मैं सिद्ध हूँ | Main siddh hu

शुद्धात्मा को ध्याऊंगा मैं।
परमात्मा को ध्याऊंगा॥
निज परिणति जो रमकर मैं तो,
शुद्ध स्वभाव को जाऊँगा॥

नहीं रहूँगा राग द्वेष में,
नहीं फंसूँगा पुण्य पाप में।
एक मात्र ज्ञायक स्वभाव में,
इसको कभी न भूल पाऊँ मैं॥

बाह्य प्रवृत्तियाँ त्याग कर मैं,
निज आत्मा में विश्राम करूँ।
मोक्षपुरी में जाकर मैं तो,
सिद्ध दशा को प्राप्त करूँ॥

सिद्धों संग विश्राम करूँ मैं।
सिद्धों संग मैं ध्यान धरूँ॥

रचनाकार: दीपिका जैन (Deepika Jain), लोणावला
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=EUGzDAuRu50&list=PLXcBKWNnm5zU&index=46