कैलाश गिरि पूजा | Kailash Giri Puja

( काव्य छन्द )

श्री कैलाश पहाड़ जगत् परधान कहा है,
आदिनाथ भगवान जहाँ शिव-वास लहा है।
नागकुमार महाव्याल व्याल आदिक मुनिराई,
भये तिहि गिरिसों मोक्ष थापि पूजों शिरनाई॥

( दोहा )

श्री कैलाश पहाड़सों, आदिनाथ जिनदेव।
मुनी आदि जे शिव गये, थापि करौं पद सेव॥

ॐ ह्रीं कैलाशपर्वत से श्रीआदिनाथ स्वामी और नागकुमारादि मुनि मोक्ष-पद-प्राप्ता अत्र अवतरत अवतरत संवौषट्।
तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट्।

( पद्धरी छन्द )

नद गंग सु निरमल नीर लाय, करि प्रासुक भरु कुंभन भराय।
जिन आदि मोक्ष कैलाश थान, मुन्यादि पाद जजु जोरि पान॥

ॐ ह्रीं कैलाशपर्वत से श्रीआदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो जलं निर्वपामीति स्वाहा

मलयागिर चंदन को घसाय, कुंकुमयुत भरु कुम्भन भराय॥
जिन आदि मोक्ष कैलाश थान, मुन्यादि पाद जजु जोरि पान॥

ॐ ह्रीं कैलाशपर्वत से श्रीआदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यः चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा

छिनवा कमोद वर शालि लाय, खंड हीन धोय थारा भराय।
जिन आदि मोक्ष कैलाश थान०

ॐ ह्रीं कैलाशपर्वतसे श्रीआदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा

सुभ बेल चमेली जुही लेय, पाटिल वारिज थारा भरेय॥ जिन०

ॐ ह्रीं श्रीकैलाशपर्वतसे श्रीआदिनाथभगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यः पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

मोदक घेवर खाजे बनाय, गोझा सुहाल भरि थाल लाय॥जि०

ॐ ह्रीं श्रीकैलाशपर्वतसे श्रीआदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

घृत कपूर मणिके दीप जांय, जिनसे प्रकाश तम क्षीण होय।
जिन आदि मोक्ष कैलाश थान०

ॐ ह्रीं श्री कैलाशपर्वत से श्री आदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

वर धूप दशांगी अग्नि धार, जसु धूम घटा छावे अपार। जि०

ॐ ह्रीं श्री कैलाश पर्वत से श्री आदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

फल चोच मोच नरियार जेय, दाड़िम नारँग भरि थार लेय।
जिन आदि मोक्ष कैलाश थान०

ॐ ह्रीं श्री कैलाशपर्वत से श्रीआदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षपदप्राप्तेभ्यः फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जलआदिक आठौद्रव्य लेय, भरि स्वर्णथारअर्घहिकरेय। जिन०

ॐ ह्रीं श्रीकैलाशपर्वत अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

( छन्द त्रिभंगी )

कैलाशपहारा, जग उजियारा, जिन शिव गाया ध्यान धरो।
वसु द्रव्यन लाई, तिहि थल जाई, जिन गुण गाई पूज करो॥२

( पद्धरी छन्द )

अयोध्यापुरि बहु शोभ मान, है आदिनाथ जिन जन्मथान।
भये भोगभूमिको अंत जान, प्रभु कर्मभूमि रचना करान॥
असि मसि कृषि बाणिज वृत्तिजान, पशु पालन बतलायो जनान
करि राज जगतसों ह्वै उदास, दे सुतहिं कियो जा वन निवास॥
तप धरते मनपर्यय लहाय, रिपु घाति नाश केवल लहाय।
हरि आज्ञा सों धनदेव आय, तिन समवशरण रचना कराय॥
तामध्य गंधकूटी बनाय, मणि सिंहासन तापर दिपाय।
ता ऊपर वारिज हेम मान, अंतरीक्ष विराजैं देव जान॥१॥
प्रभु वाणि खिरै वृष वृष्टि होय, सुनि २ समुझें सबजीव सोय।
निज वैभवयुत भरतेश आय, है पूजौ जिनपद शीश नाय॥
हरि आन जजत जिन चरण कीन, करिबे विहार हित विनय कीन
प्रभु विहरे आरज देश जान, कैलाश शैल दिय ध्यान आन॥
प्रभु क्रमे अघाती घात कीन, पंचम गति स्वामी प्राप्त कीन।
हरि आन चितारचि दाहदीन, धरि छार शीश सुर गमन कीन
ह्याँ सों औरहु मुनि सुजान, हनि कर्म लयो है मोक्षथान।
गिरिको बेढ़े खातिक सुजान, अरु मान सरोवर झील मान॥
तासों यात्रा है कठिन जान, नहिं सुलभ किछू दिश सों बखान।
है आठ सहस्र पैड़ी प्रमान, तासों अष्टापद नाम जान॥१०॥
सुत कन्हईलाल भगवानदास, कर जोरि नमै थल शिव निवास
मांगत जिनवर मुनिवरदयाल, भव भ्रमण काटियो शिव बिढाल

( घत्ता नंदा छन्द )

आदीश्वर ध्यावै, भाव लगावै, पूज रचावै, चावन सों।
सो होय निरोगी, बहु सुख भोगी, पुण्य उपावै भावन सों।

ॐ ह्रीं श्री कैलाशपर्वत से श्री आदिनाथ भगवान और नागकुमारादि मोक्षप्राप्तेभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा

( अडिल्ल छन्द )

जे पूजैं कैलास आदिजिनराय को, पढ़ैं पाठ बहुभांति
सु भाव लगाय को। ते धन धान्यहि पुत्र पौत्र सम्पति लहैं,
नर सुर सुखको भोगि अन्त शिवपुर रहैं॥

( इत्याशीर्वादः )


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६१३ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)