(दोहा)
श्री पारस परमेशजी, शिखर शीर्ष शिवधार।
यहां पूजते भावसे, थापनकर त्रयवार॥
ॐ ह्रीं श्रीमक्सीपार्श्व जिन अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं॥ अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं॥
(अथाष्टकं)
लै निर्मल नीर सुछान, प्रासुक ताहि करों।
मन वच तन कर वर आन, तुम ढिंग धार धरों॥
श्री मक्सी पारसनाथ मन वच ध्यावत हों।
मम जन्म जरामृत्यु नाश, तुम गुण गावत हों॥
ॐ ह्रीं श्री मक्सीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय जलं॥१॥
घिस चन्दनसार सुवास, केसर ताहि मिलै।
मैं पूजों चरण हुलास, मनमें आनन्द लै॥
श्री मक्सी पारसनाथ मन वच ध्यावत हों।
मम मोहाताप विनाश, तुम गुण गावत हों॥ सुगंधं॥२॥
तन्दुल उज्वल अति आन. तुम ढिग पुञ्ज धरों।
मुक्ताफलके उन्मान, लेकर पूज करों॥
श्रीमक्सी पारसनाथ, मन वच ध्यावत हों।
संसार वास निरवार, तुम गुण गावत हों॥ अक्षतं॥३॥
ले सुमन विविधके एव, पूजों तुम चरणां।
हो काम विनाशक देव, काम व्यथां हरणा॥
श्री मक्सी पारसनाथ, मन वच ध्यावत हों।
मन वच तन शुद्ध लगाय, तुम गुण गावत हों॥ पुष्पं॥४॥
सजथाल सु नेवजधार, उज्वल तुरत किया।
लाडू मेवा अधिकार, दखत हर्ष हिया॥
श्रीमक्सी पारसनाथ, मन वच पूज करों।
मम क्षुधा रोग निर्वार, चरणों चित्त धरों॥ नैवेद्यं॥५॥
अति उज्वल ज्योति जगाय, पुंजत तुम चरणां।
मम मोहांधेर नशाय, आधों तुम शरणा॥
श्री मक्सी पारसनाथ, मन वच ध्यावत हों।
तुमहो त्रिभुवनके नाथ, तुम गुण गावत हों॥ दीपं॥६॥
वर धूप दशांग बनाय, सार सुगंध सही।
अति हर्ष भाव उर ल्याय, अगिन मंझार दहीं॥
श्रीमक्सी पारसनाथ, मन वच ध्यावत हों।
वसु कर्महि कीजे क्षार, तुम गुण गावत हों॥ धूपं॥७॥
बादाम छुहारे दाख, पिस्ता ल्याथ धरों।
ले आम अनार सुपक्व, रुचिकर पूज करों॥
श्रीमक्सी पारसनाथ, मन वच ध्यावत हों।
शिवफल दीजे भगवान, तुम गुण गावत हों॥ फलं॥८॥
जल आदिक द्रव्य मिलाय, वसुविधि अर्घ किया।
धर साज रकेबी ल्याथ, नाचत हर्ष हिया॥
श्रीमक्सी पारसनाथ, मन वच ध्यावत हों।
तुम भव्योंको शिव साथ, तुम गुण गावत हों॥ अर्घं॥९॥
(अडिल्ल)
जल गंधाक्षत पुष्प सो नेवज ल्याथके।
दीप धूप फल लेकर अर्घ बनायके॥
नाचों गाय बजाय हर्ष उर धारकर।
पूरण अघ चढ़ाय सु जयजयकार कर॥ पूर्णार्घं॥१०॥
(जयमाला)
(दोहा)
जयजयजय जिनरायजी, श्रीपारसपरमेश।
गुण अनंत तुममांहि प्रभु, पर कछु गाऊं लेश॥१॥
(पद्धरि छन्द)
श्रीवानारस नगरी महान। सुरपुर समान जानो सुथान।
तहं विश्वसेन नामा सुभूप। वामादेवी रानी अनूप॥२॥
आये तसु गर्भावर्षे सुदेव। वैशाख वदी दोइज स्वयमेव।
माताको सेवें सची आन। आज्ञा तिनकी धर शीश मान॥३॥
पुन जन्म भयो आनंदकार। एकादशि पौष वदी विचार॥
तव इन्द्र आय आनंद धारं। जन्माभिषेक कीनो सुसार॥४॥
शतवर्ष तनी तुम आयु जान। कुंवरावय तीस वरस प्रमाण॥
नव हाथ तुंग राजत शरीर। तन हरित वरण सोहै सुधीर॥५॥
तुम उरग चिन्ह उर उरग सोई। तुम राजऋद्धि भुगती न कोई।
तपधारा फिर आनंद पाय। एकादशि पौष वदी सुहाय॥६॥
फिर कर्म घातिया चार नाश। वर केवलज्ञान भयो प्रकाश॥
वदि चैत्र चौथि वेला प्रभात। हरि समोसरण रचियो विख्याता७।
नाना रचना देखन सुयोग। दर्शनको आवत भव्य लोग॥
सावन सुदि सप्तमि दिन सुधारि। तव विधि अघातिया नाश चारि।८।
शिव थान लयो वसुकर्म नाशि। पद सिद्ध भयो आनन्दराशि॥
तुम्हरी प्रतिमा मक्सी मंझारं। थापी भविजन आनंदकार॥९॥
तहां जुरत बहुत भवि जीव आय। कर भक्तिभावसे शीश नाय॥
अतिशय अनेक तहां होत जान। यह अतिशय क्षेत्र भयो महान॥१०॥
तहां आय भव्य पूजा रचात। कोई स्तुति पढ़ते भांति भांति॥
कोई गावत गान कला विशाल। सुरताल सहित सुंदर रसाल॥१२॥
कोई नाचत घन आनंद पाय। तत थेई थेई थेई थेई ध्वनि कराय॥
छम छम नूपुर बाजत अनूप। अति नटत नाट सुंदर सरूप॥१२॥
द्रुम द्रुम द्रुम बाजत मृदंग। सनन न सारंगी बजति संग॥
झननन नन झल्लरि बजे सोई। घननन घननन ध्वनि घण्ट होई॥१३॥
इस विधि भवि जीव करें अनंद। लहें पुण्यबंध करें पापमंद॥
हम भी वन्दन कीनी अवार। सुदि पौष पंचमी शुक्रवार॥१४॥
मन देखत क्षेत्र बढ़ो प्रयोग। जुरमिल पूजन कीनी सुलोग॥
जयमाल गाय आनंद पाय। जय जय श्रीपारस जगति राय॥१५॥
(घत्ता)
जय पार्श्वजिनेश, नुत नाकेशं, चक्रधरेशं ध्यावत हैं।
मन वच आराधें, भव्य समाधें, ते सुरशिवफल पावत हैं॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ १३८ (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)