मानस्तंभ विराजमान श्री सीमंधर जिनपूजा (महा पावन बहु सुहावन) | Maanastanbh Viraajamaan Shri Seemandhar Jinapuja (Mahaa Paavan Bahu Suhaavan)

(गीता छंद)

महा पावन बहु सुहावन विदेह भूमि जानिये,
तहां मानस्तंभ लखते मान मानिन हानिये;
तासु मूल जिनेश प्रतिमा देखि हरि पूजा करी,
करतो आह्वानन दास प्रभु इत आय अब तो पग धरी।

(दोहा)

चौदिश मानस्तंभ की, जिन प्रतिमा शिर नाय;
करत आह्वानन जोरि कर, तिष्ठ तिष्ठ इत आय।

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्रीसीमंधरजिनेन्द्रदेव! अत्र अवतर अवतर संवौषट्! (इत्याह्वाननम्)-अत्र तिष्ठ तिष्ठ, ठ: ठ:! (इति स्थापनम्)-अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्! (इति सन्निधिकरणम्)

(त्रोटक छंद)

शुचि निरहि गंग नदी भरिये, भरु कुंभन प्रासुक के करियो;
चतुर दिश मानस्तंभ कहा, हरि पूजि जिनेश्वर हर्ष लहा।

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्रीसीमंधरजिनेन्द्रदेवाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयागिरि चंदन लेहु खरो, घसि कुंकुम मिश्रित कुंभ भरो,
चतुर दिश मानस्तंभ कहा, हरि पूजि जिनेश्वर हर्ष लहा।

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय चंदनं नि०

शुभ जीरक श्याम अखंड लियो, परछालित थारहि हेम कियो। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय अक्षतान् नि०

बर बेल चमेलि जुही नवरी, कमलादिक लै भरु थाल भरी। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय पुष्पं नि०

खुरमा खुझला वर मोदक जू, रसपूर क्षुधागद खोदक जू। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय नैवेद्यम् नि०

कदलीसुत औ घृत के दियरा, जिन होत उदोत तमा विदरा। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय दीपं नि०

वर धूप लई दशगंध खरी, जसु गंध लहे अलि नृत्य करी। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय धूपं नि०

सहकार अनार छुहार खरे, नरियार बदामहि थार भरे। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय फलं नि०

जल आदिक आठहु द्रव्य लिया, इकठी भरिथारहि अर्घ किया। च०

ॐ ह्रीं मानस्तंभमध्ये विराजमान श्री सीमंधरजिनेन्द्रदेवाय अर्घं नि०

जयमाला

(छंद त्रिभंगी)

दिश चारि सुहावन अतिही पावन मन हुलसावन जान कही,
लखि मानस्तंभा होत अचंभा तहं जिनबिंबा पूज चहीं;
सुरपति सुर हूजे जिन पद पूजे आनंद हूजै मोद लही,
खग नर मुनि आवै पूज रचावैं जिनगुण गावैं दास तहीं। १

(पद्धरी छंद)

जै मानस्तंभ कह्यो बखान, तिन नमन करौं जुग जोरि पान;
है ताको वर्णन अति विशाल, जिहि सुनत कालिमा जात काल। २

जै पहिली गलि के बीच मांहि, दरवाजे चारि तहां बतांहि;
तहं तीन कोट कीन्हे बखान, तिनपाहि ध्वजा लहरैं महान। ३

पहिला दूजा शुभ कोट जान, सुन कोट तीसरे का बयान;
है कोट बीच में भूमि थान, तहं बने सु वन शोभायमान। ४

तिनमें पिक कोकिल रह अलाप, जिन शब्द सुनत छूटैं कलाप;
तहं लोकपाल के नगर जान, रमणिक महा शोभायमान। ५

आभ्यंतर तीजे कोट जान, तहं तीन पीठ कीन्हीं बखान;
सो त्रै कटनी युत शोभकार, वैडूर्य मणिन की कांति धार। ६

ता उपर मानस्तंभ जान है मूल मांहि चौकोर वान;
हे उपर गोलाकार रूप, दैदीप्यमान शोभित अनूप। ७

द्वै सहस पहल तामें गनाय, अरु वज्र मई नीचे बताय;
तसु मध्य फटिकमय कह्यो गाय, मणि वैडूरज सम उर्ध्व जाय। ८

है तापर कमलाकार रूप, शोभै कलशा तापर अनूप;
धुज दंड तासु उपर बताय, जा पवन लगे जगमग कराय। ९

शुभ छत्र चमर घन्टा बखान, मणिमाला माला सुभग जान;
सो मणि अनेकभय शोभधार, ऎसा मानस्तंभ कह विचार। १०

प्रति मानस्तंभ की दिशन् चारि, है चारि बावरी पूरि वारि;
दिश पूरव मानस्तंभ तीर, नंदा नंदोत्तर कही धीर। ११

हैं नंदवती नंदघोष जान, दिश चारहु में क्रम सों बखान;
दक्षिण दिश मानस्तंभ पास, विजया वैजयंती नाम जास। १२

कह जयंति अपराजिता जान, दिश चारहु में क्रम सों बखान;
पश्चिम मानस्तंभ चहूं ओर, अशोक सुप्रतिबुद्धाहि जोर। १३

हे कुमुदा पुंडरिका सुजान, दिश चारहुं में क्रम सों बखान;
उत्तर मानस्तंभ चहूं ओर, हृद्या नंदा महनंद जोर। १४

सुप्रबुद्धा परभंकरी सुजान, दिश चारहु में क्रम सों बखान;
इमि सोरह वापी कही सार, चारहु मानस्तंभ ओर चार। १५

है नीर मांहि नीरज कुलान, मानहु निज नैना भू खुलान;
जिनराज विभव देखन अपार, बहु नैन धारि कीन्हों शिंगार। १६

तिन कमलन पर जो अलि गुंजेत, नैनांजनवत बहु शोभ देत;
मणिमय पैंडी युत शोभदाय, तहँ हंस चकव क्रीडा कराय। १७

तिन पार्श्व मांहि जुग कुंड गाय, कंचन मणिमय दीन्हों बताय;
जो पूजन श्री जिनदेव जाय, ते धोवत तिन जल लेय पाय। १८

इक वापी के संग कह्यो गाय, द्वै कुंड जडित मणि शोभदाय;
है शोभा वैभव जो महान, तिहि कौन सकैं कवि करि बखान। १९

मानस्तंभ मूलहि दिशन् चार, प्रतिमा श्री जिनवर की निहार;
तिन पूज्यो सुरपति हर्षधार, करि नृत्य ताल स्वर को सम्हार। २०

सननं सननं बाजै सितार, घननं घननं ध्वनि घंट धार;
द्रुम द्रुम द्रुम द्रुम बाजत मृदंग, करताल तबल अरु मूहचंग। २१

छम छम छम छम नूपुर बजाय, क्षण भूमि क्षणक आकाश जाय;
जहँ नाचत मघवा आप जान, तिहि शोभा को वरणै महान। २२

इमि नृत्य गान उत्सव महान, करि पूजा किय आगे पयान;
लैपंच रतनमय रंग महान, किय मानस्तंभहि दीप्तमान। २३

जा लखतैं मानिन मान जात, जुग हाथ जोर शिर को नवात,
तासों मानस्तंभ जान नाम, सार्थक कीन्हो शोभाभिराम। २४

विस्तार मूल सूचि प्रमान, नव शत नब्बे वसु धनुष जान;
छः सहस धनुष उंचा सुजान, बारह जोजन सों लखै मान। २५

जिमि पूरबदिश को है कहाहि, तिमि दक्षिण पश्चिम उत्तराहि;
तिन कन्हईलाल सुत जोरि हाथ, भगवानदास नमै नाय माथ। २६

(धत्तानंद छंद)

मानस्तंभ माला अतिहि विशाला जे भवि निज कंठै धरई,
ते होय खुशाला लहि शिवबाला फेरि न या जगमें भ्रमई।

ॐ ह्रीं मानस्तंभ मध्ये विराजमान श्रीसीमंधरजिनेन्द्रदेवाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ३४३ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))