मंगलाचरण (दग्ध आठों कर्म जिनके) (राजेश कासलीवाल) | Mangalacharan (Dagdh Aathon Karm Jinke) (Rajesh Kasliwal)

( छन्द - हरिगीत )
दग्ध आठों कर्म जिनके ज्ञान सर्वविशुद्ध है।
सर्वार्थसिद्ध त्रिलोक-मणि वे पूज्य परम प्रसिद्ध है।

त्रैलोक्य-व्यापी ज्ञान किरणों से परम वेष्टित रहो।
अरहन्त ऐसे दिव्य-रवि जो अस्तहीन उदित अहो।

त्रयरत्न रूपी खड्ग से शिर छेद सेना-मोह के।
परि-पालते रे ! भव्यजन को आचार्य-गण को धोक है।

अज्ञान रूपी महा-तिमिर में जो भटकते भव्यजन।
उद्योत उनको कर रहे आशीष दो उवझाय-गण।

रे ! शील-भू-धर फेंक कर परमाद चिर दुःशील-भर।
जयवन्त वे सब साधु निर्भय संस्थित हुए शिवपन्थ पर।


Artist: राजेश कासलीवाल, उज्जैन
स्रोत: णमो जिणाणं (राजेश कासलीवाल, उज्जैन), पृष्ठ ९