जिनदर्शन से निजदर्शन | Jindarshan se nijdarshan

बड़ा भाग्य जगा है मेरा, प्रभु दर्शन कर हर्षाया।
मैं निज स्वरूप पा जाऊँ, अब मन उर में ललचाया॥
तव अर्चन-पूजन करके, गुण गाऊँ गीत सु अनुपम।
राजेंद्रों द्वारा नत हो, यह देख-देख हर्षाऊँ॥
तुम सम स्वरूप में रमकर, कब मैं मुक्ति को पाऊँ।
अविनाशी स्वयं प्रभु हूँ, बस निज में ही जम जाऊँ॥
तव दर्शन से हे स्वामी, बस स्वयं-स्वयं में उतरूँ।
निज ज्ञानानंद को पाकर, मैं तुम समान बन जाऊँ॥
ध्रुव अचल स्वरूप है मेरा, मुझमें न कुछ है होना।
मुनिवर के पंथ चलूँगा, निश्चय शिवरमणी वरूँगा॥
निर्जरा-सुरभि के द्वारा, अपनी निधि को ही पाऊँ।
स्व का कल्याण करूँ मैं, निज मुक्त दशा प्रगटाऊँ॥

रचनाकार: निर्जरा राजेंद्र महाजन (Nirjara Rajendra Mahajan), हिंगोली
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=sO3lNdeWciQ&list=PLXcBKWNnm5zU&index=41