महावीराष्टक स्तोत्र भाषा (भागचन्द) | Mahavirashtak Stotra Bhasha (Bhagchand)

चेतन अचेतन तत्त्व जेते, हैं अनन्त जहान में,
उत्पाद व्यय ध्रुवमय मुकरवत्, लसत जाके ज्ञान में॥
जो जगतदर्शी जगत में सन्मार्ग दर्शक रवि मानो,
ते महावीर स्वामीजी हमारे, नयनपथ गामी बनो॥१॥

टिमकार बिन युग कमल लोचन, लालिमा तैं रहित हैं,
ब्रह्मा अन्तर कौ क्षमा को, भविजनों से कहत हैं॥
अति परम पावन शांतिमुद्रा, जासु तन उज्वल घनो,
ते महावीर स्वामीजी हमारे नयन पथगामी बनो॥२॥

जिहिं स्वर्गवासी विपुल सुरपति नम्र तन ह्वै नमत हैं,
तिन मुकुटमणि के प्रभा मंडल पद्म पद में लसत हैं॥
जिन मात्र सुमरन रूप जलसे ह्वैन भव आतप घनो,
ते महावीर स्वामीजी हमारे नयन पथगामी बनो॥३॥

मन मुदित ह्वैमंडूक ने प्रभु पूजवे मनसा करी,
ततछन लही सुर सम्पदा बहुऋद्धि गुणनधि सों भरी॥
जिहिं भक्ति सों सद्भक्त जन लहें, मुक्तिपुर को सुख घनो,
ते वीर स्वामीजी हमारे नयन पथगामी बनो॥४॥

कंचन तपतवत ज्ञाननिधि हैं, तदपि ज्ञान वर्जित रहें,
जो हैं अनेक तथापि इक, सिद्धार्थ सुत भव रहित हैं॥
जो वीतरागी गति रहित हैं तदापि अद्भुत गति पनो,
ते महावीर स्वामीजी हमारे, नयन पथगामी बनो॥५॥

जिनकी वचन मय अमल सुरसरि, विविध नय लहरै धरे,
जो चूर्ण ज्ञान स्वरूप जल से न्हवन भविजन को करें॥
तामैं अजों लगि घने पंडित हंस ही सोहत मनो,
ते महावीर स्वामीजी हमारे नयन पथगामी बनो॥६॥

जाने जगत की जंतु जनता, करी स्ववश तमाम है,
है वेग जाको अमिट ऐसो, विकट अतिभट काम है॥
ताको स्वबल से प्रोढवय में शांति शासन हित हनो,
ते महावीर स्वामीजी हमारे नयन पथगामी बनो॥७॥

भयभीत भव में साधुजन को शरण उत्तम गुण भरे,
निस्वार्थ के ही जगत बांधव, विदित यश मंगल करे॥
जो मोह रूपी रोग हनिवे वैद्यवर अद्भुत मनो,
ते वीर स्वामीजी हमारे नयन पथगामी बनो॥८॥

(दोहा)
महावीर अष्टक रच्यो, भागचन्द रुचि ठान।
पढै सुनै जो भाव सों, ते पावैं निरवान॥


Artist: भागचन्द
स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ ३९८ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))