पंच परम परमेष्ठी भगवन्, हो.. जिसके हैं रखवाले।
ऐसा धर्म है मेरा हो..
कुन्दकुन्द योगीन्दु देव हैं, जिसके पालन हारे॥ऐसा…॥टेक॥
अणु-अणु की स्वतंत्रता, धर्म मेरा बतलाए।
पराधीन किञ्चित् भी, नहिं सर्वद्रव्य पर्यायें॥
जड़ और चेतन सारे, अपने में ही परिणमते।
अब तन की भी पराधीनता, न मेरे में आए॥
तो सुन लो! निर्विकल्प निर्भेद निराकुल, निज स्वरूप दर्शाए॥
ऐसा धर्म है मेरा॥१॥
अष्टापद चम्पापुर पावापुर और गिरनारी।
ऊँचे-ऊँचे शिखरों पर सम्मेद शिखर मनहारी॥
तीर्थंकरों की मुक्ति ने कण-कण पावन कर डाला।
सोनगढ़ से फैला जग में भेदज्ञान का उजाला॥
तो सुन लो! इन तीर्थों पर आकर मानो, सिद्धों से मिल जाए॥
ऐसा धर्म है मेरा॥२॥
Sung by: Atmarthi Deshna Jain. (@Deshna)
स्रोत: मङ्गल भक्ति सुमन (२०२४), पृष्ठ १४ से १५