(गीता)
चोवीस जिनवर तीर्थंकारी, ज्ञान कल्याणक धरं,
महिमान अपार प्रकाश जगममें, मोह मिथ्या तम हरं।
कीन बहुत भवि जीव सुखिया, दुःख सागर उद्धरं,
तिनकी चरण पूजा करैं, तिन सम बने यह रुचि धरं।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः अत्रावतरावतर संवौषट् आह्वाननम्. अत्र तिष्ठ
तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्. अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
(चामरा)
नीर लाय शीतलं महान मिष्टता धरे,
गंध शुद्ध मेलि के पवित्र झारिका भरे।
नाथ चौविसों महान वर्तमान काल के,
बोध उत्सवं करूँ प्रमाद सर्व टाल के।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः जन्मजरा मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
श्वेत चंदनं सुगंधयुक्त सार लायके,
पात्र में धराय शांति कारणे चढाय के. नाथ।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः संसारताप विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
तंदुलं भले सुश्वेत वर्ण दीर्घ लाईये,
पाय गुण सु अक्षतं अतृप्तिता नशाईये. नाथ।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
वर्ण वर्ण पुष्प सार लाईये चुनाय के,
काम कष्ट नाश हेतु पूजिय स्वभाव के. नाथ।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः कामबाणविध्वंशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
क्षीर मोदकादि शुद्ध तुर्त ही बनाईये, नाथ।
भूख रोग नाश हेतु वर्ण में चढाईये।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः क्षुधारोग विनाशनाय नेवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीप धार रत्नमय प्रकाशता महान है, नाथ।
मोह अंधकार हार होत स्वच्छ ज्ञान है।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः मोहांधकार विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धूप गंध सार लाय धूपदान खेईये, नाथ।
कर्म आठ को जलाय आप आप भेईये।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
लौंग औ बदाम आम्र आदि पक्व फल लिये, नाथ।
सुमुक्ति धाम पाय के स्व आत्म अमृत पिये।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः मोक्षफल प्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
तोय गंध अक्षतं सु पुष्प चारु चरु धरे, नाथ।
दीप धूप फल मिलाय अर्घ्य देय सुख करे।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभादि महावीरपर्यंत चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः
ज्ञानकल्याणक प्राप्तेभ्यः अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
२४ तीर्थंकरों की ज्ञानकल्याणक
तिथि के २४ अर्घ्य
(चाली)
एकादशि फागुन वदि की, मरुदेवी माता जिनजीकी,
हत घाती केवल पायो, पूजत हम चित उमगायो।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्ण-एकादश्यां श्रीवृषभनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं।
एकादशि पूष सुदी को, अजितेश हतो घाती को,
निर्मल निज ज्ञान उपाये, हम पूजत सम सुख पाये।
ॐ ह्रीं पौषशुक्ला एकादश्यां श्री अजितनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥२॥
कार्तिक वदि चौथ सुहाई, संभव केवल निधि पाई,
भविजीवन बोध दियो हे, मिथ्यातम नाश कियो हे।
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णा चतुर्थ्यां श्रीसंभवनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥३॥
चौदशि शुभ पौष सुदी को, अभिनंदन हत घाती को,
केवल या धर्म प्रचारा, पूजूं चरणा हितकारा।
ॐ ह्रीं पौषशुक्ला चतुर्दश्यां श्री अभिनंदननाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥४॥
एकादशि चैत सुदी को, जिन सुमति ज्ञान लब्धी को,
पाकर भविजीव उधारे, हम पूजत भव हरतारे।
ॐ ह्रीं चैत्रशुक्ला एकादश्यां श्रीसुमतिनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥५॥
मधु शुक्ला पूरणमासी, पद्मप्रभ तत्त्व अभ्यासी,
केवल ले तत्त्व प्रकाशा, हम पूजत सम सुख भाशा।
ॐ ह्रीं चैत्रशुक्ला पूर्णमास्यां श्रीपद्मप्रभजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥६॥
छठि फागुन की अंधियारी, चउ घातीकर्म निवारी,
निर्मल निज ज्ञान उपाया, धन धन सुपार्श्व जिनराया।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णा षष्ट्यां श्रीसुपार्श्वजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥७॥
फागुन वदि नौमि सुहाई, चंद्रप्रभ आतम ध्याई,
हन घाती केवल पाया, हम पूजत सुख उपजाया।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णा नवम्यां श्री चंद्रप्रभजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥८॥
कार्तिक सुदि दुतिया जानो, श्री पुष्पदंत भगवानो,
रज हर केवल दरशानो, हम पूजत पाप विलानो।
ॐ ह्रीं कार्तिकशुक्लाद्वितीयायां श्रीपुष्पदंतजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥९॥
चौदसि वदि पौष सुहानी, शीतलप्रभु केवलज्ञानी,
भव का संताप हटाया, समता सागर प्रगटाया।
ॐ ह्रीं पौषकृष्णा चतुर्दश्यां श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१०॥
वदि माघ अमावसि जानो, श्रेयांस ज्ञान उपजानो,
सब जग में श्रेय कराया, हम पूजत मंगल पाया।
ॐ ह्रीं माघकृष्णा अमावस्यां श्री श्रेयांसनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥११॥
शुभ दुतिया माघ सुदी को, पाया केवल लब्धी को,
श्री वासुपूज्य भवितारी, हम पूजत अष्ट प्रकारी।
ॐ ह्रीं माघशुक्लाद्वितीयायां श्री वासुपूज्य जिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१२॥
छठि माघ वदी हत घाती, केवल लब्धी सुख लाती,
पाई श्री विमल जिनेशा, हम पूजत कटत कलेशा।
ॐ ह्रीं माघकृष्णाषष्ट्यां श्री विमलनाथ जिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१३॥
वदि चैत अमावसि गાઈ, निसु केवलज्ञान उपाई,
पूजूं अनंत जिन चरणा, जो हैं अशरण के शरणा।
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णा अमावस्यां श्री अनंतनाथ जिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१४॥
मासांत पौष दिन भारी, श्री धर्मनाथ हितकारी,
पायो केवल सद्बोधं, हम पूजें छांड कुबोधं।
ॐ ह्रीं पौषपूर्णिमायां श्रीधर्मनाथ जिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१५॥
सुदि पूस एकादसि जानी, श्री शांतिनाथ सुखदानी,
लहि केवल धर्म प्रचारा, पूजूं मैं अघ हरतारा।
ॐ ह्रीं पौषशुक्ला एकादश्यां श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१६॥
वदि चैत्र तृतीया स्वामी, कुंथुनाथ गुण धामी,
निर्मल केवल उपजायो, हम पूजत ज्ञान बढायो।
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णा तृतीयायां श्री कुंथुनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१७॥
कार्तिक सुदि बारस जानो, लहि केवलज्ञान प्रमाणो,
पर तत्त्व निजत्व प्रकाशा, अरनाथ भजों हत आशा।
ॐ ह्रीं कार्तिकशुक्ल द्वादश्यां श्री अरनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१८॥
वदि पूस द्वितीया जाना, श्री मल्लिनाथ भगवान,
हत घाती केवल पाये, हम पूजत ध्यान लगाये।
ॐ ह्रीं पौषकृष्णा द्वितीयायां श्री मल्लिनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥१९॥
वैशाख वदी नौमी को, मुनिसुव्रत जिन केवल को,
लहि वीर्य अनंत सम्हारा, पूजूं मैं सुख करतारा।
ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णा नवम्यां श्री मुनिसुव्रतजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥२०॥
अगहन सुदि ग्यारस आये, नमिनाथ ध्यान लौ लाये,
पाया केवल सुखदाई, हम पूजत चित्त हरषाई।
ॐ ह्रीं अगहनशुक्ला एकादश्यां श्री नमिनाथजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥२१॥
पडिवा सुख कार सुदी को, श्री नेमिनाथ जिनजी को,
इच्छो केवल सत ज्ञानं, हम पूजत ही दुःख हानं।
ॐ ह्रीं आश्विनशुक्ला प्रतिपदायां श्री नेमिनाथ जिनेन्द्राय ज्ञान-
कल्याणकप्राप्ताय अर्घ्यं॥२२॥
तिथि चैत्र चतुर्थी श्यामा, श्री पार्श्व प्रभु गुण धामा,
केवलहि तत्त्वप्रकाशा, हम पूजत कर शिव आशा।
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णा चतुर्थ्यां श्री पार्श्वजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक प्राप्ताय
अर्घ्यं॥२३॥
दशमी वैशाख सुदि को, श्री वर्द्धमान जिनजी को,
उपजो केवल सुखदाई, हम पूजत विघ्न नशाई।
ॐ ह्रीं वैशाखशुक्ला दशम्यां श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय ज्ञानकल्याणक
प्राप्ताय अर्घ्यं॥२४॥
जयमाल
(सुग्विणी)
जय ऋषभनाथ जो ज्ञान के सागरा,
घातिया घातकर आप केवल वरा।
कर्मबंधनमई सांकला तोडकर,
आपका स्वाद ले स्वाद पर छोडकर॥१॥
धन्य तू धन्य तू धन्य तू नाथ जी,
सर्व साधु नमैं तोही को नाथ जी।
दर्श तेरा करैं ताप मिट जात है,
भर्म भाजें सभी पाप हट जात है॥२॥
धन्य पुरुषार्थ तेरा महा अद्भुतं,
मोहसा शत्रु मारा त्रिघाती हतं।
जीत त्रैलोक्य को सर्वदर्शी भओ,
कर्मसेना, हती दुर्ग चेतन लओ॥३॥
आप सत् तीर्थ त्रयरत्न से निर्मिता,
भव्य लेवें शरण होंय भव भव रिता।
वे कुशल से तिरें संसृती सागरा,
जाय ऊरध लहें सिद्ध सुंदर धरा॥४॥
यह समवशर्ण भवि जीव सुख पात हैं,
वाणि तेरी सुनें मन यही भात हैं।
नाथ दीजे हमें धर्म अमृत महा,
इह बिना सुख नहीं दुः भव में सहा॥५॥
ना क्षुधा ना तृषा राग ना द्वेष है,
खेद चिंता नहीं आति ना क्लेश है।
लोभ मद क्रोध माया नहीं लेश है,
वंदता हूँ तुम्हें तू हि परमेश है॥६॥
ॐ ह्रीं ऋषभादिमहावीरपर्यंतचतुर्विंशतिजिनेन्द्रेभ्यो ज्ञानकल्याणक
प्राप्तेभ्यो महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ८४ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)