गीताछन्द
अरिहंत सिद्धाचार्य पाठक, साधु त्रिभुवन वंद्य हैं।
जिनधर्म जिनआगम जिनेश्वरमूर्ति जिनगृह वंद्य हैं॥
नव देवता ये मान्य जगमें, हम सदा अर्चा करें।
आह्वान कर थापें यहाँ मन में अतुल श्रद्धा धरें॥
ॐ ह्रीं अर्हत्सिद्धाचार्योपाध्यायसर्वसाधु जिनधर्मजिनागमजिनचैत्यचैत्यालयसमूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं।
ॐ ह्रीं अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं।
ॐ ह्रीं अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट् सन्निधीकरणं।
अथाष्टक
गंगानदी का नीर निर्मल, बाह्य मल धोवे सदा।
अंतर मलों के क्षालने को नीर से पूजूँ मुदा॥
नवदेवताओंकी सदा जो भक्ति से अर्चा करें।
सब सिद्धि नवनिधि रिद्धि मंगल पाय शिवकांता वरें॥१॥
ॐ ह्रीं अर्हत्सिद्धाचार्योपाध्यायसर्वसाधुजिनधर्मजिनागमजिनचैत्यचैत्यालयेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं।
कर्पूर मिश्रित गंध चंदन, देह ताप निवारता।
तुम पाद पंकज पूजते, मन ताप तुरतहिं वारता॥
नवदेवताओंकी सदा जो भक्ति से अर्चा करें।
सब सिद्धि नवनिधि रिद्धि मंगल पाय शिवकांता वरें॥२॥
ॐ ह्रीं चन्दनं।
क्षीरोदधी के फेन सम सित तंदुलों को लायके।
उत्तम अखंडित सौख्य हेतु, पुंज नव सुचढ़ायके॥नव०॥३॥
ॐ ह्रीं अक्षतं।
चंपा चमेली केवड़ा, नाना सुगंधित ले लिये।
भव के विजेता आपको, पूजत सुमन अर्पण किये॥नव०॥४॥
ॐ ह्रीं पुष्पं।
पायस मधुर पकवान मोदक, आदि को भर थाल में।
निज आत्म अमृत सौख्य हेतु पूजहूँ नत भाल मैं॥नव०॥५॥
ॐ ह्रीं नैवेद्यं।
कर्पूर ज्योति जगमगे दीपक लिया निज हाथ में।
तुअ आरती तम वारती, पाऊं सुज्ञान प्रकाश मैं॥नव०॥६॥
ॐ ह्रीं दीपं।
दशगंधधूप अनूप सुरभित, अग्नि में खेऊं सदा।
निज आत्मगुण सौरभ उठे, हों कर्म सब मुझसे विदा॥नव०॥७॥
ॐ ह्रीं धूपं।
अंगूर अमरख आम्र अमृत, फल भराऊं थाल में।
उत्तम अनूपम मोक्ष फल के, हेतु पूजूँ आज मैं॥नव०॥८॥
ॐ ह्रीं फलं।
जल गंध अक्षत पुष्प चरु दीपक सुधूप फलार्घ्य ले।
वर रत्नत्रय निधि लाभ यह वम अर्घ्य से पूजत मिले॥नव०॥९॥
ॐ ह्रीं अर्घ्यं।
दोहा-जलधारा से नित्य मैं, जगकी शांति हेत।
नवदेवों को पूजहूँ, श्रद्धा भक्ति समेत॥१०॥
शांतये शांतिधारा।
नाना विध के सुमन ले, मन में बहु हरषाय॥
मैं पूजूँ नव देवता, पुष्पांजली चढ़ाय॥११॥
दिव्य पुष्पांजलि।
जाप्य
ह्रीं अर्हत्सिद्धाचार्योपाध्यायसर्वसाधुजिनधर्मजिनागमजिनचैत्यचैत्यालयेभ्यो नमः।
(९, २७ या १०८ बार)
जयमाला
सोरठा-चिच्चिंतामणिरत्न, तीन लोक में श्रेष्ठ हो।
गाऊँ गुणमणिमाल, जयवंते वर्तो सदा॥१॥
चाल-हे दीनबंधु श्रीपति
जय जय श्री अरिहंत देवदेव हमारे।
जय घातिया को घात सकल जंतु उबारे॥
जय जय प्रसिद्ध सिद्ध की मैं वंदना करूँ।
जय अष्ट कर्ममुक्त की मैं अर्चना करूँ॥२॥
आचार्य देव गुण छत्तीस धार रहे हैं।
दीक्षादि दे असंख्य भव्य तार रहे हैं॥
जैवंत उपाध्याय गुरु ज्ञान के धनी।
सन्मार्ग के उपदेश की वर्षा करें घनी॥३॥
जय साधु अठाईस गुणों को धरें सदा।
निज आतमा की साधना से च्युत न हों कदा॥
ये पंचपरमदेव सदा वंद्य हमारे।
संसार विषम सिंधु से हमको भी उबारें॥४॥
जिनधर्म चक्र सर्वदा चलता ही रहेगा।
जो इसकी शरण ले वो सुलझता ही रहेगा॥
जिन की ध्वनि पियूष का जो पान करेंगे।
भव रोग दूर कर वे मुक्ति कांत वरेंगे॥५॥
जिन चैत्य की जो वंदना त्रिकाल करे हैं।
वे चित्स्वरूप नित्य आत्म लाभ करे हैं॥
कृत्रिम व अकृत्रिम जिनालयों को जो भजें।
वे कर्मशत्रु जीत शिवालय में जा वसें॥६॥
नव देवताओं की जो नित आराधना करें।
वे मृत्युराज की भी तो विराधना करें॥
मैं कर्मशत्रु जीतने के हेतु ही जजूँ।
संपूर्ण “ज्ञानमती” सिद्धि हेतु ही भजूँ॥७॥
दोहा-नवदेवों को भक्तिवश, कोटि कोटि प्रणाम।
भक्ती का फल मैं चहूँ, निजपद में विश्राम॥८॥
ॐ ह्रीं अर्हत्सिद्धाचार्योपाध्यायसर्वसाधुजिनधर्मजिनागमजिनचैत्यचैत्यालयेभ्यो जयमाला अर्घ्यं।
शांतिधारा, पुष्पांजलि।
गीताछंद-जो भव्य श्रद्धाभक्ति से नव देवता पूजा करें॥
वे सब अमंगल दोष हर, सुख शांति में झूला करें।
नवनिधि अतुल भंडार लें, फिर मोक्ष सुख भी पावते॥
सुखसिंधु में हो मग्न फिर, यहाँ पर कभी न आवते॥९॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: पूजन-पाठ-प्रदीप (सातवां संस्करण, देहली), पृष्ठ ५१६ से ५२०