क्षमापना (पूजन विधि अनजान हूँ) (राजेश कासलीवाल) | Kshamapana (Poojan Vidhi Anjaan Hoon) (Rajesh Kasliwal)

पूजन विधि अनजान हूँ, नहीं पाठ का ज्ञान।
जो कुछ त्रुटियाँ हो गई मुझ से हे भगवान।
क्षमा करो मुझको प्रभो, मैं हूँ तेरा दास।
चरण शरण में आपकी, रखना सदा निवास।
मंगलमय जिनराज है, मंगलमय जिनधर्म।
मंगलमय गुणगान से, कट जावे सब कर्म।
पुष्पांजलिं क्षिपेत्।


Artist: राजेश कासलीवाल, उज्जैन
स्रोत: णमो जिणाणं (राजेश कासलीवाल, उज्जैन), पृष्ठ १८४