मुनि-रक्षा — जैन चित्र कथा
स्रोत: जैन चित्र कथा, आचार्य धर्मश्रुत ग्रन्थमाला, गोधा सदन, अलसीसर हाउस, जयपुर (अंक २०, १९९०)
लेखक: डॉ. मूलचंद जी जैन, मुजफ्फरनगर
रेखांकन: बनेसिंह
एक समय की बात है। महामुनि विष्णुकुमार जी धरणीभूषण पर्वतमाला के उच्च शिखर पर शान्तचित्त से तपस्या कर रहे थे।
उस काल में भारत के धर्म प्रधान नगर उज्जैन में महाराज श्रीबर्मा राज्य करते थे। वे जैनधर्म के अनुयायी थे, विश्वमैत्री और परोपकार की भावना के पोषक थे। उनके दरबार में चतुर किन्तु चालाक चार मन्त्री थे। उनके नाम क्रमशः बलिचन्द्र, वृहस्पतिकुमार, प्रहलाद चन्द्र और नमुचिकुमार थे। ये चारों मन्त्री सत्यासत्य का भेद किये बिना ही अपनी स्वार्थसिद्धि हेतु तत्पर रहते थे। जो जन उन्हें जानते थे, वे उन्हें मिथ्यात्वी मानते थे।
एक दिन अकम्पनाचार्य नामक दिगम्बर मुनिराज अपने सात सौ मुनिशिष्यों सहित उज्जैन नगर के समीप, उपवन में, पधारे। मुनिराज को राजा और मन्त्रियों के विषय में जानकारी थी, वे अवधिज्ञानी जो थे। उन्होंने शिष्यों को निर्देश दिया कि…
यदि मन्त्रिगण यहां आवें तो सब चुप रहें, वार्ता न करें, ताकि धर्मसाधना में कुप्रसंग उपस्थित न हो पाते। सच भी है, मूर्ख और मिथ्यात्वी के समक्ष मौन रहकर ही विसम्बाद बचाया जा सकता है।
राजदम्पत्ती ने श्रद्धा से मुनि - बन्दना की मुनियों ने मौन रहते हुए, उन्हें आशिष दिये।
महाराज श्रीबर्मा मुनि-संघ के दर्शन के लिए तैयार होने लगे। उनका उत्साह देखकर मन्त्रियों को मन ही मन ईर्ष्या हो आई, किन्तु कुछ कह नहीं सके, महाराज तथा महारानी का अनुसरण करते हुये उनके पीछे-पीछे चले गए।
राजभवन को लौटते हुए एक मन्त्री ने धृष्टता-पूर्वक कहा…
पृथ्वीनाथ। ये मुनि मौन धारण किये हैं, लगता है आपकी विद्वत्ता से चिन्तित होकर मौन बन गये हैं ताकि पोल नहीं खुलने पाये।
अन्य मन्त्री भी उस मन्त्री के स्वर से स्वर मिलाते हुये बोले- हाँ नरेश ? यदि ज्ञान होता तो ये अवश्य ही आपसे या हमसे किसी विषय पर वार्ता करते।
महाराज कोई उपयुक्त उत्तर देते इसके पूर्व ही एक अन्यमन्त्री व्यंग से बोला..
महाराज देखिये, एक साधु नगर की ओर से इसी तरफ आ रहा है, यह उनमें से एक है। लगता है अभी-अभी भोजन किया है, इसलिए इसका पेट बैल के पेट की तरह फूल पड़ा है।
महाराज श्रीबर्मा चाहते तो चारों मन्त्रियों की खाल खिचाकर भुस भरा सकते थे पर वे ऐसे अज्ञानियों को समाप्त करने की इच्छा नहीं रखते थे, वे उन्हें ज्ञान- प्रकाश प्रदान कर योग्य धार्मिक बनाना चाहते थे, क्योंकि उनमें अंतरंग वात्सल्य भाव सदा बना रहता था।
मन्त्रियों की बात पर वे कुछ कहें कि नगर से आते मुनि श्री श्रुतसागर जी उनके निकट आ पहुंचे। श्रुतसागर जी गुरु की निषेध-आज्ञा से पहिले ही चर्या को निकले थे अतः मौन धारण नहीं किये थे। चारों मन्त्रियों ने उनसे एक के बाद एक कई प्रश्न किये जिनके उत्तर सन्त श्रुतसागर जी ने सहजता से दे दिए, परन्तु श्रुतसागर जी के पहले प्रश्न पर ही सभी मन्त्री बगलें झांकने लगे। तब मुनिराज अपने प्रश्न का उत्तर समझाकर उपवन की ओर बढ़ गये। मंत्रिगण अपने को हारा हुआ अनुभव कर रहें थे। राजा श्रीबर्मा ने उन चापलूसों पर कोई दोषारोपण नहीं किया, मन ही मन क्षमा कर दिया।
मुनि श्रुतसागर उपवन पहुँचे, उनसे गुरु ने रास्ते का समाचार पूछ लिया फिर बोले…
शिष्य, मुझे आभास होता है कि वे कठोर हृदय मन्त्री रात्रि में तुम्हें समाप्त करने आयेंगे, अतः तुम्हें उसी स्थान पर चला जाना चाहिये जहां उनसे वार्तालाप हुआ था।
इससे क्या होगा गुरुवर ?
या तो उनका हृदय-परिवर्तन होगा या उन्हें अपने किये का दण्ड मिलेगा। तुम्हें निमित्त बनना अवश्यम्भावी है।
गुरुदेव के वचन सुन मुनि श्रुतसागर जी पूर्व स्थल पर आकर खड़े हो गये और कुछ ही क्षणों में आत्मसाधना में लीन हो गये।
बदला लेने की भावना से, रात्रि में चारों मंत्री तलवारें लिए उसी स्थान से निकले मुनिराज को खड़ा देख उन्होंने एक साथ तलवारें तान लीं। वे धीरे-धीरे मुनिराज की ओर बढ़े मुनिराज के निकट पहुंचकर उन्होंने मुनिराज पर वार करना चाहा तो नगर देवता ने उन्हें कील दिया, जिससे वे अपने-अपने स्थान पर तलवार ताने हुए शिलावत खड़े रह गये।
सुबह महाराज श्रीबर्मा तक समाचार पहुँचा तो वे निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने मुनिराज से बार-बार क्षमा याचना की।
मंत्रियों को दरबार में लाकर खबर ली। पहले उनका मुण्डन कराया, फिर देश से निकाल दिया।
कई माहों तक भटकने के पश्चात् वे चारों हस्तिनापुर के राजा पद्द्म की शरण में पहुँचे। पदम के पिता महापदम पहले से ही राज्य त्यागकर दिगम्बर मुनि हो गये थे, छोटे भाई विष्णुकुमार जी भी उनके साथ नहीं रह सके और वे भी दिगम्बर मुनि बन गये थे। फलतः राजा पदम अपने को अकेला और दुर्बल अनुभूत करते थे। चारों मंत्रियों की वार्ता से वे प्रभावित हुये और उन्हें अपने दरबार में मंत्रियों के विविध पद प्रदान कर दिये।
मन्त्री चालाक थे ही, अतः राजा पद्म पर अपना विश्वास जमाने सबसे पहले पद्म के प्रबल शत्रु, कुम्भक नगर के नरेश श्री सिंहबल को अपने कल-बल-घल से बन्दी बनाया और हस्तिनापुर ले आये। महाराज पदम सरल स्वभावी थे। उन्होंने शत्रु राजा स्पिहबल को अपने, निकट पाने के बाद भी उसे क्षमा कर वात्सल्य भाव से विदा कर दिया… और मंत्रियों को इनाम मांगने की घोषणा सुना दी। दूरदर्शी किन्तु दम्भी मन्त्रियों ने इनाम की बात को सहज निरूपित करते हुए कहा कि
जब कभी अवसर देखेंगे तब वे अवश्य ही इनाम मागेंगें, आशा है तब नरेश अपना वचन पूर्ण करेंगे।
कुछ काल पश्चात् चारों मन्त्रियों को पता चला कि जिस मुनिसंघ को वे उज्जैन में छोड़ आये थे, वह यथाशीघ्र हस्तिनापुर पधार रहा है। इस समाचार से उनके भीतर बदला लेने की इच्छा बलवती हो पड़ी। उन्हें मालूम था कि महाराज पदम जिन-शासन के अनुगामी है अतः उनके रहते मुनियों से बदला नहीं लिया जा सकता। चारों मन्त्री कृतघ्नता-पूर्वक विचार कर महाराज पदम के पास पहुँचे और बोले…
महाराज! हम आज अपना इनाम मांगने आये है।
कहो, क्या चाहिये?
महाराज, हमें सात दिन के लिए अपना पद-भार और अधिकार सौंप दीजिये तथा आप शांतिपूर्वक सात दिनों तक रनवास में रहिये।
महाराज पदम वचनबद्ध थे अतः उन्होंने ऐसा ही किया। मन्त्रियों ने अधिकार लेने के बाद योजनानुसार एक यज्ञशाला बनवाई। फिर मुनियों के उपवन में प्रवेश करते ही तीव्रगन्ध युक्त धुम्रकिया। मुनियों पर सड़ी गली वस्तुएँ व मांस के टुकड़े उछाले। संघ-प्रमुख मुनि अकम्पनाचार्य उपसर्ग की तथा कथा समझ गये, सो उसके निवारण-पर्यन्त सभी मुनि आगमपरम्परा के अनुसार अन्न-जल का त्याग कर ध्यान लीन हो गये।
मन्त्रियों ने घोषणा की कि कल पूर्णमासी है अतः सुबह यज्ञशाला में जो भी भिक्षुक पहुँचें उन्हें मुंह- मांगा दान दिया जावे, फिर उपवन में ठहरे मुनियों को अग्निकुण्ड में होम दिया जावे।
आकाश मंडल में श्रवण-नक्षत्र को काँपता हुआ देखकर मिथिलापुरी के एक विद्वान् क्षुल्लक श्री भ्राजिष्णु जी ने ज्योतिर्विद्या के बल से यह जान लिया कि जरूर कहीं दिगम्बर मुनियों पर भारी संकट आया हुआ है। उन्होंने यह समाचार अपने गुरु विष्णुसूरि जी को सुनाया। विष्णुसूरिने अपने ज्ञान बल से बतलाया कि
मुनिवर अकम्पनाचार्य और उनके संघ पर भीषण उपसर्ग किये जा रहे है, यदि शीघ्र ही धरणीभूषण पर्वत पर पहुँच कर विक्रिया-ऋद्धि धारक महामुनि विष्णुकुमार जी को यह सन्देश नहीं दिया तो महान् अनर्थ हो जायेगा।
क्षुल्लक भ्राजिष्णु ने विद्याधर पुष्पदन्त को सूचना दी। पुष्पदन्त विद्याबल से अल्पसमय में महामुनि विष्णुकुमार की शरण में उपस्थित हो गये और पूरी वार्ता कह सुनाई। तब महामुनि बोले…
विद्याधर, इस हेतु मैं क्या कर सकता हूँ लेकिन मुझे तो ज्ञात नहीं।
नाथ, आप तो विक्रिया-ऋद्धि के धारक है।
विद्याधर के कहने से महामुनि ने अपना एक हाथ फैलाया तो वह सहस्त्रों योजन बढ़ कर मानुषोत्तर पर्वत तक जा पहुँचा। महामुनि को अपनी ऋद्धि पर विश्वास हुआ, हाथ समेटा.
महामुने ? अवलोकन कर देख लें।
और विचार कर हस्तिनापुर जा पहुँचे। महामुनि को मंत्री बलिचंद्र की योजना समझते देर नहीं लगी। उन्होंने एक ठिगने (बौने) भिक्षुक का रूप धारण किया और श्लोकों-ऋचाओं का उच्चारण करते हुये ब्रह्ममुहूर्त में बलि के समक्ष जा पहुँचे। बलिचंद्र भिक्षुक से बोले…
बस-बस, श्लोक-फिश्लोक रहने दो, तुम्हें जो चाहिये हो सो मांगों, मैं-पृथ्वीनरेश बलि-तुम्हारे भाग्य को चमका दूंगा। मांगों।
बलि की दम्भोक्ति पर भिक्षुक मुस्काने लगा, फिर संयत स्वर में बोला…
महाराज मुझे मात्र तीन पग भूदान देने की कृपा करें।
भिक्षुक की मांग पर बलि ठिलठिला कर हंस पड़ा, कहने लगा…
भिक्षुक तुम मांगने में भी अपने स्वरूप की तरह छोटे निकले, जाओ नापलो, दी तुम्हें तीन पग धरती।
बलि को वचनों में फांस लेने के बाद, महामुनि भेषी-भिक्षुक ने अपने पग बढ़ाये। वे इतने बड़े हो गये कि प्रथम पग में ही मेरुपर्वत नाप दिया,…
द्वितीय पग मानुषोत्तर पर्वत पर पड़ा फलतः दो पगों में समस्त मनुष्यलोक नप गया, तीसरे पग के लिए स्थान नहीं बचा। तब महामुनि विष्णुकुमार जी चिढ़ाते हुये बोले…
राजा महोदय, बतलाइये तीसरा पग कहां रखूं। धरती पर तो स्थान ही नहीं बचा।
बलिचन्द्र घबड़ा गया। तब तक महामुनि ने तीसरा पग बलि की पीठ पर रख दिया। बलि धराशायी हो गया। देव, मानव और दानव भयभीत हो गये। पृथ्वी कांपने लगी। चारों और से’ क्षमा करो नाथ" के स्वर सुनाई देने लगे।
क्षमा करो नाथ ।
क्षमा करो नाथ !
क्षमा करो नाथ !
घटना से मिध्यात्वी और दम्भी मंत्रियों को धर्म का ज्ञान हो गया।
क्षमा करें नाथ !
क्षमा करना !
क्षमा करो नाथ !
क्षमा करें नाथ!
वे सभी जैनधर्म में प्रवृत्त व दीक्षित हुये।
महामुनि विष्णुकुमार ने आगमानुकूल प्रायश्चित्त लिया…
…और समय आने पर केवल ज्ञान को प्राप्त कर मुक्त, सिद्ध हो गये।
श्रावण सुदी पूर्णिमा का दिन, तभी से रक्षाबन्धन का दिन कहलाता है। इस दिन सात सौ मुनियों की रक्षा की गई थी, तथा उपसर्ग ढ़ाने वाले आताताइयों को जिनधर्म परायण बनाया गया था।