जीवन में हम कभी न भूलें पंच प्रभु भगवान् को।
बड़े जनों का आदर करना,
मात-पिता को शीश नवाना।
कार्य सदा ऐसा ही होवे,
जीवन में सन्मान हो।
जीवन में हम कभी न भूलें… ।।१।।
जिनवाणी की बात को सुनना,
पाप-भाव से दूर ही रहना।
सत्य मार्ग पर चलते रहना,
मुक्तिपुरी विश्राम हो।
जीवन में हम कभी न भूलें… ।।२।।
सुनें:
ऑडियो स्रोत: Jain Kids Songs (Telegram चैनल)।
खोज: Jivan me hum kabhi na bhulen panch prabhu bhagwan ko