मंगल अरिष्टनिवारक श्री वासुपूज्य की पूजा | Mangal Arishtnivarak Shri Vasupujya Ki Puja

(दोहा)
वासुपूज्यजिन चरणयुग, भूसुत दोष पलाय।
तातें भवि पूजा करो, मनमें अति हरषाय॥
(अडिल्ल छन्द)
वासुपूज्यके जन्म समय हरषायके,
आये गज ले साज इन्द्र सुख पायके।
ले मंदरगिरि जाय जु न्हवन करायके,
सोंपे माता जाय जो नाम धरायके॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिन! अत्र अवतर
अवतर संवौषट् आह्वाननं, अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं, अत्र मम
सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।

कनकझारी अधिक उत्तम रतनजड़ित सु लीजिये,
पद्मद्रहको जल सुगंधित कर धार चरनन दीजिये।
भूतनय दूषण दूर नाश जु सफल आरत टारके,
श्रीवासुपूज्य जिन चरन पूजों हर्ष उरमें धारके॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

श्रीखण्ड मलय जु महा शीतल सुरभि चन्दन घिस धरौं।
जिन चरन चर्चों भविक हित सौ, पाप ताप सबै हरौं॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

अक्षत अखण्डित सुरभिमंडित थार भर कर मै गहों।
अक्षत सु पुञ्ज दिवाय जिनपद, अक्षय पद मै जो लहों॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

कमल कुंद गुलाब चम्पा, पारिजातक अतिघने।
पहुप पूजत चरण प्रभुके, कुसमशर तब हो हने॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

मोसपि सद्य मंगाय सुविज्ञत, दुग्ध मिश्रित शक्करी।
चरु चारु लेकर जजो जिनपद, क्षुधा वेदन सब हरी॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

मणिजड़ित कंचन दीप सुन्दर, सद्य घृत तामे भरो।
उद्योत कर जिन चरण आगे, हृदय मिथ्यातम हरों॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

काला अगर घनसार मिश्रित, देवफूल सुहावने।
खेवत धुंआ सो सुरंग मोदित, करत वसु कर्मन हने॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

श्रीफल अनार जो आम नीबू, चोच मोच सुधाफलं।
जिन चरन चरचत फलन सेती, मोच फलदाता भलं॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल गन्ध अक्षत पुष्प व्यंजन, दीप धूप फलोत्तमं।
जिनराज अर्घ चढ़ाय भविजन, लेउ मुक्ति सुखोत्तमं॥
भूतनय०॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल छन्द)
सुरभित जल श्रीखण्ड कुसुम तंबुल मले,
व्यंजन दीपक धूप सदा फल सों रले।
वासुपूज्य जिन चरण अर्घ शुभ दीजिए,
मंगल ग्रह दुख टार सो मंगल लीजिए॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(जयमाला)
मंगल ग्रहहरनं मंगलकरनं, सुखकर शिव-रमणी वरनं।
आतमहितकरनं भवजलतरनं, वासुपूज्य सेवत चरनं॥

(पद्धरी छन्द)
इन्द्र नरेन्द्र खगेन्द्र जु देव, आय करें जिनवरकी सेव।
वासुपूज्य जिन पूजा करो, मंगल दोष सकल परिहरो॥टेक॥
विजया जननी मन हर्षाय, जनक जु वसुपूज्य सुखदाय॥वा०॥
शुभ लक्षण कर लक्षितकाय, चम्पापुर जनमे जिनराय॥वा०॥
महिष अंक चरननमे परो, देखत सबको संशय हरो॥वा०॥
फागुन असि जो चौदश जान, हो वराग्य सुधरियो ध्यान॥वा०
घात घातिया केवल पाय, जैनधर्म जगमें प्रगटाय॥ वा०॥
घट शत एक मुनीश्वर भया, गिरिमन्दार शिव लहि गयौ॥वा०
मंगल हेतु जजो जिनराय, मंगल ग्रह दूषण मिटजाय॥वा०॥

(घत्ता छन्द)
पूजन प्रभुकी कीजे, दोष हरीजै छीजै पातक जन्म जरा।
सुख हो अधिकारी ग्रहदुखहारी, भवजल भारी नीर तरा॥
ॐ ह्रीं भौमअरिष्टनिवारकश्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय पंचकल्याणकप्राप्ताय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्यजिनेन्द्राय नमः।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३४४ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)