मेरा सुख मुझमें है,
पर में मेरा सुख कहाँ?
अनादि से सुख की खोज
पर में ही करता रहा।
अनंत काल बीत गया,
पर सुख मुझको मिला ही नहीं।
पर को लक्ष्य करके मैं
अब तक दुःख भोगता रहा।
एक बार जब अंतर में देखा,
ज्ञायक देव नज़र आ गया।
पाया अनंत निधि का राजा,
आनंद अनंत छा गया।
धन्य घड़ी वह, धन्य दिवस,
धन्य वह काल हो गया।
मेरा सुख मुझमें है,
पर में मेरा सुख कहाँ?
रचनाकार: पलक उजस्कुमार शाह (Palak Ujaskumar Shah), अहमदाबाद
Instagram: @pal_shah91
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=VG6meIuXonQ&list=PLXcBKWNnm5zU&index=60