जिनमंदिर का शिलान्यास | Jinmandir ka Shilanyas

जिनमंदिर का शिलान्यास, यह मंगलकारी हो
धन्य -धन्य जिनराज विराजें, आनंदकारी हो

:high_voltage:जिन दर्शन कर बहुत जीव, दुख पाप निवारगें
जिन भक्ति कर भव्य जीव, निज भाव सुधारेंगे
मोक्षमार्ग का निमित्तभूत यह आनंदकारी हो
जिन मंदिर का शिलान्यास…

:high_voltage: दान पुण्य का उत्तम, अवसर हमने पाया है
भक्ति भावमय हर्ष ह्रदय में, नही समाया है
अहो समर्पण द्रव्य भाव का, मंगलकारी हो

धन्य धन्य…

:high_voltage: हो सम्यक् श्रद्धान हमारा, ज्ञान सु अविकारी
सहज अहिंसामयी आचरण, सबको सुखकारी
स्यादवादमय तत्व निरूपण, मंगलकारी हो

जिन मंदिर का …

:high_voltage: पंच परम् परमेष्ठी के गुण, हर्ष सहित गावे
चैत्य चैत्यालय जिनवाणी को, सविनय शीश नवावे
जैन धर्म की नित, प्रभावना मंगलकारी हो
जिन मंदिर…

:high_voltage: सुखी रहे सब जीव सहज ही तत्त्व ज्ञान पावें
विषय कषायों को तजकर, जिन संयम अपनावे
धर्माराधक आत्माराधक मंगलकारी हो
जिनमंदिर का शिलान्यास …

Singer: @Suchi_Jain

1 Like