविरयसम्माइचउसु सम्मत्तं ।
तित्थयराहारदुअं कमेण जोए पमत्ते य ॥२८॥
अर्थ: मिश्रप्रकृतिका उदय तीसरे मिश्रगुणस्थानमें होता है। सम्यक्त्वप्रकृतिका उदय चौथे अविरतसम्यक्त्व आदि चार गुणस्थानोंमें होता है। तीर्थङ्करप्रकृतिका उदय तेरहवें सयोगिकेवली गुणस्थानमें और आहारकद्विकका उदय छठे प्रमत्तसंयतगुणस्थानमें होता है ॥२८॥
'णिरयाणुपुव्वि उदओ णासाए जण्ण णिरयउप्पत्ती ।
सव्वाणुपुव्वि-उदओ ण होइ मिस्से जदो ण मरणं से ॥२६॥
अर्थ: यतः सासादनसम्यग्दृष्टिकी नरकमें उत्पत्ति नहीं होती, अतः सासादनगुणस्थानमें नरकगत्यानुपूर्वीका उदय नहीं होता। सभी आनुपूर्व्योंका उदय मिश्रगुणस्थानमें नहीं होता है; क्योंकि, सम्यग्मिथ्यादृष्टिका मरण नहीं होता। (अतएव मिथ्यात्व और अविरतसम्यक्त्वगुणस्थानमें चारोंका और सासादनगुणस्थानमें तीन आनुपूर्व्योंका उदय होता है ।) ॥२६॥
[मूलगा० १६] १मिच्छत्तं आयावं सुहुममपज्जत्तया य तह चेव ।
साहारणं च पंच य मिच्छम्हि य उदयवुच्छेओ ॥३०॥
अर्थ: मिथ्यात्व, आताप, सूक्ष्म, अपर्याप्त और साधारण; ये पाँच प्रकृतियाँ मिथ्यात्वगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३०॥
[मूलगा०२०] अण एइंदियजाई वियलिंदियजाइमेव थावरयं ।
एए णव पयडीओ सासणसम्मम्हि उदयवोच्छेओ ॥३१॥
अर्थ: अनन्तानुबन्धीचतुष्क, एकेन्द्रियजाति, तीनों विकलेन्द्रिय जातियाँ, तथा स्थावर; ये नौ प्रकृतियों सासादनसम्यक्त्वमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३१॥
[मूलगा०२१] सम्मामिच्छत्तेयं सम्मामिच्छम्हि उदयवोच्छिण्णो ।
विदयकसायचउक्कं तह चेव य णिरय-देवाऊ ॥३२॥
अर्थ: सम्यग्मिथ्यात्वगुणस्थानमें एक सम्यग्मिथ्यात्वप्रकृति ही उदयसे व्युच्छिन्न होती है ।
[मूलगा०२२] मणुय-तिरियाणुपुव्वी वेउव्वियछक्क दुब्भगं चेव ।
अणादिज्जं च तहा अजसकित्ती अविरयम्हि ॥३३॥
अर्थ (गाथा 32 से 33): द्वितीयकषायचतुष्क, नरकायु, देवायु, मनुष्यगत्यानुपूर्वी, तिर्यग्गत्यानुपूर्वी, वैक्रियिकषट्क ( वैक्रियिक-शरीर, वैक्रियिक-अंगोपांग, देवगति, देवगत्यानुपूर्वी, नरकगति, नरकगत्यानुपूर्वी ) दुर्भग, अनादेय और अयशःकीर्त्ति, इस प्रकार सत्रह प्रकृतियाँ अविरतसम्यक्त्वगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३२-३३॥
[मूलगा०२३] तदियकसायचउक्कं तिरियाऊ तह य चेव तिरियगदी ।
उज्जोअ णिच्छगोदं विरयाविरयम्हि उदयवुच्छेओ ॥३४॥
अर्थ: तृतीयकषायचतुष्क, तिर्यंचायु, तिर्यंचगति, उद्योत और नीचगोत्र, ये आठ प्रकृतियाँ विरताविरतगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३४॥
[मूलगा०२४] थीणतियं चेव तहा आहारदुगं पमत्तविरयम्हि ।
सम्मतं संघयणं अंतिमंतियमप्पमत्तम्हि ॥३५॥
अर्थ: सम्यक्त्वप्रकृति और अन्तिम तीन संहनन, ये चार प्रकृतियाँ अप्रमत्तविरतगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३५॥ अप्रमत्तविरतमें उदय-व्युच्छिन्न ४।
[मूलगा०२५] तह णोकसायछक्कं अपुव्वकरणे य उदयवोच्छिण्णं ।
वेयतियं कोह-माण-मायासंजलण अणियट्ठिम्हि ॥३६॥
अर्थ: तीनों वेद, तथा संज्वलन क्रोध, मान, माया; ये छह प्रकृतियाँ अनिवृत्तिकरणगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३६॥ अनिवृत्तिकरणमें उदय-व्युच्छिन्न ६।
[मूलगा०२६] संजलणलोहमेयं सुहुमकसायम्हि उदयवोच्छिण्णा ।
तह वज्जयणारायं णारायं चेव उवसंते ॥३७॥
अर्थ: वज्रनाराचसंहनन और नाराचसंहनन ये दो प्रकृतियाँ उपशान्तमोहगुणस्थानमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३७॥ उपशान्तमोहमें उदय-व्युच्छिन्न २ ।
[मूलगा० २७] १णिद्दा पयला य तहा खीणदुचरिमम्हि उदयवोच्छिण्णा ।
२णाणंतरायदसं दंसणचत्तारि चरिमम्हि’ ॥३८॥
अर्थ: ज्ञानावरणकी पाँच, अन्तरायकी पाँच और दर्शनावरणकी चक्षुदर्शनावरणादि चार; ये चौदह प्रकृतियाँ क्षीणमोहके अन्तिम समयमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥३८॥ क्षीणमोहके चरमसमयमें उदय-व्युच्छिन्न १४ ।
[मूलगा० २८] ३अण्णयरवेयणीयं ओरालियतयणामकम्मं च ।
छच्चेव य संठाणं ओरालय-अंगोवंगं च २ ॥३६॥
[मूलगा० २६] आदी वि य संघयणं वण्णचउक्कं च दो विहायगई ।
अगुरुलहुयचउक्कं पत्तेय थिराथिरं चेव ३ ॥४०॥
[मूलगा० ३०] सुह-सुस्सरजुयला वि य णिमिणं च तह णी णायव्वा ।
एए तीस पयडी सजोगचरिमम्हि वोच्छिण्णा ४ ॥४१॥
अर्थ (गाथा 39 से 41): साता-असातावेदनीयमेंसे कोई एक वेदनीय, औदारिकशरीर, तैजसशरीर, कार्मणशरीर, छहों संस्थान, औदारिक-अंगोपांग, आदिका वज्रवृषभनाराचसंहनन, वर्णचतुष्क, प्रशस्त और अप्रशस्त विहायोगति, अगुरुलघुचतुष्क, प्रत्येकशरीर, स्थिर, अस्थिर, शुभ-युगल, सुस्वर-युगल, तथा निर्माण; ये तीस प्रकृतियाँ सयोगिकेवलीके चरमसमयमें उदयसे व्युच्छिन्न होती हैं, ऐसा जानना चाहिए ॥३६-४१॥ सयोगिकेवलीमें उदय-व्युच्छिन्न ३० ।
‘अण्णयरवेयणीयं मणुयाऊ मणुयगई य बोहव्वा ।
पंचिंदियजाई वि य तस सुभगादेज्ज पज्जत्तं’ ॥४२॥
वाय रजसकित्ती वि य तित्थयरं उच्चगोदयं चेव ।
एए + बारह पयडी अजोइम्हि × उदयवोच्छिण्णा२ ॥४३॥
अर्थ (गाथा 42 से 43): मार्गदर्शन :- कोई एक वेदनीय, मनुष्यायु, मनुष्यगति, पंचेन्द्रियजाति, त्रस, सुभग, आदेय, पर्याप्त, बादर, यशःकीर्ति, तीर्थंकर और उच्चगोत्र; ये बारह प्रकृतियाँ अयोगि-जिनके चरम समयमें उदयसे व्युच्छिन्न होते हैं, ऐसा जानना चाहिए ॥४२-४३॥
२उदयस्सुदीरणस्स य सामित्तादो ण विज्जइ विसेसो ।
मोत्तूण तिण्णि ठाणं पमत्त जोई अजोई य३ ॥४४॥
अर्थ: स्वामित्वकी अपेक्षा उदय और उदीरणामें प्रमत्तविरत, सयोगिकेवली और अयोगिकेवली; इन तीन गुणस्थानोंको छोड़कर कोई विशेष (अन्तर) नहीं है ॥४४॥
४तीसं बारस उदयं केवलिणं मेलणं च काऊण ।
सायासायं च तहा मणुआउगमवणियं किच्चा ५ ॥४५॥
सेसं उगुदालीसं जोगीसु उदीरणा य बोहव्वा ।
अवणिय तिण्णि य पयडी पमत्तउदयम्हि पक्खित्ता६ ॥४६॥
तह चेय अट्ठ पयडी पमत्तविरदे उदीरणा होंति ।
‘णत्थि त्ति अजोगजिणे उदीरणा इत्ति णायव्वा’ ॥४७॥
अर्थ (गाथा 45 से 47): सयोगिकेवलीके उदयमें आनेवाली तीस और अयोगिकेवलीके उदयमें आनेवाली बारह; इन दोनोंको मिला करके, तथा सातावेदनीय, असातावेदनीय और मनुष्यायु, इन तीनको घटा करके जो उनतालीस प्रकृतियाँ शेष रहीं वे प्रकृतियाँ सयोगिकेवलीके जानना चाहिए। जो सातावेदनीय आदि तीन प्रकृतियाँ घटाई हैं, उन्हें प्रमत्तविरतके उदयमें आनेवाली पाँच प्रकृतियोंमें प्रक्षेप करना चाहिए। इस प्रकार प्रमत्तविरतमें आठ प्रकृतियोंकी उदीरणा होती है। अयोगिजिनके किसी भी प्रकृतिकी उदीरणा नहीं होती है, ऐसा नियम जानना चाहिए ॥४५-४७॥
पण णव इगि सत्तरसं अट्ठट्ठ य चउरलक्क छच्चेव ।
इगि दुय सोलगुदालं उदीरणा होंति जोअंता ॥४८॥
अर्थ: मिथ्यात्वगुणस्थानसे लेकर सयोगिकेवली पर्यन्त क्रमसे पाँच, नौ, एक, सत्तरह, आठ, आठ, चार, छह, छह, एक, दो, सोलह और उनतालीस प्रकृतियोंकी उदीरणा होती है ॥४८॥ उदीरणा-योग्य एक सौ बाईस प्रकृतियोंमेंसे सम्यक्त्वप्रकृति, सम्यग्मिथ्यात्व, तीर्थंकर और आहारकद्विकके बिना मिथ्यात्वगुणस्थानमें एक सौ सत्तरह प्रकृतियोंकी उदीरणा होती है । यहाँ पर उदीरणाके अयोग्य पाँच, और सर्व अनुदीर्ण प्रकृतियाँ इकतीस हैं । मिथ्यात्व आदि पाँच प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । सासादनमें नरकानुपूर्वीके बिना उदीरणा-योग्य प्रकृतियाँ एक सौ ग्यारह हैं, उदीरणाके अयोग्य ग्यारह और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ सैंतीस हैं । यहाँ पर अनन्तानुबन्धी-चतुष्क आदि नौ प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । मिश्रमें तिर्यञ्च, मनुष्य और देव-आनुपूर्वीके बिना तथा सम्यग्मिथ्यात्वके साथ उदीरणाके योग्य प्रकृतियाँ सौ हैं । उदीरणाके अयोग्य बाईस और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ अड़तालीस हैं । यहाँ पर एक सम्यग्मिथ्यात्वकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । अविरतमें उदीरणाके योग्य एक सौ चार हैं, क्योंकि यहाँ सभी आनुपूर्वियोंकी और सम्यक्त्वप्रकृतिकी उदीरणा होने लगती है । उदीरणाके अयोग्य अठारह और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ बयालीस हैं। यहाँ पर अप्रत्याख्यानावरण-चतुष्क आदि सत्तरह प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । देशविरतमें सत्तासी प्रकृतियोंकी उदीरणा होती है, उदीरणाके अयोग्य पैंतीस हैं, अनुदीर्ण प्रकृतियाँ इकसठ हैं और प्रत्याख्यानावरण-चतुष्क आदि आठ प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है। प्रमत्तविरतमें आहारकद्विकके साथ उदीरणा-योग्य प्रकृतियाँ इक्यासी हैं, उदीरणाके अयोग्य इकतालीस हैं अनुदीर्ण प्रकृतियाँ सड़सठ हैं । सातावेदनीय, असातावेदनीय और मनुष्यायुकी उदीरणा छठे गुणस्थान तक ही होती है आगे नहीं होती, ऐसा बतला आये हैं, अतएव इस गुणस्थानमें स्त्यानगृद्धि, निद्रानिद्रा, प्रचलाप्रचला, आहारक-शरीर, आहारक-अंगोपांग, सातावेदनीय, असातावेदनीय और मनुष्यायु; इन आठ प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । अप्रमत्तविरतमें उदीरणाके योग्य तिहत्तर, उदीरणाके अयोग्य उनंचास और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ पिछहत्तर हैं। यहाँ पर सम्यक्त्वप्रकृति आदि चार प्रकृतियाँ उदीरणासे व्युच्छिन्न होती हैं । अपूर्वकरणमें उदीरणाके योग्य उनहत्तर, उदीरणाके अयोग्य तिरेपन, और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ उन्यासी हैं। यहाँ पर हास्यादि छह नोकषायोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । अनिवृत्तिकरणमें उदीरणाके योग्य तिरेसठ, उदीरणाके अयोग्य उनसठ और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ पचासी हैं। यहाँ पर तीनों वेद और संज्वलन क्रोध, मान, मायाकषाय, इन छह प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । सूक्ष्मसाम्परायमें उदीरणाके योग्य सत्तावन, उदीरणाके अयोग्य पैंसठ और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ इक्यानवे हैं। यहाँ पर एकमात्र संज्वलनलोभकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । उपशान्तकषायमें उदीरणा-योग्य छप्पन, उदीरणाके अयोग्य छयासठ और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ छानवे हैं। यहाँ पर वज्रनाराचादि दो संहननोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है। क्षीणकषायके उपान्त्य समय तक चौबन प्रकृतियोंकी उदीरणा होती है, अतः वहाँ पर उदीरणाके अयोग्य अड़सठ और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ चौरानवे जानना चाहिए। यहाँ पर निद्रा और प्रचला इन दो प्रकृतियोंकी उदीरणाव्युच्छित्ति होती है । इसी गुणस्थानके अन्तिम समयमें उदीरणाके योग्य बावन, उदीरणाके अयोग्य सत्तर और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ छियानवे हैं। अन्तिम समयमें ज्ञानावरणकी पाँच, दर्शनावरणकी चार और अन्तरायकी पाँच; इन चौदह प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । सयोगिकेवली गुणस्थानमें तीर्थङ्करप्रकृतिको मिलानेसे उदीरणाके योग्य उनतालीस, उदीरणाके अयोग्य तेरासी और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ एक सौ नौ हैं । अतः अयोगिकेवली गुणस्थानमें किसी भी प्रकृतिकी उदीरणा नहीं होती, अतः वहाँ पर उदयसे व्युच्छिन्न होनेवाली बारह प्रकृतियोंमेंसे नौकी उदीरणा सयोगिकेवली गुणस्थानमें ही होती है। शेष तीन (साता-असाता वेदनीय और मनुष्यायु) की उदीरणा छठे गुणस्थानमें होती है, यह पहले बतला आये हैं । इस प्रकार तेरहवें गुणस्थानमें उनतालीस प्रकृतियोंकी उदीरणा-व्युच्छित्ति होती है । अयोगिकेवलीके उदीरणा और उदीरणा-व्युच्छित्तिके योग्य कोई भी प्रकृति शेष नहीं रही है। अतएव उदीरणाके अयोग्य एक सौ बाईस और अनुदीर्ण प्रकृतियाँ एक सौ अड़तालीस जानना चाहिए। ( देखो संग्रह-संख्या १२ )
इस प्रकार उदीरणासे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियोंका वर्णन समाप्त हुआ।
गुणस्थानोंमें प्रकृतियोंके क्षयका क्रम
अण मिच्छ मिस्स सम्मं अविरयसम्माइ-अपमत्ता ।
सुर-णिरय-तिरिय-आउ णिययभवे चेय खीयंति ॥४९॥
सोलह अट्ठक्केक्के छक्केक्के चेय खीणमणियट्टी ।
एवं सुहुमपराए खीणकसाए य सोलसयं ॥५०॥
वावत्तरि दुचरिमे तेरह चरिमे अजोइणो खीणा ।
अडयालं पयडिसयं णिव्वुय-जिणं पणमित्थं वन्दे ॥५१॥
अर्थ (गाथा 46 से 51): अनन्तानुबन्धी-चतुष्क, मिथ्यात्व, मिश्र और सम्यक्त्वप्रकृति, ये सात प्रकृतियाँ अविरत-सम्यक्त्वसे लेकर अप्रमत्तपर्यन्त क्षयको प्राप्त होती हैं। तथा देवायु, नरकायु और तिर्यञ्चायु अपने-अपने भवमें ही क्षयको प्राप्त होती हैं। अनिवृत्तिकरणके नौ भागोंमें क्रमसे सोलह, आठ, एक, एक, छह, और एक, एक, एक, एक प्रकृति क्षयको प्राप्त होती है। सूक्ष्मसाम्परायमें एक प्रकृति और क्षीणकषायमें सोलह प्रकृतियाँ क्षय होती हैं । अयोगिकेवलीके द्विचरम समयमें बहत्तर और चरम समयमें तेरह प्रकृतियाँ क्षीण होती हैं। इस प्रकार एक सौ अड़तालीस प्रकृतियोंका क्षय करके निर्वाणको प्राप्त हुए जिन भगवान्की मैं वन्दना करता हूँ ॥४६-५१॥
कुछ विशेष प्रकृतियोंका सत्त्व-असत्त्व-विषयक नियम
तित्थयराहारदुगं सासणसम्मेम्मि णत्थि संतेण ।
मिस्सम्मि य तित्थयरं सत्तं खलु णत्थि णियमेण ॥५२॥
अर्थ: तीर्थङ्कर और आहारकद्विक इन तीन प्रकृतियोंका सत्त्व निश्चयसे सासादन-सम्यक्त्व-गुणस्थानमें नहीं होता है। तथा तीर्थङ्कर प्रकृतिका सत्त्व नियमसे मिश्रगुणस्थानमें नहीं होता है ॥५२॥
अनिवृत्तिकरणके नौ भागोंमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा०४१] 'थींणतियं चेव तहा णिरयदुअं चेव तह य तिरियदुयं ।
इगि-वियलिंदियजाई आयाउज्जोवथावरयं ॥५३॥
[मूलगा०४२] साहारण सुहुमं चिय सोलस पयडी य होंति णायव्वा ।
।१६।
विदियकसायचउक्कं’ तइयकसायं च अट्ठे ऽए² ॥५४॥
।८।
[मूलगा०४३] ²एय णंउंसयवेयं इत्थीवेयं तहेव एगं च ।
छण्णोकसायछक्कं पुरिसं कोधं च माणो य³ ॥५५॥
अर्थ (गाथा 53 से 55): अनिवृत्तिकरणके प्रथम भागमें स्त्यानत्रिक, नरकद्विक, तिर्यग्द्विक, एकेन्द्रियजाति, तीन विकलेन्द्रियजातियाँ, आतप, उद्योत, स्थावर, साधारण और सूक्ष्म; ये सोलह प्रकृतियाँ सत्त्वसे व्युच्छिन्न होती हैं, ऐसा जानना चाहिए । अनिवृत्तिकरणके द्वितीय भागमें द्वितीय अप्रत्याख्यानावरणकषाय-चतुष्क और तृतीय प्रत्याख्यानावरणकषायचतुष्क; ये आठ प्रकृतियाँ सत्त्वसे व्युच्छिन्न होती हैं । तृतीय भागमें एक नपुंसकवेद, चतुर्थभागमें एक स्त्रीवेद, पंचम भागमें छह नोकषाय, छठे भागमें पुरुषवेद, सातवें भागमें संज्वलन क्रोध, आठवें भागमें संज्वलन मान और अनिवृत्तिकरणके नवें भागमें जाकर संज्वलन माया सत्त्वसे व्युच्छिन्न होती है ॥५३-५५॥
[मूलगा०४४] मायं चियाणियट्टिभागंगंतूणसत्तवोच्छिण्णा ।
१।१।६।१।१।१।१
सूक्ष्मसाम्परायगुणस्थानमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृति
‘लोभं च य संजलणं सुहुमकसायम्हि वोच्छिण्णा’ ॥५६॥
अर्थ: सूक्ष्मकषायमें एक संज्वलनलोभप्रकृति सत्त्वसे व्युच्छिन्न होती है ॥५६॥
क्षीणकषायगुणस्थानमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
खीणकसायदुचरिमे णिद्दा पयला य हणइ छदुमत्थो ।
णाणंतरायदसं दसण चत्तारि चरिमम्हि ॥५७॥
अर्थ: क्षीणकषायके द्विचरम समयमें छद्मस्थ वीतरागसंयत निद्रा और प्रचला; इन दो प्रकृतियोंका क्षय करता है । तथा चरम समयमें ज्ञानावरणकी पाँच, अन्तरायकी पाँच और दर्शनावरणकी चक्षुदर्शनावरणादि चार; इन चौदह प्रकृतियोंका घात करता है ॥५७॥
अयोगिकेवलीके द्विचरम समयमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
देवदुअ पणसरीरं पंच सरीरस्स बंधणं चेव ।
पंचेव य संघायं संठाणं तह य छक्कं च ॥५८॥
तिण्णि य अंगोवंगं संघयणं तह य होइ छक्कं च ।
पंचेव य वण्ण-रसं दो गंधं अट्ठ फासं च ॥५९॥
अगुरुलहुयचउक्कं विहायगइ-दुग थिराथिरं चेव ।
सुह-सुस्सरजुवला वि य एत्तेयं दुब्भगं अजसं ॥६०॥
आणादेज्जं णिमिणं च य अपज्जत्तं तह य णीचगोदं च ।
अण्णयरवेयणीयं अजोगिदुच्चरिमम्हि वोच्छिण्णा ॥६१॥
अर्थ (गाथा 58 से 61): देवद्विक, पाँचों शरीर, पाँचों शरीरोंके पाँच बन्धन, पाँच संघात, तथा छह संस्थान, तीन अंगोपांग, तथा छह संहनन, पाँच वर्ण, पाँच रस, दो गन्ध, आठ स्पर्श, अगुरुलघुचतुष्क, विहायोगतिद्विक, स्थिर-अस्थिर शुभ-युगल, सुस्वर-युगल, प्रत्येकशरीर, दुर्भग, अयशःकीर्ति, अनादेय, निर्माण, अपर्याप्त, तथा नीचगोत्र और कोई एक वेदनीय; ये बहत्तर प्रकृतियाँ अयोगिकेवलीके द्विचरम समयमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥५८-६१॥
अयोगिकेवलीके चरम समयमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होनेवाली प्रकृतियाँ
[मूलगा०५०] १अण्णयरवेयणीयं मणुयाऊ मणुअदुअं च बोद्धव्वा ।
पंचिंदियजाई वि य तस सुभगादेज्ज पज्जत्तं ॥६२॥
[मूलगा०५१] वायर जसकित्ती वि य तित्थयरं उच्चगोयं चेव ।
एए तेरस पयडी अजोइचरमम्हि संतोच्छिण्णा२ ॥६३॥
अर्थ (गाथा 62 से 63): कोई एक वेदनीय, मनुष्यायु, मनुष्यद्विक, पंचेन्द्रियजाति, त्रस, सुभग, आदेय, पर्याप्त, बादर, यशःकीर्ति, तीर्थङ्कर और उच्चगोत्र; ये तेरह प्रकृतियाँ अयोगिके चरम समयमें सत्त्वसे व्युच्छिन्न होती हैं ॥६२-६३॥
अन्तिम मंगल-कामना
[मूलगा०५२] सो मे तिहुअणमहिओ सिद्धो बुद्धो णिरंजणो णिच्चो ।
दिसउ वरणाण-दंसण-चरित्तसुद्धिं समाहिं च३ ॥६४॥
अर्थ: सर्व कर्म-प्रकृतियोंसे रहित, ऐसे वे शुद्ध, बुद्ध, निरंजन और नित्य सिद्ध भगवान् मुझे उत्कृष्ट ज्ञान, दर्शन, चारित्रकी शुद्धि और समाधिको देवें ॥६४॥
कर्मस्तव-चूलिका
छिञ्जइ पढमं बंधो किं उदओ किं अथवा वि जुगवं ।
किं सोदएण बंधो किं वा अण्णोदएण उभएणं ॥६५॥
संतर णिरंतरो वा किं वा बंधो हवेज्ज उभयं वा ।
एवं णवविहपण्हं कमसो वोच्छामि एयं तु ॥६६॥
अर्थ (गाथा 65 से 66): गुणस्थानोंमें पहले जो बन्ध-उदयादि व्युच्छित्ति बतलाई गई है, उनमेंसे क्या बन्ध प्रथम व्युच्छिन्न होता है १, क्या उदयकी पहले व्युच्छित्ति होती है २, अथवा क्या वे दोनों ही एक साथ व्युच्छिन्न होते हैं ३, क्या स्वोदयसे बन्ध होता है ४, क्या परोदयसे बन्ध होता है ५, अथवा क्या उभयके उदयसे बन्ध होता है ६, क्या बन्ध सान्तर होता है ७, अथवा निरन्तर होता है ८, अथवा क्या उभयरूप होता है (६) ? ये नौ प्रकारके प्रश्न हैं । अब मैं क्रमसे इनका उत्तर कहूँगा ॥६५-६६॥
देवाउ अजसकित्ती वेउव्वाहार-देवजुगुलाहं ।
पुव्वं उदओ णस्सइ पच्छा बंधो वि अट्ठण्हं ॥६७॥
अर्थ: देवायु, अयशःकीर्त्ति, वैक्रियिक-युगल, आहारक-युगल और देव-युगल, इन आठ प्रकृतियोंका पहले उदय नष्ट होता है, पीछे बन्ध व्युच्छिन्न होता है ॥६७॥
हस्स रइ भय दुगुंछा सुहुमं साहारणं अपज्जत्तं ।
जाइ-चउक्कं थावर सव्वे व कसाय अंत-लोहूणा ॥६८॥
पुंवेदो मिच्छत्तं णराणुपुव्वी य आयवं चेव ।
इगितीसं पयडीणं जुगवं बंधुदयणासो त्ति ॥६९॥
अर्थ (गाथा 68 से 69): हास्य, रति, भय, जुगुप्सा, सूक्ष्म, साधारण, अपर्याप्त, एकेन्द्रियादि चार जातियाँ, स्थावर, अन्तिम संज्वलनलोभके बिना सभी (१५) कषाय, पुरुषवेद, मिथ्यात्व, मनुष्यगत्यानुपूर्वी और आतप; इन इकतीस प्रकृतियोंके बन्ध और उदयका नाश एक साथ होता है ॥६८-६९॥
एक्कासी पयडीणं णाणावरणाइयाण सेसाणं ।
पुव्वं बंधो छिज्जइ पच्छा उदओ त्ति णियमेण ॥७०॥
अर्थ: शेष बची ज्ञानावरणादि कर्मोंकी इक्यासी प्रकृतियोंकी नियमसे पहले बन्ध-व्युच्छित्ति होती है और पीछे उदय-व्युच्छित्ति होती है ॥७०॥
तित्थयराहारदुअं वेउव्वियछक्क णिरय-देवाऊ ।
एयारह पयडीओ बज्झंति परस्स उदयंहि ॥७१॥
अर्थ: तीर्थङ्कर, आहारक-द्विक, वैक्रियिकषट्क, नरकायु और देवायु; ये ग्यारह प्रकृतियाँ परके उदयमें बँधती हैं ॥७१॥
णाणंतरायदसयं दंसणचउ तेय कम्म णिमिणं च ।
थिर-सुहजुयले य तहा वण्णचउ अगुरु मिच्छत्तं ॥७२॥
सत्तावियवीसाए पयडीणं सोदया दु बंधो त्ति ।
अर्थ: ज्ञानावरणकी पाँच, अन्तरायकी पाँच, दर्शनावरणकी चक्षुदर्शनावरणादि चार, तैजस-शरीर, कार्मणशरीर, निर्माण, स्थिर-युगल, शुभ-युगल, तथा वर्णचतुष्क, अगुरुलघु और मिथ्यात्व; इन सत्ताईस प्रकृतियोंका स्वोदयसे बन्ध होता है ॥७२॥
सपरोदया दु बंधो हवेज्ज वासीदि सेसाणं ॥७३॥
अर्थ: शेष रही ब्यासी प्रकृतियोंका बन्ध स्वोदयसे भी होता है और परोदयसे भी होता है ॥७३॥
'तित्थयराहारदुअं चउ आउ धुवा य वेह† चउवण्णं‡ ।
एयाणं सव्वाणं पयडीणं णिरंतरो बंधो ॥७४॥
अर्थ: तीर्थङ्कर, आहारकद्विक, चारों आयु, ओर ध्रुवबन्धी सैंतालीस प्रकृतियों, इन सब चौवन प्रकृतियोंका निरन्तर बन्ध होता है ॥७४॥
*संठाणं संघयणं अंतिमदसयं च साइ उज्जोगं ।
इगि विगलिंदिय थावर संढित्थी अरइ सोय अयसं च ॥७५॥
दुब्भग दुस्सरमसुभं सुहुमं साहारणं अपज्जत्तं ।
णिरयदुअमणादेयं असायामथिरं विहायमपसत्थं ॥७६॥
चउतीसं पयडीणं बंधो णियमेण संतरो भणिओ ।
अर्थ (गाथा 75 से 76): अन्तिम पाँच संस्थान, अन्तिम पाँच संहनन, सातावेदनीय, उद्योत, एकेन्द्रियजाति, तीन विकलेन्द्रियजातियाँ, स्थावर, नपुंसकवेद, स्त्रीवेद, अरति, शोक, अयशःकीर्ति, दुर्भग, दुःस्वर, अशुभ, सूक्ष्म, साधारण, अपर्याप्त, नरकद्विक, अनादेय, असातावेदनीय, अस्थिर और अप्रशस्तविहायोगति; इन चौंतीस प्रकृतियोंका नियमसे सान्तर बन्ध कहा गया है ॥७५-७६॥
वत्तीस सेसियाणं बंधो समयम्मि उभओ वि ॥७७॥
अर्थ: शेष बची बत्तीस प्रकृतियोंका बन्ध परमागममें उभयरूप अर्थात् सान्तर और निरन्तर कहा गया है ॥७७॥