मोक्षमार्ग की पथप्रदर्शक जिनवाणी | Mokshamarg ki pathapradarshak jinvani

(तर्ज - माँ जिनवाणी बसो हृदय में)

अंतर्मन में गूँज रही है, जिनवर तेरी वाणी।
जीवों का कल्याण कराए अमृत जैसी बाणी॥

प्रथम ज्ञान की मूरत है जो पुष्पदंत ने गायी
भूतबली दो मुनिराजों ने अनुभव से ही ध्यायी
ये महिमा श्रुत पंचमी पर्व का मुनिराजों ने गायी॥1॥

ज्ञान प्रकाश कराती है जो, संशय मोह निवारी
पाप कषायों से आत्म को भिन्न सदा अनुरागी
ऐसी प्रभु की वाणी है जो ओंकार दर्शाती॥2॥

चहूँगति में अब भटक रहे हैं, जग के सारे प्राणी
सिद्धों जैसा में भी हूँ यह बतलाती है जिनवाणी
जिनवचनों को आदर देना, कभी न भूलो प्राणी॥3॥

जो भी तेरी शरणा आए भव का रस न भाता
संसार भार से हार गया हूँ आंचल तेरी आया
मुक्ति का जो द्वार खुला है, रहूँ सदा नित तेरी॥4॥
AJ

रचनाकार: शुभ जैन (SHUBH Jain), बंसा तरखेड़ा
Instagram: @shubh_Jain_77