जैनधर्म महान् | Jaindharm mahan

पानी छानकर पीना, हमारा लक्षण कहलाता,
रात्रि भोजन त्याग ही, लोक में जैन धर्म दर्शाता।
प्रतिदिन मंदिर जाना, यही हमारी पहचान है,
जैन धर्म सबसे महान् है।।

स्व-पर का भेद ज्ञान इसमें बताया,
आत्मा में अपनत्व करना सिखाया।
नियम से स्वाध्याय करने वालों का सदा सम्मान है,
जैन धर्म सबसे महान् है।।

सुखी होने का उपाय, मात्र जिन धर्म में बताया,
भक्त से भगवान् बनने का मार्ग दिखाया।
सभी आत्मायें एक समान हैं,
जैन धर्म सबसे महान् है।।
AJ

रचनाकार: शाश्वत प्रेरणा जैन (Shashwat Prerna Jain), शाश्वत धाम, उदयपुर
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=IRoGbFXeyVI&list=PLXcBKWNnm5zU&index=56