निज गाथा | Nij gatha

निज को निज में पा कर के
अब निज में ही रम जाऊँ
आत्मन् अपनी गाथा आज तुम्हें बतलाऊँ!!

अनादि काल से निज को भूला पर को ही निज माना,
अब गुरु दर्शन से और जिनवाणी से निज को है पहिचाना

दया-दान ही धर्म मानकर भव-भव में भटकाया,
धर्म निज मैं ही है, अब तक ये जान ना पाया

अब ना भ्रमेंगे अब ना पड़ेंगे, ये चौरासी के चक्कर खाना,
जैसा हूँ वैसा बन जाऊँ मात्र भावना यही भाना।

रचनाकार: अभिनव जैन (Abhinav Jain), इंदौर
Instagram: @Ca_abhinavJain