जानो निज आत्मा | Jano nij atma

जानो निज आत्मा, जिनवाणी का सार है।
जिनवाणी की, जिनवर की महिमा अपार है।
जो लगाया कितनों को भवसागर के पार है॥ जानो…॥

देख रहे हैं अनंत से अनंत तक,
बनना, टिकना और मिटना,
सब चल रहा एक ही बार है।
दर्शन अनंत का चमत्कार है।
जानो निज आत्मा जिनवाणी का सार है।

जान रहे हो इसकी, उसकी,
मेरी, सबकी और अपनी,
जाननपना सदा बरकरार है।
ज्ञान अनंत का ही विस्तार है।
जानो निज आत्मा जिनवाणी का सार है।

आनंद हर क्षण-क्षण में,
प्रदेशों के कण-कण में,
आनंद धार की निरंतर फुहार है।
सुख अनंत का भंडार है।
जानो निज आत्मा जिनवाणी का सार है।

तीनों लोकों के स्वामी!
उत्कृष्टतम अणु जिनके,
छुअन को बलिहार है,
बल अनंत की ललकार है।
जानो निज आत्मा जिनवाणी का सार है।

अनंत की यह महिमा,
जीव तेरे गुणों के लिए है।
जिनेंद्र देव शिवपुरी को गए,
सारे कथन तेरे लिए हैं।
AJ

रचनाकार: श्रीमती छवि जैन (Smt. Chhavi Jain), दिल्ली
Instagram: @a_photograph_captured