हर एक दिल में क्षमा का उजाला चाहिए,
मनुष्य को बस प्रेम का निवाला चाहिए।
न क्रोध, न बैर, न प्रतिशोध का हो कारवाँ,
हृदय में करुणा का शिवाला चाहिए।
जो जीत ले स्वयं को, वही वीर कहलाए,
हर आत्मा को ऐसा उजाला चाहिए।
महावीर की वाणी यही पुकारती रही—
बैर नहीं, क्षमा भाव निराला चाहिए।
यदि मन, वचन या कर्म से पीड़ा दी किसी को,
विनम्र होकर “मिच्छामि दुक्कडम्” कहना चाहिए।
गीत कहो या व्यंग्य कहो, मुझको नहीं मलाल,
मेरे हर शब्द में क्षमा का उजाला चाहिए।
जहाँ क्षमा है, वहीं आत्मा मुस्कुराती है,
वहीं से मोक्ष का पहला उजाला चाहिए।
रचनाकार: निशि समैया (प्रिया) (Nishi Samaiya (Priya)), सिलवानी
Instagram: @nishi_Jain_priya