(दोहा)
श्रीजिनपंच अनंगजित, वासुपूज्य मलि नेम।
पारसनाथ सुवीर अति, पूजों वितधरि प्रेम॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचबालयतितीर्थंकरा! अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीपंचबालयतितीर्थंकरा! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपंचबालयतितीर्थंकरा! अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट्।
(अथ अष्टक। चाल ज्ञानतरायकृत नंदीश्वरद्वीपपूजाकी)
शुचिशीतल सुरभिसुनीर, ल्यायों भरि झारी,
दुख जन्मन मरण गहीर, याकों परिहारी।
श्रीवासुपूज्य मल्लि नेम, पारस वीर अती,
नमूं मनवचतनधरि प्रेम, पांचो बालजती॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः जलं निर्वपामीति स्वाहा।
चंदन केशर कर्पूर, जलमें घसि आने।
भवतपभंजनसमपूर, तुमको मैं जाने॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
वर अक्षत विमल बनाय, सुबरण थाल भरे।
बहु देश देशके लाय, तुमरी भेंट करे॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
इह काम सुभट अति शूर, मनमें क्षोभ करै।
मैं लाया सुमन हजूर, याको वेग हरे॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
षटरसपूरित नैवेद्य, रसना सुखकारी।
है कर्मवदनी छेद, आनंद है भारी॥ श्रीवासु०॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
धरि दीपक जगमग जोत, तुम चरनन आगे।
मम मोहतिमिर छय होत, आतम गुणजागे॥श्रीवासु॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
यह दशविधि धूप अनूप, खेऊं गन्धमई।
दशबंधदहन जिनभूप, तुम हो कर्म-जई॥ श्रीवासु॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यः धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
ले पिस्ता दाख बदाम, श्रीफल आदि घने।
तुम चरण जजू गुणग्राम, जो फल मोक्षतने॥श्रीवासु॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यो फलं निर्वपामीति स्वाहा।
सजि वसुविधिदरब मनोग, अर्घ बनावतु हों।
वसुकर्म अनादि संजोग, ताहि नशावतु हों॥ श्रीवासु॥
ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यमल्लिनेमिपार्श्वनाथमहावीरपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला।
(चौपाई)
पांचों बालयती तीर्थेश, तिनकी यह जयमाल विशेष।
मनवचकाय त्रियोग संभार, जे गावत पावत भव पार॥१॥
(पद्धरी छंद)
जय जय जय जय श्रीवासुपूज, तुमसम जगमें नहिं और दूज।
तुम महाशुक्र सुरलोक छार, जब गर्भमात मांही पधार॥२॥
षोडश सपने देखे सुमात, वसु अवधि जान तुम जन्म तात।
बहु हर्षधार दंपति सुजान, बहु दान दियो जाचक जनान॥३॥
छप्पन कुमारिका कियो आन, तुम मात सेव बहु भक्ति ठान
छैमास अगाऊ गर्भ आय, धनपति सुबरण नगरी रचाय॥४॥
तुम मात महल आंगनमंझार, तिहुं काल रतनधारा अपार।
बरसाई षट नव मास धार, धुनि जिन पुरजन नैनन-निहार॥
जय मल्लिनाथ देवन सुदेव, शत इन्द्र करत तुम चरण सेव।
त्रय ज्ञानयुक्त तुम जन्म धार, आनंद भयो तिहुंजग अपार॥
तब ही ले चहु विधि देव संग, सौधर्म इन्द्र आयो उमंग।
सजि गज ले तुम हरि गोद आप, वन पांडुकशिल ऊपर सुथाप
क्षीरोदधितैं बहु देव जाय, भरि जल घट हाथों हाथ लाय।
करि न्हवन वस्त्र भूषण सजाय, दे मात नृत्य तांडव कराय॥
पुनि हर्ष धार हिरदै अपार, सब निर्जर रव जै जै उचार।
तिस अवसर आनंद हेजिनेश, हम कहिबे समरथ नाहिं लेश॥
जय जादोंपति श्रीनेमिनाथ, हम नमन सदा जुग जोड़ि हाथ।
तुम ब्याहसमय पशुअन पुकार, सुन तुरत छुड़ाये दयाधार॥
करकेंकण अरु शिरमौरचंद, सो तोड़ भये छिनमें स्वछंद।
तब ही लौकांतिकदेव आय, वैराग्यवर्द्धिनी थुति कराय॥११॥
ततछिन शिविका लायो सुरेन्द्र, आरूढ भये तापर जिनेन्द्र।
सो शिविका निजकंधन उठाय, सुर नर खग मिल तपवन ठराय
कचलौंच वस्त्र भूषण उतार, भये जती नगनमुद्रा सुधार।
हरि केश लिये रतनन पिटार, सो क्षीरउदधि मांही पधार॥
जय पारसनाथ अनाथनाथ, सुरअसुर नमत तुमचरण माथ।
जुगनाग जरत कीनो सुरक्ष, यह बात सकल जगमें प्रत्यक्ष
तुम सुरधनुसम लखि जग असार, तप तपत भये तन भसम त छार
शठ कमठ कियो उपसर्ग आय, तुम मन-सुमेरु नहिं डगममाय
तब शुक्लध्यान गहि खड़ग हाथ, अरि चारिघातिया करि सुघात
उपजायो केवलज्ञान भान, आयो कुबेर हरि बच प्रमान॥१५॥
की समवसरण रचना विचित्र, तहं खिरत भई वाणी पवित्र।
मुनि सुर नर खग तिर्यंच आय, सुनि निज-निज भाषाबोध पाय
जय वर्द्धमान अंतिम जिनेश, पायो न अन्त तुम गुण गणेश
तुम चार अघाती करम हान, लहि मोक्ष स्वर्गसुख अचलथान
तबही सुरपति बल अवधि जान, सब देवनयुत बहु हरष ठान।
सजि निजवाहन आयो सुतीर, जहं परमोदारिक तुम शरीर॥
निर्वाण-महोत्सव कियौ भूर, लै मलियागिरि चंदन कपूर।
बहु द्रव्य सुगंधित सरससार, तामें श्रीजिनवर वपु पधार॥
निज अगिनकुमारनि मुकुटनाय, तिहं रतननि शुचिज्वाला उठाय
तिस सिरमांही दीनी लगाय, सो भस्म सवन मस्तक चढ़ाय
अति हर्ष थकी रचि दीपमाल, शुभ रतनमई दशदिश उजाल।
पुनि गीतनृत्य बाजे बजाय, गुनगाय ध्याय सुरपति सिधाय॥
सो नाथ अबै जगमें प्रतक्ष, नित होत दीपमाला सुलक्ष।
हे जिन तुम गुणमहिमा अपार, वसु सम्यग्ज्ञानादिक सुमार।
तुम ज्ञानमाहिं तिहुंलोक दर्ब, प्रतिविंवित हैं चर अचर सर्ब।
लहि आतम अनुभव परमऋद्धि, भये वीतराग जगमें प्रसिद्ध॥
हो बालजती तुम सबन एम, अचरज शिवकांता वरी केम।
तुम परमशांतमुद्रा सुधार, किम अष्टकर्म रिपुको प्रहार॥२४॥
हम करत वीनती बारबार, करजोड़ सुमस्तक धार धार।
तुम मये भवोदधि पार पार, मोकों सुवेग ही तार तार॥२५॥
‘अरदास’ दास यह पूर पूर, वसुक्रर्मशैल चकचूर चूर।
दुख सहन दासकी शक्ति नाहिं, गहि शरण चरण कीजै निबाह
(दोहा)
ब्रह्मचर्य सों नेह धरि, रचियो पूजन ठाठ।
पांचों बालजतीनका, कीजै नित प्रति पाठ॥
ॐ ह्रीं श्रीपंचबालयतितीर्थंकरेभ्यो महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३०१ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)