जम्बूस्वामी पूजा | Jambuswami Puja

(अडिल्ल छन्द)
विद्युन्माली देव चयो भौ जम्बूस्वामी,
कामदेव अवतार अन्त केबलि जग नामी।
पञ्चम कारे काल मांहि शिव नारि वरी है,
करि आह्वानन थापि जोर कर पूज करी दै॥

(दोहा)
जम्बू स्वामी जी भये, मथुरा सों निर्वान।
करि आह्वानन थापि इत, पूजहुं पद धर ध्यान॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्त श्रीजम्बूस्वामिन् अत्र अवतर अवतर संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

(अडिल्ल छन्द)
निर्मल शीतल नीर गंग कौ लीजिये,
करि प्रासुक तिहि गालि हेम कुंभ कीजिये।
मथुरा जम्बूस्वामी मुक्ति थल जायके,
पूजिय भवि धरि ध्यान सुयोग लगाय के॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने जलं निर्वपामीति स्वाहा।

चन्दन शीतल लाय घिस्र कुंकुम करो,
घसि कदलीसुत सहित हेम कुंभन भरो॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

भिनवर गोरि कमोद श्याम जीरा कहे,
खण्ड रहित अनियार धोय भरि थाल हे॥मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

बेल चमेलि गुलाब जुही कयोड़ा कही,
कुंद ने वारि अब्ज थाल भरि के लही॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

नेवज विविध प्रकार क्षुधा गद को हरै,
रसपूरित रसगुल्ला थाल भरि के करै॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

घृत कपूर मणि दीप थाल धरि आनिये,
जिनके होत उदोत मोहतम भानिये॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

धूप दशांगी लेय अगिनिमह क्षेपये,
गंध पाय अलि छाय नाचते पेखिये॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

चोच मोच सहकार नरंगी लाय के,
नरियर पिस्ता दाख अनार मिलाय के॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल फल आदिक द्रव्य आठहू लीजिये,
करि इकठो भरि थाल अर्घ शुभ कीजिये॥ मथुरा०॥
ॐ ह्रीं चौरासीमथुरास्थलात् मोक्षप्राप्ताय श्रीजम्बूस्वामिने अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला।

(त्रिभंगी छन्द)
जम्बू धामरं, ललित ललामर, मथुरागामर हिय सुमिरो,
बसु द्रव्यन लाई, तिहि थल जाई, अर्घ बनाई मनन करो।
बहु जिन गुण गाई, मन हरषाई, पाठ पढ़ाई भाव धरो,
पावन चौरासी, बहु सुखरासी, शिवथल वासी पूज करो॥

(पद्धरी छन्द)
चय ब्रह्म स्वर्ग सुर गर्भ आन,
धर सेठ राजगृह नगर जान।
लहि जन्म बाल क्रीड़ा करीन,
जग अथिर दशा तन ध्यान दीन॥१॥

वय कुंवर किया परियन उछाह,
दीन्हो कुमार चौ नारि ब्याह।
रतनन दीपक महलन जराय,
बैठी बनिता ढिग कुँवर आय॥२॥

बहु ज्ञान वार्ता तिन कहाय,
रागादिक मोह दय छुडाय।
तब विद्युत्प्रभ इक चोर आन,
रसभीनी आठ कथा बखान॥३॥

ताकें वैराग्य कथा कहाय,
निज तत्वरूप दीन्हा दिखाय।
है जग असार नहि सार कोय,
है शरण जीव को नहीं कोय॥४॥

मधि चौरासी लख योनि जान,
एकाकी मरमत जीव मान।
कहि द्वादश भावन भाव देव,
बहु जनयुत कीन्ही वीर सेव॥५॥

धरि दीक्षा चौथो ज्ञान पाय,
ऋधि सप्त तवै प्रगटी जो आय।
सन्मति गौतम धर्मा सुजान,
शिव लह्यो तवै केवल लहान॥६॥

निरअक्षर वाणी खिरी जान,
तत्वन को इम कीन्हो बखान।
आपापर सों बहु नेह धार,
चैतन्य नचै चहुँ गति मझार॥७॥

जब आतम ज्ञान करै प्रकाश,
तब कर्म अनादी होहि नाश।
षट द्रव्यन को कीन्हों बखान,
जीवादिक की चर्चा महान॥८॥

प्रभु द्विविधि धर्म कीन्हों बखान,
मुनि श्रावक को जो है सुजान।
पुनि आरज में कीन्हो विहार,
जम्बू वन में आयोग धार॥९॥

बव कर्म अघाती करि विनाश,
इक समय मांहि किय शिवनिवास।
प्रतिवर्ष कृष्ण कातिक मंझार।
रथ यात्रा मेला होत सार॥१०॥

चहुदिश सों यात्री जुटत आन,
मीतादिक उत्सव हो महान।
बहु मुखिन के उपदेश होत,
निश दिवस बहत आनन्द स्रोत॥११॥

जे पूजें वन्दें थान जाय,
सो बहुत पुण्य प्राणी लहाय।
सुत कन्हईलाल सो थल निहार,
भगवानदास नमें शीश धार॥१२॥

(घत्तानन्द छन्द)
मथुरापुर जावे, मन हरषावे, जम्बूस्वामी पूज करै।
बहु पुण्य उपावे, पाप नशावे, आतम निर्मल भाव धरै॥

(काव्य छन्द)
उदय भाग्यवश भव्य मथुरा चौरासी जावे,
जम्बूस्वामी चरण पूजि बहु पुण्य उपावे।
सो अन धन परिवार बहुत संपति को पावे,
चौरासी को काटि पदै अविनाशी पावे॥


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३८२ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)