कहे माँ जिनवाणी | Kahe ma jinvani

कहे माँ जिनवाणी, बनो तत्त्वज्ञानी।
शिवपथ पे चलोगे, तो मिले मुक्तिरानी।
ज्ञानी, ज्ञानी, ज्ञानी, चेतन बन जा आत्मज्ञानी।
मिथ्यातम है छाया, अनंत दुःख है पाया,
रत्नत्रय निधियाँ मिलते ही, निज स्वभाव ही भाया।
भेदज्ञान की ज्योति जलाकर, महावीर बन जाएँगे
सुनके जिनवाणी, छोड़ी मनमानी,
चार गति में अब न भटकें, हमने मन में ठानी।
ज्ञानी, ज्ञानी, ज्ञानी, चेतन बन जा आत्मज्ञानी।
स्वर्णिम अवसर आया, समयसार है पाया,
निज वैभव पहचान करा गुरु, ज्ञानामृत बरसाया।
स्वाध्याय, परम तप से ही, जीवन सफल बनायेंगे।
सुनके जिनवाणी, छोड़ी मनमानी,
चार गति में अब न भटकें, हमने मन में ठानी।
ज्ञानी, ज्ञानी, ज्ञानी, चेतन बन जा आत्मज्ञानी।

रचनाकार: प्रतीति जैन (Prateeti Jain), बैतूल