जिन दर्शन से निज दर्शन की यात्रा | Jin darshan se nij darshan ki yatra

(फोटो क्लियर नहीं)
तर्ज: चिन्मूरत दृगधारी की मोहे रीति लगत है अटापटी

आत्म से परमात्म होने का है अवसर सुखकारी॥टेक॥
विषय कषायी जग है सारा, नहीं भाता मेरे भाई।
जिन दर्शन ही श्रेष्ठ जगत् में मिथ्यातम का संहारी॥1॥
उदासीन होता हूँ जग से, जिनदेवों की शरणाई।
मोक्षमार्ग का अवसर आया, दिखलाओ अब चतुराई॥2॥
सभी अकर्ता द्रव्य निरंतर, निर्भयता है अब आई।
वीतराग सर्वज्ञ बने हैं, जग को दे दी निधि प्यारी॥3॥
दास आपका होता हूँ अब, मोह भगे यह मन ध्यायी।
दिव्यध्वनि से जग में छाया तत्त्वज्ञान हर घर पाई॥4॥
ऐसी अद्भुत हो प्रभावना, भाते हैं सब ही ज्ञानी।
जिन सम ही मम रूप है अद्भुत, सुनते ही अब हर्षाई॥5॥
अशुद्ध भाव की जंजीरों ने, जीवों को है जकड़ाई।
जिनदर्शन जिनदेव आत्मा, अनुभव में नाहीं भाई॥6॥
मात्र अहं का आश्रय होवे, सब विकल्प हैं भग जाई।
आत्म से परमात्म होने, का है अवसर सुखकारी॥7॥

लेखक: आयुष जैन, दिल्ली https://www.instagram.com/vidwanayush1453?igsh=aWhyN21zNTJ6MXVj

अपनी बात

जय जिनेंद्र। मैंने यह एक भजन लिखा है यह अध्यात्म रस से परिपूर्ण है। एक गृहस्थ की जिनदर्शन से निज दर्शन की यात्रा का वर्णन इसमें है। पहले सच्चा गृहस्थ दासोऽहं होता है (मात्र देव शास्त्र गुरु का ही भक्त होता है) पश्चात् उनके मार्ग से प्रभावित होकर प्रेरक होकर जगत् से उदासीनोऽहं बनता है। पश्चात् स्व दशा का अनुभव करता है, अर्थात् स्वरूपोऽहं बनता है। मात्र अपने स्वरूप की दशा ही ग्रहण होती है। और अंत में सभी नय प्रमाण के विकल्पों से पार एक बार अहं का आश्रय धारण करता हूँ। स्वशुद्धात्मा का ही अनुभव होता है। अर्थात अहं

अर्थात भजन का सार मात्र चार शब्दों में समझा जा सकता है।
दासोऽहं
उदासीनोऽहं
स्वरूपोऽहं
अहं

रचनाकार: आयुष जैन (Ayush Jain), जयपुर
Instagram: @vidwanayush1453
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=H8QuHuYaofQ&list=PLXcBKWNnm5zU&index=33