जैन विद्या में शोध के कतिपय प्रमुख विषय
-प्रो. वीरसागर जैन
जैन विद्या में शोध की असीम सम्भावनाएँ हैं, फिर भी मैं देख रहा हूँ कि अनेक शोधार्थी बहुत परेशान हो रहे हैं और ठीक से अपना विषय-चयन नहीं कर पा रहे हैं, अतः आज मैं यहाँ कतिपय प्रमुख विषयों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कर रहा हूँ | आशा है इससे उन्हें कुछ सुविधा होगी | यथा-
- जैनाचार्यों का भाषादर्शन
- जैन ग्रन्थों में मानवाधिकार
- जैन ग्रन्थों में राष्ट्रीय भावना
- जैनाचार्यों का अर्थशास्त्रीय चिन्तन
- जैनाचार्यों का सामाजिक चिन्तन
- जैनाचार्यों का राजनीतिक चिन्तन
- जैनाचार्यों का नीतिशास्त्रीय चिन्तन
- जैनाचार्यों का शिक्षाशास्त्रीय चिन्तन
- जैनाचार्यों का ज्योतिषशास्त्रीय चिन्तन
- जैन ग्रन्थों में निहित वास्तु-विद्या
- जैन ग्रन्थों में निहित वनस्पति-विज्ञान
- गणितशास्त्र को जैनाचार्यों का योगदान
- जैनाचार्यों का व्याकरणशास्त्र को योगदान
- जैनाचार्यों का छन्दशास्त्र को योगदान
- जैन ग्रन्थों में स्वाध्याय की अवधारणा
- जैन ग्रन्थों में तप की अवधारणा
- जैन ग्रन्थों में आत्मा की अवधारणा
- जैन ग्रन्थों में भगवान् की अवधारणा
- जैन ग्रन्थों में स्वर्ग-नरक की अवधारणा
- आधुनिक विश्व की समस्याएँ और जैन दर्शन
- आचार्य कुन्दकुन्द कृत प्रवचनसार का समीक्षात्मक अध्ययन
- आचार्य देवसेन कृत नयचक्र का समीक्षात्मक अध्ययन
- आचार्य माइल्ल्लधवल कृत नयचक्र का समीक्षात्मक अध्ययन
- जैन दर्शन में शुद्धोपयोग की अवधारणा
- जैन दर्शन में निक्षेप की अवधारणा 26. जैन दर्शन में आगमप्रमाणविमर्श
- जैन दर्शन में पुद्गल द्रव्य का स्वरूप
- जैन दर्शन में मुक्त जीवों का स्वरूप
- जैन दर्शन में स्थावर जीवों का स्वरूप
- जैन पुराणों का दार्शनिक अध्ययन
- आचार्य पूज्यपाद : व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व
- आचार्य अमितगति : व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व
- ब्रह्मदेवसूरि : व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व
- आचार्य गुणभद्र : व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व
- पं. दीपचंद कासलीवाल : व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व
- मूलाचार का दार्शनिक अध्ययन
- भगवती आराधना का दार्शनिक अध्ययन
- आधुनिक प्राकृत-जैन साहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन
- आधुनिक संस्कृत-जैन साहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन
- अंग्रेजी-जैन साहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन
- मराठी-जैन साहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन
- जैन-साहित्य के विकास में आगरा के कवियों का योगदान
- जैन-साहित्य के विकास में जयपुर के कवियों का योगदान
- जैन-साहित्य के विकास में धारा नगरी का योगदान
- जैन-साहित्य के विकास में श्रवणबेलगोला का योगदान
- जैन-धर्म के विकास में पं. गोपालदास बरैया का योगदान
- जैन-धर्म के विकास में गणेशप्रसाद वर्णी का योगदान
- जैन-साहित्य के विकास में जिनेन्द्र वर्णी का योगदान
- जैन-धर्म के विकास में ब्र. सीतलप्रसाद का योगदान
- जैन-न्याय के विकास में डॉ. दरबारीलाल कोठिया का योगदान
- जैन-न्याय के विकास में क्षु. मनोहरलाल वर्णी का योगदान
- भारतीय दर्शनों के प्रमुख वाद और उनकी जैन दृष्टि से समीक्षा