(पद्धरी)
तुम जगत ज्योति तुम जगत ईश,
तुम जगत गुरु जग नमत शीश. टेक।
तुम केवलज्ञान प्रकाशकार,
तुम ही सूरज तम मोहहार।
तुम देखे भव्य कमल फुलाय,
अघ भ्रमर तुरत तहंसे पलाय॥१॥
जय महा गुरु जय विश्वज्ञान,
जय गुणसमुद्र करुणानिधान॥२॥
जो चरण कमल माथे धराय,
वह भव्य तुरत सद्ज्ञान पाय।
हे नाथ! मुक्ति लक्ष्मी अबार,
तुम को देखत हैं प्रेम धार॥३॥
कृतकृत्य भए हम दर्श पाय,
हम हर्ष नहीं चित्त में समाय,
हम जन्म सकल मानो अवार,
तुमको परशे हे भव उबार॥४॥
जय वीतराग हत राग दोष,
राषत दर्शन क्षायिक अदोष,
तुम पाप हरण हो निः कषाय,
पावन परमेष्ठी गुण निकाय॥१॥
तुम नय प्रमाण ज्ञाता अशेष,
श्रुतज्ञान सकल जानो विशेष।
तुम अवधिज्ञान धारी विशाल,
मति ज्ञान धरण सुखकर कृपाल॥२॥
तुम काम रहित हो काम जीत,
तुम विद्या निधि हो कर्म जीत,
तुम शांति स्वभावी स्वयं बुद्ध,
तुम करुणानिधि धर्मी अक्रुद्ध॥३॥
तुम वदतांवर कृतकृत्य ईश,
वाचस्पत्ति गुणनिधि गिरा ईश।
तुम मोक्षमार्ग उपदेशकार,
महिमा तुमरी को लहे पार॥४॥
(दोहा)
नाम लिये थुति के किये, पातक सर्व पलाय,
मंगल होवे लोक में, स्वात्मभूति प्रगटाय।
स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ६१ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)