(शिखरिणी-राग)
जिन्हों की प्रज्ञा में, *मुकुरसम चैतन्य जड भी,
स्थिती ध्रौव्योत्पत्ती युत झलकते साथ सब ही.
जगत साक्षी मार्ग प्रगट करता सूर्यसम जो,
महावीरस्वामी दरश हमको दें प्रगट वें. 1
जिन्हों के दो चक्षू पलक अरु लाली रहित हो,
जनोंकों दर्शाते, हृदयगत **क्रोधातिलय को,
जिन्हों की शान्तात्मा अतिविमलमूर्ति स्फूट महा. महावीर 0 2
नमंते इन्द्रों के, मुकुटमणि की कान्ति धरता,
जिन्हों के चरणों का युग, ललित संतप्त जनको,
भवाग्नि का हर्ता, स्मरण करते ही सुजल हैं. महावीर 03
जिन्हों की पूजा से, मुदित मन हो ***मेंढक जबै,
हुआ स्वर्गी, ताही समयगुणधारी अतीसुखी;
लहें जो मुक्ति के सुख भगत तो विस्मय कहां ?महावीर 0 4
तपेस्वर्ण ज्यों भी, रहित वपु से, ज्ञानगृह है,
अकेले नाना भी, नृपतिवर सिद्धार्थ सुत हैं;
अजन्मा भी श्रीमान् भवरत नहीं अद्भूतगती. महावीर 0 5
जिन्हों की वाग्गंगा, अमल नय कल्लोल धरती,
न्हवाती लोगों को, सुविमल महा ज्ञान जलसे;
अभी भी सेते हैं, बुधजन महा हंस जिसको, महावीर 0 6
त्रिलोक की जेता मदनभट जो दुर्जय महा,
युवावस्था में भी, वह दलित कीना स्वबल से;
प्रकाशी मुक्ति के, अति सुसुखदाता जिनविभू. महावीर 0 7
महामोह व्याधी, हरण करता वैद्य सहज,
विना इच्छा बंधू, प्रथित जग कल्याण करता;
सहारा भव्यों को सकल जगमें उत्तम गुणी,
महावीर स्वामी दरश हमको दे प्रगट वे…8
(श्री भागचंदजी)
Artist: भागचंद
स्रोत: जिनेन्द्र स्तवनावली (सोनगढ़), पृष्ठ ९५