क्षमापना: अक्षर पद मात्रा स्वर व्यंजन, सहज शान्ति विधान | Kshamapana: Akshar Pad Matra Swar Vyanjan, Sahaj Shanti Vidhan

(वीरछन्द)
अक्षर पद मात्रा स्वर व्यंजन, रेफ आदि की यदि हो भूल।
शास्त्र-सिन्धु में कौन न उलझे, क्षमा करो पाऊँ भव-कूल॥
हे प्रभु! निज-संवेदन लक्षण, भूषित श्रुत-चक्षु द्वारा।
केवलज्ञान-चक्षु से मण्डित, आज आपको देख रहा॥1॥

शास्त्राभ्यास जिनेन्द्र-भक्ति, संगति आर्यों की रहे सदा।
सज्जन का गुणगान करूँ मैं, दोष-कथन नहिं करूँ कदा॥
हित-मित-प्रिय वाणी हो सबसे, आत्म-भावना ही भाऊँ।
गति-अपवर्ग न होवे जब तक, भव-भव में यह वर पाऊँ॥2॥

जिनपथ में रुचि विरति अन्य से, जिनगुण-स्तवन मैं अति लीन।
निष्कलंक निर्दोष भावना, हो मेरी भव-भव में पीन॥3॥

(अनुष्टुप्)
मंगलं भगवान् वीरो, मंगलं गौतमो गणी।
मंगलं कुन्दकुन्दार्यो, जैनधर्मोऽस्तु मंगलम्॥

सर्वमंगल-मांगल्यं, सर्वकल्याण-कारकम्।
प्रधानं सर्वधर्माणां, जैनं जयतु शासनम्॥


स्रोत: श्री सहज शान्ति विधान, पृष्ठ २४ (श्री सहज शान्ति विधान | Shri Sahaj Shanti Vidhan)