(स्तुति)
जय ऋषभदेव गुणनिधि अपार,
पहुंचे शिव को निज शक्ति धार,
वंदूं श्री सिद्ध महंत आज,
सुधरें जासें मम सर्व काज॥१॥
निर्वाण थान यह पूज्य धाम,
यह अग्नि पूज्य है रमणराम,
मन वच तन वंदूं बार बार,
जिन कर्मवंश डालूं उजाड॥२॥
कैलाश महा तीरथ पुनीत,
जहं मुक्ति लही सब कर्म जीत,
नहिं तेजस तन नहिं कारमाण,
नहिं औदारिक कोई प्रमाण॥३॥
हे पुरुषाकार सुध्यान रुप,
जिन तनमें या जिन हे स्वरुप,
तनु वातवलय में क्षेत्र जान,
पीवत स्वातम रस अप्रमाण॥४॥
हो शुद्ध चिदातम सुख निधान,
हो बल अनंत धारी सुज्ञान,
वंदूं मैं तुम को बार बार,
भव सागर पार लहूं अबार॥५॥
स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ९२ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)