माँ जिनवाणी तुम्हें बुला रही है | Ma jinvani tumhen bula rahi hai

माँ जिनवाणी तुम्हें बुला रही है।
देखो तो अमृत पिला रही है॥

माँ जिनवाणी…

शुद्धात्मा का श्रद्धान कर लो।
मुक्ति का मार्ग दिखा रही हैं॥

माँ जिनवाणी…

ये चार गतियों के दुःख तुमने।
अनन्त कालों तक है उठाए॥

तुम अपने प्रभु को पहचान लो अब…-२
तुम्हारी प्रभुता बता रही हैं…॥१॥

माँ जिनवाणी तुम्हें…-२

अपूर्व अवसर तुम्हें मिला है।
जो पाया है जैनकुल को तुमने॥

ये पर्यायों का आना और जाना।
मिटेगा कैसे सिखा रही हैं…॥२॥

माँ जिनवाणी तुम्हें…

ये काल तुमने जो खो दिया तो।
रुकेगा ना फिर ये आना-जाना॥

तुम्हारी प्रभुता है कितनी ऊँची।
ये बोध तुमको करा रही हैं…॥३॥

माँ जिनवाणी तुम्हें…

तू ज्ञान कर ले, तू ध्यान कर ले।
ध्रुव-आत्मा की पहचान कर ले॥

अनंत शक्तियों का तू स्वामी।
अखंड प्रभुता बता रही हैं…॥४॥

माँ जिनवाणी तुझे जगा रही हैं…
भगवन कहकर बुला रही हैं…

माँ जिनवाणी तुम्हें…
AJ

रचनाकार: विवेक जैन (Vivek Jain), भिंड
Instagram: @Jain_vivek90