कर्ता कौन | Karta kaun

क्या सच में
क्या सच में
सब कुछ तुम ही करते हो?
उन सब कामों को
जस का तस,
हूबहू,
जैसा सोचा था,
जितना सोचा था,
उतना ही करते हो?
क्या तुम्हारे सोचने पर भी
खाने में हर बार
नमक के दो-चार दाने
कम-ज्यादा होते रहते हैं,
पर तुम्हें पता नहीं लगता?
क्या हर बार तुम्हारा पैर
बिना सोचे ही
आगे बढ़ जाता है?
क्या हर काम को तुम
उतना अच्छा या बुरा
नहीं कर पाते हो,
जितना तुमने सोचा था?
तो फिर सोचो…
क्या सब कुछ
तुम ही करते हो?

रचनाकार: दीपेश जैन (Deepesh Jain), अमरमऊ