क्षमा हो | Kshama ho

क्षमा हो…

क्षमा हो
ख़ुद को
जो निहारा हो सर्वज्ञत्व और सर्वदर्शित्व से भिन्न
अल्पज्ञानी निज को,

आधार पर
क्षयोपशम ज्ञान के
आँका हो जो किसी जीवमात्र को तो क्षमा हो
क्षमा हो,

जो देखा हो
निरुपाधी तत्त्व को
नर - सुर उपाधियों से सहित तो क्षमा हो
क्षमा हो,

रहकर दुःखमय
जगत् में भी जगत् के दुःख ही
भासित न होते हों
तो क्षमा हो ख़ुद को
क्षमा हो,

जो ना डरा हूँ उस भय से
डरे हैं
तीर्थंकर भी जिससे
तो क्षमा हो ख़ुद को
क्षमा हो,

न किया हो कभी बैठकर दो घड़ी विचार की
“मैं कौन हूँ आया कहाँ से और मेरा रुप क्या”
तो मैं कहता हूँ
क्षमा हो,

जो व्याप्य-व्यापक के असद्भाव में भी
माना हो कर्त्ता पर का तो क्षमा हो
क्षमा हो,

जो अंजन से होते अकामियों को
देन मानी हो
उस परम अकर्ता परमात्मा की
तो हृदय से क्षमा हो
क्षमा हो,

एकत्व विभक्त की बात
अब भी काम भोग की
बात के आगे
न रुच रही हो
तो क्षमा हो
क्षमा हो,

जो संसार के निरन्तर आगे
बढ़ते जाने से भी
मानी हो सफलता
जीवन की तो
क्षमा हो
क्षमा हो

जो ना आया हूँ
घड़ी दो घड़ी
निजनाथ के नज़दीक
क्षमा हो क्षमा हो,

क्षमा हो
जो बहु पुण्य संयोग
नरतन, जिनश्रुत न पहचाना हो,

क्षमा हो जो 6 महीने और आठ समय के 608 लोगों में
नाम ना शामिल कर पाऊँ अपना
हृदय से क्षमा हो,

क्षमा हो
जो नर भव
सफल न कर पाऊँ अपना
क्षमा हो
क्षमा हो
क्षमा हो

~अरविन्द जैन, खड़ैरी