मैं पल भर के सुख में उलझा, दुःख में रोया और पछताया।
मिला उसमें तोष न रखा, मिला न जो, उसको चाहा।
मैंने माना इन सबको अपना, और अपनेपन का मान किया।
यह कहती रही माँ जिनवाणी, यह तेरा कुछ स्वभाव नहीं।
यह जन्म-मरण न तेरे हैं, न तेरी इनमें कहा-सुनी।
तुम पुत्र अरिहंत पिता के हो, माता जिनवाणी कल्याणी।
मुनियों के सम विचरण करना, तुम मिथ्यात्व वमन करना।
गुरु कहान से गुरु मिले हैं, उनका उपकार हृदय रखना।
जैन कुल को पाया जो अब, संसार-भ्रमण को अब तजना।
By - Nehal Jain, Jhalawar
रचनाकार: नेहल जैन (Nehal Jain), झालावाड़
Instagram: @unknown__ambivert