नवग्रह अरिष्टनिवारक विधान | Navgrah Arishtnivarak Vidhan

प्रणम्याद्यन्ततीर्थेशं, धर्मतीर्थप्रवर्तकं,
भव्यविघ्नोपशांत्यर्थं, ग्रहार्चा वर्ण्यते मया।
मार्तण्डेन्दुक्कुजसौम्य-सूरसूरिगुरुतांतकाः,
राहुश्च केतुसंयुक्ता, ग्रहाः शांतिकरा नव॥

(दोहा)
आदि अन्त जिनवर नमो, धर्म प्रकाशनहार।
भव्य विघ्न उपशांतिको, ग्रहपूजा चित धार॥
काल दोष प्रभावसो, विकल्प छूटे नाहिं।
जिन-पूजामें ग्रहनकी, पूजा मिथ्या नाहि॥
इस ही जम्बूद्वीपमें, रवि-शशि मिथुन प्रमान।
ग्रह नक्षत्र तारा सहित, ज्योतिष चक्र प्रमान्॥
तिनहीके अनुसार सों, कर्म-चक्रकी चाल।
सुख दुख जानै जीवको, जिन-वच नेत्रविशाल॥
ज्ञान प्रश्न-व्याकरणमें, प्रश्न-अंग है आठ।
भद्रबाहु मुख जनित जो, सुनत कियो मुख पाठ॥
अवधि धार मुनिराजजी कहे पूर्वकृत कर्म।
उनके वच अनुसार सों, हरे हृदय को मर्म॥

समुच्चय पूजा।

(दोहा)
अर्क चन्द्र कुज सोम गुरु, शुक्र शनिश्चर राहु।
केतु प्रहारिष्ट नाशने, श्री जिन-पूज रचाहु॥

ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारका श्रीचतुर्विंशतिजिना अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं, अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनं अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधीकरणं।

(गीता छन्द)
क्षीरसिंधु समान उज्जल, नीर निर्मल लीजिये।
चौबीस श्रीजिनराज आगे, धार त्रय शुभ दीजिये॥
रवि सोम भूमिज सौम्य गुरु कवि, शनितमो पुतकेतवे।
पूजिये चौबीस जिन, ग्रहारिष्ट-नाशन हेतवे॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यो जलं निर्वपामीति स्वाहा।

श्रीखण्ड कुमकुम हिम सुमिश्रित, घिसौ मनकरि चावसौ।
चौबीस श्री जिनराजअघहर, चरण चरचो भावसों॥ रवि०
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यो चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

अक्षत अखण्डित सालि तंदुल, पुञ्ज मुक्ताफल समं।
चौबीस श्रीजिनचरण पूजन, नाम ह्वै नवग्रह भ्रमं। रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्य अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

कुंद कमल गुलाब केतकि, मालती जाही जुही।
कामबाण विनाश कारण, पूजि जिनमाला गुही॥रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्य पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

फैनी सुहारी पुवा पापर, लेय मोदक घेवरं।
शतछिद्र आदिक विविध व्यंजन, क्षुदाहर बहुसुखकरं।रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

मणिदीप जगमग जोति तमहर, प्रभू आगे लाइये।
अज्ञाननाशक जिनप्रकाशक, मोहतिमिर नशाइये॥रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यो दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

कृष्णा अगर घनसारमिश्रित, लौंग चन्दन लेइये।
ग्रहरिष्ट नाशन हेत भविजन, धूप जिनपद खेइये॥रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यो धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

बादाम पिस्ता सेव श्रीफल, मोच नीबू सदफलं।
चौबीस श्रीजिनराज पूजत, मनोवांछित शुभ फलं।रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यः फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल गंध सुमन अखण्ड तन्दुल, चरु सुदीप सुधूपकं।
फल द्रव्य दूध दही सुमिश्रित, अर्घ देय अनूपकं॥रवि०॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यः अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला।

(दोहा)
श्रीजिनवर पूजा किये, ग्रह अरिष्ट मिट जांय।
पंच ज्योतिषी देव सब, मिल सेवें प्रभु पांय॥

(पद्धरी छन्द)
जय २ जिन आदिमहन्त देव, जय अजित जिनेश्वर करहुं सेव
जय २ संभव संभव निवार, जय २ अभिनन्दन जगत तार॥
जय सुमति सुमति दायक विशेष, जय पद्मप्रभ लख पदम लेष
जय २ सुपार्स हर कर्म फास, जय जय चंद्रप्रभ मुख निवास॥
जय पुष्पदन्त कर कर्म अंत, जय शीतल जिन शीतल करन्त
जय श्रेय करन श्रेयान्स देव, जय वासुपूज्य पूजत सुमेव॥
जय विमल विमल कर जगतजीव, जय २ अनंत सुख अतिसदीव
जय धर्मधुरन्धर धर्मनाथ, जय शांति जिनेश्वर मुक्ति साथ॥
जय कुंथुनाथ शिव-सुख निधान, जय अरह जिनेश्वर मुक्तिखान
जय मल्लिनाथ पद पद्म भास, जय मुनिसुव्रत सुव्रत प्रकाश॥
जय जय नमिदेव दयाल सन्त, जय नेमिनाथ तसुगुण अनन्त।
जय पारश प्रभु संकट निवार, जय वर्द्धमान आनन्दकार॥
नवग्रह अरिष्ट जब होय आय, तब पूजै श्रीजिनदेव पाय।
मन वच तन मन सुखसिंधु होय, ग्रहशांत रीति यह कही जोय॥
ॐ ह्रीं सर्वग्रहारिष्टनिवारकश्रीचतुर्विंशतितीर्थंकरजिनेन्द्रेभ्यः पंचकल्याणकप्राप्तेभ्यो महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

चौबीसौं जिनदेव प्रभु, ग्रह सम्बन्ध विचार।
पुनि पूजौं प्रत्येक तुम, जो पाऊं सुख सार॥
इत्याशीर्वादः।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३३० (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)