माँगते किससे हो? | Magte kisse ho?

कहूँ इसको मूर्खता या करूँ इसकी प्रशंसा,
जानकर अनजान बनते, यह नहीं क्या मूढ़ता?
“मेरे प्रभु हैं वीतरागी,” ये ढिंढोरा पीटते,
अगले क्षण ही याचनाओं का पिटारा खोलते।
सुना था, सुना था,
बीत जाए राग जिनका, उन्हें कहते वीतरागी,
कभी कुछ भी नहीं करते, करो भक्ति या दो गाली।
न राग करते किसी से, न द्वेष को वे पालते,
पता नहीं ये मूढ़ जन क्यों राग उनसे माँगते?
कोई कहता,
कोई कहता, हे प्रभु! बस इक पुत्र हमको दीजिए,
शांति हमको दीजिए, फिर चाहे जो ले लीजिए।
कोई माँगे लंबी आयु, कोई माँगे अधिक बल,
पाप करके पापी कहता, नहीं चाहूँ उसका फल॥
सोचो ज़रा,
सोचो ज़रा, जो हमें दे, यह रहेगा क्या वीतरागी?
हमें कैसे दे सके, जब स्वयं के नहीं पुत्र आदि?
शरण जो पापी को दे, पापी स्वयं हो जाए वह,
फिर ढिंढोरे से न हो कुछ, पापी बन रह जाए यह॥

रचनाकार: निहारिका जैन (Niharika Jain), बक्स्वाहा
Instagram: @ni.ha.ri._ka